WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें
Join Now
खूंटी। महिला से अवैध संबंध बनाकर उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोपित मनोज कुमार मंडल को अड़की थाना की पुलिस ने अड़की थाना क्षेत्र के सिंदरी गांव से गिरफ्तार कर लिया।
अरोपित मूल रूप से बिहार के लखीसराय जिले के संसारपोखर निवासी हरि मंडल का बेटा है। मनोज कुमार मंडल के खिलाफ पीड़िता ने आठ मार्च को अड़की थाने में मामला दर्ज कराया था।
आरोपित को गिरफ्तार बरने वाली टीम में खूंटी अंचल के पुलिस निरीक्षक किशुन दास, अड़की के थाना प्रभारी प्रवीण कुमार तिवारी, पुलिस अवर निरीक्षक रौशन खाखा, पुलिस अवर निरीक्षक कुदंन कुमार और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।