खूंटी। जऱियागढ़ थाना क्षेत्र के बड़का रेगरे बगीचा टोली निवासी विष्णु कुमार सिंह के मकान को जंगली हाथियों ने तोड़ दिया। मकान के मलवे में दब कर विष्णु सिंह ने नौ दिन के बच्चे करण सिंह की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात को जंगली हाथियों का झुंड बड़ा रेगरे गांव में घुसा और विष्णु के मकान को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। जरियागढ़ थाना पुलिस को बुधवार को घटना की जानकारी मिली , तो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खूंटी भेज दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही तोरपा के झामुमो विधायक सुदीप गुड़िया बुधवार को ड़का रेगरे पहुंचे और परिवार के लाेगाें का हाैसला बंधाया। विधायक ने कहा कि यह बहुत बड़ी घटना है, इसकी पूर्ति तो नहीं की जा सकती, लेकिन दुःख की इस घड़ी में वे परिवार के साथ हैं।
उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता दी जाएगी। उन्होंने वन विभाग को तत्काल मुआवजा राशि देने का निर्देश दिया। साथ ही सिविल सर्जन से बात कर घायल बच्चों की मां को एंबुलेंस बुलाकर उनको बेहतर इलाज के लिए कर्रा रेफरल अस्पताल भेजा। विधाायक ने तत्काल कर्रा के प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द पीड़ित परिवार के घर की मरम्मत कराया जाए और उनको मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाएं। मौके पर बक्सपुर पंचायत की मुखिया पूनम बारला, राहुल केशरी, अरमान तोपनो, सिपरियन बारला आदि उपस्थित थे।