चतरा। पत्थलगडा के लंबोईया में प्रखंड स्तरीय कृषक उत्पादक संगठन के कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। एफपीओ के उद्घाटन के मौके पर बीडीओ कलिंदर साहू, प्रमुख मनीषा कुमारी, जिप सदस्य रामा भगत, मुखिया कुमारी संगीता सिंहा, महेश दांगी, पंसस अनिल दांगी व अन्य उपस्थित थे।
कार्यालय का उद्घाटन मुख्य अतिथियों के जरिये फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस मौके पर उपस्थित जिला सहकारिता पदाधिकारी लोकनाथ महतो ने कहा कि किसानों की आय में वृद्धि हो और उनका जीवन स्तर में सुधार हो इसी को लेकर पत्थलगड़ा में किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) का गठन किया गया है।
उन्होंने कहा कि किसानों की ओर से स्थापित एक सामूहिक संस्था है। कृषि क्षेत्र में सामूहिक रूप से काम करके किसानों की स्थिति को मजबूत करते हैं। बाजार में अपनी शक्ति बढ़ाना, उत्पादन लागत कम करना और उचित मूल्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य को लेकर यह संगठन कार्य करेगी। बीडीओ ने कहा कि यह संगठन किसानों की स्थिति में सुधार करेगा। महिला समूहों को इससे जोड़ा जायेगा।
इस मौके पर बीसीओ सुरेश नाथ शाहदेव, सहायक निबंधक जे होरो, बैंक प्रबंधक विनोद रविदास, एफपीओ अध्यक्ष जानकी राम दांगी, उषा देवी, लेखपाल बैजनाथ वर्मा, पैक्स अध्यक्ष सतीश कुमार, दिनेश्वर दांगी, सहदेव यादव, एटीएम रवि कुमार, किसान मित्र प्रकाश राणा, युगेश्वर प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे।