28 मार्च भारतीय खेल जगत के लिए महत्वपूर्ण घटनाओं से भरा दिन है एक घटना में भारतीय क्रिकेट के दिग्गज गेंदबाज रहे कपिलदेव का कीर्तमान टूटा तो दूसरी घटना में साइना नेहवाल ने बैडमिंटन में नया कीर्तिमान रचा।
28 मार्च 2000 को कपिल देव का टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक 434 विकेट लेने का रिकॉर्ड टूट गया। वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज कोर्टनी वॉल्श ने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ सबीना पार्क में खेले गए टेस्ट मैच में 435वां विकेट लेकर कपिल देव का 434 टेस्ट विकेट का रिकॉर्ड तोड़ डाला। उल्लेखनीय है कि कपिल देव ने 8 फरवरी 1994 को 432वां विकेट लेकर न्यूजीलैंड के महान गेंदबाज रिचर्ड हैडली के सबसे अधिक विकेट लेने का विश्व कीर्तमान अपने नाम कर लिया था। वॉल्श ने 2005 में संन्यास लेने से पहले 519 विकेट का पहाड़ खड़ा किया।
वहीं, 28 मार्च 2015 को साइना नेहवाल बैडमिंटन के विश्व वरीयता क्रम में पहले नंबर की खिलाड़ी बन गईं। नेहवाल ने इंडिया ओपन प्रतियोगिता के दौरान विश्व बैडमिंटन वरीयता क्रम में दुनिया की शीर्ष खिलाड़ी होने का गौरव हासिल किया। यह दर्जा हासिल करने वाली वे पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। पुरुष वर्ग में प्रकाश पादुकोण यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

अन्य अहम घटनाएं:
1930 – तुर्की में यूरोपीय मॉडल को अपनाते हुए आधुनिकीकरण की हवा चली। उद्योगों के विकास के बीच राजधानी अंगोरा को अंकारा और प्रमुख शहर कॉन्सटैटिनोपल को इस्तांबुल नाम दिया गया।
1941 – नेताजी सुभाष चंद्र बोस नजरबंदी से बचकर बर्लिन पहुंचे थे।
1969 – सं.रा.अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन।
1977 – मोरारजी देसाई के नेतृ्त्व में देश में पहली गैर कांग्रेसी सरकार का गठन।
2000 – वेस्टइंडीज के कोर्टनी वाल्स ने 435 विकेट लेकर कपिल देव का रिकार्ड तोड़ा।
2005 – इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में शक्तिशाली भूकम्प से भारी तबाही।
2006 – अमेरिका ने पाकिस्तान के पेशावर स्थित अपना वाणिज्य दूतावास बंद किया।
2007 – अमेरिका में सीनेट ने इराक से सेना वापसी को मंजूरी प्रदान की।
2008 – आस्कर विजेता व पटकथा लेखक ऐबीमैन का निधन।
2011- देश में बाघों की संख्या बढ़ी। वर्ष 2006 में इनकी संख्या 1411 थी जो 21 फ़ीसदी बढ़कर 1706 हो गई है।
2015- साइना नेहवाल दुनिया की नंबर एक महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं।
जन्म
1868 – मैक्सिम गोर्की – प्रसिद्ध रूसी साहित्यकार।
1896 – गोरख प्रसाद – गणितज्ञ, हिंदी विश्वकोष के संपादक तथा हिंदी में वैज्ञानिक साहित्य के बहुप्रतिभ लेखक थे।
1972 – एबिय जे जोस- भारतीय पत्रकार और मानवाधिकार कार्यकर्ता।
1982 – सोनिया अग्रवाल- फिल्म अभिनेत्री।
1965 – बिश्वेश्वर टुडू – भाजपा के राजनीतिज्ञ हैं।
निधन
2006 – वेथाथिरी महर्षि- भारतीय दार्शनिक।
-बंसीलाल – हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और स्वतन्त्रता सेनानी।
2002 – एफ़. एन. सूजा – जाने-माने भारतीय चित्रकार थे।
1995 – हरिदेव जोशी – राजस्थान के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
1961 – छत्ता सिंह – प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान भारतीय थल सेना की 9वीं भोपाल इन्फैंट्री में सिपाही थे।
1959 – काला वेंकटराव- दक्षिण भारत के प्रमुख राजनैतीक कार्यकर्त्ता थे।