धनबाद। धैया स्थित जैन मंदिर परिसर में गुरुवार को जीतो महिला विंग धनबाद द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन की महिलाओं ने बताया कि आगामी 9 अप्रैल को सुबह 8 बजकर 1 मिनट से 9 बजकर 31 मिनट तक विश्व कल्याण के लिए विश्व नवाकर मंत्र दिवस के अवसर पर पूरे देश भर में विश्व शांति महामंत्र का उच्चारण किया जाएगा। इस दौरान भारत के अलावा विश्व के अलग अलग स्थानों पर एक से बढ़कर एक राजनेता, सेलिब्रेटी, एवं सभी समुदाय के लोग उपस्थित रहेंगे।
जीतो महिला विंग की अध्यक्ष तनु जैन ने जानकारी देते हुए कहा कि पूरे विश्व में जिस प्रकार से लगातार घटनाएं घट रही है, उसे देखते हुए विश्व नवकार महामंत्र दिवस का आयोजन किया गया है। इस मंत्र के माध्यम से पूरे विश्व में शांति बनी रहे। वही उन्होंने बताया कि इस आयोजन में महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग सभी शामिल हो सकते है। वही उन्होंने कहा कि धनबाद जिले में 200 लोग इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने बताया यह जाप 108 देशों में एक ही समय पर किया जायेगा।
कार्यक्रम में प्रीति जैन, रिद्धि गोधा, सोनाली सिंघानिया, करुणा गोधा, श्वेता जैन, सोनू जैन, वंदना जैन, तृप्ति जैन के साथ कई महिला सदस्य उपस्थित थी।