Author: A Singh

लातेहार। पुलिस ने भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर नागेंद्र उरांव उर्फ चुलबुल उर्फ डॉक्टर तथा सदस्य गोदन कोरबा को गिरफ्तार कर लिया है। जोनल कमांडर नागेंद्र पलामू के पाकी का रहने वाला है। इस पर लातेहार के अलावा आसपास के जिलों में दो दर्जन से अधिक नक्सली घटनाओं का मामला दर्ज है। दस्ता सदस्य गोदन गढ़वा के भंडरिया का रहने वाला है। इस संबंध में लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादी का एक दस्ता बूढ़ा पहाड़ के इलाके में पुलिस और सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए जमा हुआ…

Read More

पलामू। जिले की नावाबाजार थाना पुलिस ने रजहारा रेलवे स्टेशन के डाउन लाइन से मिले शव की शिनाख्त कर ली है। उसकी पहचान तुकबेरा निवासी अजय राम के रूप में हुई है। उसकी हत्या की गयी थी और शव को रेलवे पटरी पर फेंक दिया गया था, ताकि दुर्घटना साबित हो जाए। विश्रामपुर के एसडीपीओ सुरजीत कुमार ने मंगलवार को इस कांड का खुलासा करते हुए बताया कि 17 मई को रजहारा रेलवे स्टेशन के लाइन से शव मिलने के बाद 19 को उसकी पहचान हुई। अनुसंधान के क्रम में मृतक के छोटे भाई आशीष कुमार उर्फ छोटू पिता कमेश…

Read More

पलामू: जिले की छतरपुर पुलिस ने थाने से सटे जपला मोड़ पर बस पकड़ने के लिए खड़े उग्रवादी संगठन टीएसपीसी (तृतीय प्रस्तुति कमेटी) के सक्रिय सदस्य मंटू उर्फ तारकेश्वर कुमार उर्फ छेदी (21) को गिरफ्तार कर लिया। मंटू के खिलाफ छतरपुर और नौडीहा बाजार थाना में एक-एक मामले दर्ज हैं। छतरपुर के थाना प्रभारी शेखर कुमार मंगलवार को बताया कि पांच जून को गुप्त सूचना मिली थी कि मंटू उर्फ तारकेश्वर कुमार उर्फ छेदी आज शाम बाहर भागने की फिराक में है। पुनः शाम में गुप्त सूचना मिली कि मंटू जपला मोड़ के पास बस का इंतजार कर रहा है।…

Read More

मझिआंव। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मोरबे के चिरकुटही टोला में घर से लगभग 15 मीटर की दुरी पर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। व्यक्ति की पहचान चिरकुटही गांव निवासी स्व. वैद्यनाथ पाल के लगभग 55 वर्षीय पुत्र अशोक पाल के रूप में हुई है। इधर पत्नी सरोज देवी एवं पुत्री खुशबू कुमारी का कहना है कि सोमवार की रात्रि लगभग 10 बजे घर से यह कहते हुए निकले थे कि सड़क किनारे नए मकान बनाने को लेकर सत्येंद्र यादव, भोला यादव के ट्रैक्टर से बालू गिरवाने की बात हुई है। हम बालू गिरवाने जा रहे हैं। लेकिन…

Read More

इंफाल। मणिपुर के सेरोउ इलाके में विद्रोहियों और सुरक्षाबलों के बीच रुक-रुक कर हो रही फायरिंग में में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान बलिदान हो गया। साथ ही असम राइफल्स के दो जवान घायल हुए है। यह जानकारी सेना ने दी है। मंगलवार को सेना के स्पीयर कॉर्प्स मुख्यालय डिमापुर ने ट्विट कर कहा कि बताया कि ‘असम राइफल्स, बीएसएफ और पुलिस ने मणिपुर के सुगनू/सेरोउ इलाकों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सुरक्षाबलों और विद्रोही समूह के बीच 5 व 6 जून की पूरी रात रुक-रुक कर फायरिंग हुई। सुरक्षाबलों ने इसका प्रभावी…

Read More

सिमडेगा। जिले में सदाब सुहैल को पुलिस ने सोशल मीडिया पर धार्मिक भावना भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसने अन्य धर्म के देवताओं को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। साथ ही महिलाओं को लेकर गलत शब्दों का प्रयोग किया था। मामले में रांची के भाजपा विधायक सीपी सिंह ने ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की थी। रांची विधायक के ट्वीट करने के बाद मामला गरमा गया। मामला तूल पकड़ता देख सिमडेगा पुलिस एक्शन मोड में आई और बिना किसी देरी के आरोपी सदाब सुहैल को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित युवक के खिलाफ सदर थाना में मामला दर्ज…

Read More

रांची। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के सुप्रीमो दिनेश गोप की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच एनआईए के विशेष न्यायाधीश मधुरेश प्रसाद वर्मा के कोर्ट में पेश किया गया। एनआईए के आग्रह को देखते हुए कोर्ट ने दिनेश गोप को न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार भेजने का आदेश दिया। एनआईए आवश्यकता पड़ने पर फिर से बाद में दिनेश गोप को रिमांड पर ले सकती है। इससे पूर्व सोमवार को एनआईए ने दिनेश गोप को एक दिन के लिए पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया था। उल्लेखनीय है कि पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप…

Read More

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी दूसरे दिन मंगलवार को भी चल रही है। झारखंड सहित बिहार और बंगाल में कुल 24 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी जारी है। इसमें झारखंड में कुल नौ ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। इसमें धनबाद और हजारीबाग शामिल हैं। छापेमारी पांच जून को सुबह सात बजे से शुरू हुई थी, जो अभी तक चल रही है। धनबाद में चल रही छापेमारी में करीब डेढ़ करोड़ रुपये सहित रियल स्टेट में करोड़ों रुपये के इनवेस्टमेंट से संबंधित दस्तावेज ईडी को मिले हैं। ईडी का सर्च अभी चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बिहार…

Read More

दुमका। जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव में एक अनियंत्रित हाईवा ने पहले एक कार को और फिर एक ऑटो को पीछे से टक्कर मार दिया, जिसमें ऑटो पर सवार एक बालक और एक महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान नहीं हो पाई है जबकि 12 वर्षीय मृत बालक का नाम विमल मुर्मू है। वह शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के शहरजोरी गांव का रहने वाला था और अपनी मां के साथ छात्रवृत्ति लेकर अपने घर वापस लौट रहा था। इस दुर्घटना में विमल की मां गंभीर रूप से घायल है। घायल को मोहालपहाड़ी के अस्पताल में भर्ती…

Read More

लोहरदगा। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन मंगलवार को लोहरदगा पहुंचे। बॉर्डर पर प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उन्होंने लोहरदगा प्रखंड के भक्सो एवं रामपुर गांव में पहुंचकर वहां चल रही विकास योजनाओं का अवलोकन किया। साथ ही ग्रामीणों के साथ संवाद भी किया। राज्यपाल ने ग्रामीणों से कहा कि गांव का विकास होगा तभी आप का विकास संभव है। सभी लोग मिलकर अपने गांव का विकास करें। इसमें किसी भी तरह की जरूरत हुई तो मैं हमेशा आपके लिए तत्पर हूं। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें इलाके में सड़क, बिजली, पानी, सिंचाई की सुविधा जैसी समस्याओं से अवगत…

Read More