Author: A Singh

पलामू। जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत बनियाडीह बराही पंचायत के कामत गांव में मंगलवार की सुबह अवैध बालू लदा ट्रैक्टर ने एक महिला को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। महिला कुड़वा (कामत) गांव निवासी राजमोहन मेहता की 42 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी है। ग्रामीणों के अनुसार महिला घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। इस बीच ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर को छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों व परिजनों की मदद से महिला को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया…

Read More

दुमका। दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने के मामले में न्यायालय ने दोषी पति को दस साल कारावास एवं जुर्माना की सजा सुनायी है। दोषी जरमुंडी थाना क्षेत्र के नोनी गांव निवासी पवन कुमार साह को सजा डीजे टू राकेश कुमार मिश्रा की अदालत ने मंगलवार को सुनाया। वाद संख्या 206/2015 (जरमुंडी थाना कांड संख्या 100/2015) में सजा के बिंदु पर दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद भादवि की धारा 304 (बी) के तहत न्यायालय ने सजा सुनाया। जुर्माने की राशि अदा नहीं करने पर छह माह अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी। सरकार की ओर से प्रभारी…

Read More

रांची। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पीएलएफआई के सुप्रीमो दिनेश गोप को रांची की एनआईए कोर्ट में मंगलवार को पेश किया। आठ दिन की रिमांड अवधि खत्म होने के बाद दिनेश गोप को एनआईए के विशेष न्यायाधीश मधुरेश प्रसाद वर्मा की कोर्ट में पेश किया गया है। अदालत ने गोप को न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (जेल) भेज दिया। इससे पूर्व एनआईए ने दिनेश गोप का मेडिकल कराया और कोर्ट में पेश किया। इस दौरान एनआईए कोर्ट के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। कोतवाली इंस्पेक्टर और डीएसपी जवानों के साथ सुरक्षा में तैनात थे। उल्लेखनीय…

Read More

खूंटी। जिला पुलिस ने सोमवार को जरियागढ़ थाना क्षेत्र के नगड़ा गांव के पास एक कार से एक क्विंटल छह किलोग्राम गांजा बरामद किया है और वाहन पर सवार दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में हजारीबाग जिले के इ्रचाक गिरी टोली गांव निवासी छोटन पासवान का पुत्र नागेंद्र कुमार पासवान उर्फ शुभम पासवान है और इचाक लोहार टोली के रेवा यादव का पुत्र सुजीत कुमार यादव शामिल है। इस संबंध में मंगलवार को एसपी अमन कुमार ने प्रेस कान्फ्रेंस में बताया गया कि सोमवार को पुलिस को जानकारी मिली कि जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा गांव के…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम। जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका और गोईलकेरा थाना क्षेत्र के मारादिरी, हाथीबुरू मेरालगढ़ा और छोटा कुईड़ा जंगल के आसपास मंगलवार को सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से नक्सलियों के लगाए गए 11 आईईडी बरामद हुआ। सभी आईईडी को उसी स्थान पर निष्क्रिय कर दिया गया गया। पुलिस ने मंगलवार को सर्च अभियान के दौरान टोंटो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका के आसपास जंगली पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों के लगाए पांच प्रेशर आईईडी बम, रास्ते में गड्ढा करके रखे गए लोहे का रॉड और तीर बरामद किया। इसी तरह गोइलकेरा थाना अंतर्गत मारादिरी, हाथीबुरु, मेरालगढा, छोटा…

Read More

दुमका। जिले के जामा थाना क्षेत्र के दुमका जसीडीह रेलवे लाइन के माहरो ओवरब्रिज के समीप मंगलवार को ट्रेन से कटकर एक 18 वर्षीय किशोरी की मौत हो गयी। युवती की पहचान जामा थाना क्षेत्र के टेपरा दुधानी गांव के नंदकिशोर मरांडी की पुत्री अंजली मरांडी के रूप में हुई है। किशोरी के परिजनों ने कहा कि वह दिवंगत आशिक प्रेमजीत सोरेन की याद में गुमसुम रहा करती थी। छह माह पहले दुमका भागलपुर रेलवे लाईन पर प्रेमजीत की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। उसके वियोग में अंजली ने भी आत्महत्या कर लिया। जामा थाना…

Read More

खूंटी। पुलिस ने सोमवार की रात जरियागढ़ थाना क्षेत्र के मधुवन जंगल और रनिया थाना क्षेत्र में छापमारी कर पीएलएफआई के जोनल कमांडर तिलकेश्वर गोप की मैगजीन लगी एक 56 राइफल , 20 जिंदा कारतूस, हथियार बनाने वाली जंग लगी मशीन और अन्य सामान बरामद किये हैं। अपने कार्यालय में मगलवार की शाम आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी अमन कुमार ने बताया कि उन्हें मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामारी कर जेल में बंद पीएलएफआई के जोनल कमांडर तलकेश्वर गोप की मैगजीन लगी एके 56 राइफल के साथ तिलेश्वर गोप के रिश्तेदार और पीएलएफआई के सक्रिय उग्रवादी…

Read More

कोडरमा। कोडरमा में अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाले में पुलिस ने तीन और आरोपितों को मंगलवार को जेल भेज दिया। इनमें मुनाजिर हुसैन, नौशाद आलम और मो. अली शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि कल्याण विभाग में अल्पसंख्यक छात्रों की छात्रवृत्ति का लगभग 1.5 करोड़ रुपये गबन का मामला सामने आया था। जिला कल्याण पदाधिकारी नीली सरोज कुजूर ने कोडरमा थाना में कांड संख्या 275/ 22 दर्ज कराया था। कल्याण विभाग ने जिले में मैट्रिक अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाले के आरोप में 10 विद्यालय के प्राचार्य के अलावा जिला कल्याण कार्यालय से रिटायर्ड क्लर्क मो मोबिन, क्लर्क प्रमोद कुमार मुंडा और कम्प्यूटर ऑपरेटर मो…

Read More

रांची। झारखंड अधिविध परिषद (जैक) ने मंगलवार को 12वीं कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित कर दिया।आर्ट्स में धनबाद की कशिश परवीन टॉपर रहीं। लोहरदगा से दीक्षा कुमारी दूसरे नंबर पर तो रांची का सुधांशु कुमार तीसरे नंबर पर रहा। इसी तरह कॉमर्स में सृष्टि कुमारी फर्स्ट, मोहिश परवीन सेकंड तो रिया कुमारी थर्ड टॉपर बनीं। रिजल्ट-2023 की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट्स jac.jharkhand.gov.in और www.jacresults.com पर की गई है। कक्षा 12वीं कॉमर्स में 88.60 प्रतिशत और आर्ट्स में 95.9 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। उल्लेखनीय है कि 23 मई को जैक ने मैट्रिक और इंटर साइंस का रिजल्ट जारी किया…

Read More

युगाब्ध-5125, विक्रम संवत 2080, राष्ट्रीय शक संवत-1945 सूर्योदय 05.29, सूर्यास्त 06.45, ऋतु – ग्रीष्म ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष दशमी, मंगलवार, 30 मई 2023 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। किसी के भी साथ धन से सम्बंधित व्यवहार न करें तथा किसी भी विवाद में न पडऩे से बचें। मन एकाग्र करने का प्रयास करें। खर्च पर संयम रखना होगा। स्वजनों के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। मध्याह्न के बाद…

Read More