रांची। झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर को बेहतर इलाज के लिए शुक्रवार को विशेष विमान से दिल्ली ले जाया गया है। एयरपोर्ट स्थित स्टेट हैंगर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनसे मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।मुख्यमंत्री ने मंत्री की शीघ्र स्वस्थता की कामना करते हुए उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।जिसके बाद वित्त मंत्री दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले 19 मार्च की रात अचानक वित्त मंत्री की तबीयत बिगड़ गयी थी। सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें ऑर्किड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली स्थित मेडिका में रेफर कर दिया है।

अस्पताल प्रबंधन से गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार, ओपीडी में छाती रोग विशेषज्ञ डॉक्टर निशीथ ने उनका परीक्षण किया। वहां उनका सीटी स्कैन किया गया, जिसमें थोड़ा इन्फेक्शन दिखा है। इससे संबंधित जांच के लिए कुछ सैंपल लिए गए हैं। मंत्री मधुमेह से भी पीड़ित है। उन्हें अस्पताल के पल्मोनोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था ।परिवार के सदस्य और समर्थक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।