रांची। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची में पहुंचे। बिरया मुंडा एयरपोर्ट पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने दोनों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मौके पर आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी उपस्थित थे। अरविंद केजरीवाल दिल्ली में केंद्र सरकार की ओर से एलजी को विशेष पावर दिए जाने के मसले पर गैर भाजपाई दलों से सहयोग मांग रहे हैं। वे चाहते हैं कि राज्यसभा में इससे संबंधित विधेयक के विरोध में सभी विपक्षी दल एक साथ आएं। इसी क्रम में वे रांची में शुक्रवार…
Author: A Singh
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि गुड गवर्नेंस के लिए जरूरी है कि योजनाएं तय समय पर पूरी हों। योजनाओं में गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखा जाए। विशेषकर बजट में विभिन्न विभागों के लिए जो बजटीय प्रावधान किए जाते हैं, उसके अनुरूप कार्यों में गति होनी चाहिए। इसके लिए अधिकारियों को पूरी जवाबदेही और गंभीरता से कार्य करना होगा। मुख्यमंत्री गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में विभागों के प्रधान सचिव, सचिव के साथ उच्च स्तरीय बैठक में जोहार परियोजना पोर्टल पर अपलोड योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज जोहार परियोजना पोर्टल की पहली समीक्षा हुई। इसमें…
कोडरमा। तिलैया थाना अंतर्गत गझंडी रोड स्थित कोडरमा केमिकल फैक्ट्री में गुरुवार की शाम हुए ब्लास्ट में तीन मजदूर घायल हो गए, जबकि एक की मौत हो गयी। घटना के बाद आनन फानन में फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा घायलों को उपचार के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। घायलों में रौशन कुमार (ग्राम बेहराडीह, शर्माटाण्ड, जयनगर), सौरव नंदी (पुरुलिया, पश्चिम बंगाल) एवं केदार विश्वकर्मा ( गौशाला रोड, झुमरीतिलैया शामिल हैं। बताया जाता है कि केमिकल फैक्ट्री में पाइप फटने के बाद उक्त मजदूर घायल हो गए। घायलों के शरीर में कई स्थानों पर पाइप का मेटल अंदर घुसा हुआ…
रांची। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि प्रतिभा की कोई सीमा नहीं होती। यह शारीरिक और मानसिक सीमाओं से परे है। वास्तव में कई दिव्यांग व्यक्तियों ने विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण कौशल और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया है। दिव्यांगों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। हमें उनमें निहित अद्वितीय क्षमताओं को पहचान कर उनके अनुरूप कार्य करने के लिए उन्हें प्रेरित करना चाहिए। राज्यपाल गुरुवार को रांची के श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति केंद्र के नये भवन का उद्घाटन के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सर्वप्रथम ‘दिव्यांग’ शब्द के उपयोग का…
मेदिनीनगर। जिला मुख्यालय मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के गनके जंगल में गुरुवार को एक नव विवाहिता का शव पेड़ पर फंदे से लटका बरामद किया गया। महिला की पहचान रवि रंजन ठाकुर की पत्नी ललिता देवी (21 ) के रूप में हुई है। महिला का ससुराल सुआ गांव में है। ललिता ने अंतरजातीय विवाह किया था। उसका मायके लातेहार में है। सूचना मिलने पर उसके मायके पक्ष के लोग डालटनगंज के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस शुरुआती छानबीन में मामले को आत्महत्या मान कर जांच में जुटी हुई है। पारिवारिक परेशानी में आत्महत्या करने की आशंका व्यक्त की जा…
रांची। झारखंड की हेमंत सरकार स्कूलों के नाम बदल रही है। इस बदलाव को लेकर विरोध तेज होने लगा है। लोहरदगा में नदिया हिंदू हाई स्कूल का नाम बदलकर डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस कर दिया गया। रामरुद्र प्लस टू हाईस्कूल चास के भी नाम बदले जाने का विरोध हो रहा है। झारखंड सरकार ने 80 उत्कृष्ट विद्यालयों के नाम के साथ अब सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस जोड़ने की बात की है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा पिछले दिनों आदेश जारी किया गया था। शिक्षा विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार, कुछ स्कूलों के नाम बदले गये हैं। झारखंड…
मेदिनीनगर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की पलामू टीम ने जिले के विश्रामपुर नगर परिषद के प्रधान लिपिक अनिल चन्द्रवंशी समेत दो को 10 हजार रूपए घूस लेते गुरूवार को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। दोनों को विश्रामपुर नगर परिषद कार्यालय में गिरफ्तार करने के बाद मेदिनीनगर लाया गया और फिर उन्हें न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया। प्रधान सहायक अनिल और उसके सहयोगी को गिरफ्तार करने के साथ एसीबी पलामू ने इस वर्ष का 5वां टैप केस पूरा कर लिया है। टीन ने बताया कि रेहला थाना क्षेत्र के कधवन निवासी ओमकार नाथ सिंह ने आवेदन देकर शिकायत की थी कि विश्रामपुर नगर…
गुमला: सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत आंजन-मड़वा जंगल में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के दस्ते के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में कुख्यात नक्सली राजेश उरांव मारा गया। राज्य सरकार ने उस पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। गुमला के एसपी डॉ. एहतेशाम वकारीब ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि इस क्षेत्र में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर रंथु उरांव का दस्ता भ्रमणशील है। ये लोग किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इस सूचना के बाद उनके नेतृत्व में जिला पुलिस ने नक्सलियों के विरुद्ध सर्च अभियान चलाया।…
स्टैनफोर्ड। अमेरिका में भारत सरकार की आलोचनाओं के बीच राहुल गांधी ने रूस से रिश्तों पर भारत सरकार की नीति को सही करार दिया है। राहुल ने कहा कि रूस के मामले में उनका रुख भी वैसा ही है, जैसा भारत सरकार का है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस समय अमेरिका की यात्रा पर है। उन्होंने कैलिफोर्निया के स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में छात्रों से बातचीत की। इस दौरान उनसे जब पूछा गया कि यूक्रेन पर युद्ध करने के बावजूद रूस से भारत के संबंध क्यों मधुर हैं? इस पर उन्होंने कहा कि रूस पर हमारी कुछ निर्भरताएं हैं। हमारे संबंध अलग…
बॉलीवुड में मौजूदा समय में अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अभिनेता अर्जुन कपूर पसंदीदा और प्यारी जोड़ी मानी जाती थी। यह हमेशा साथ नजर आते हैं। पिछले साल नवंबर में ऐसी अफवाहें उड़ी थीं कि मलाइका प्रेग्नेंट हैं। इस पर अर्जुन ने अपनी प्रतिक्रिया में विराम लगा दिया। अब एक इंटरव्यू में एक बार फिर यह बात सामने आई है। अर्जुन कपूर ने हाल ही में मीडिया को एक इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि, “नकारात्मकता बहुत आसानी से फैलाई जा सकती है। यह बहुत जल्दी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है। लोग ऐसी चीजों की ओर…