कोडरमा। कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत घाटी में बुधवार सुबह वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गयी जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान रक्षेपाल राणा (26) जबकि घायल की पहचान सुजीत कुमार राणा (25) ग्राम चतरा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों युवक जमुई से चतरा जा रहे थे। कोडरमा घाटी में हाईवा ने उन्हें रौंद दिया। दोनों को ग्रामीणों की मदद से कोडरमा सदर अस्पताल लाया गया, जहां रक्षपाल को मृत घोषित कर दिया गया जबकि एक युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल…
Author: A Singh
युगाब्ध-5125, विक्रम संवत 2080, राष्ट्रीय शक संवत-1945 सूर्योदय 05.29, सूर्यास्त 06.45, ऋतु – ग्रीष्म ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष पंचमी, बुधवार, 24 मई 2023 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलेंगे। मेहनत करने वालों को सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार अच्छा रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। कार्यभार अधिक रहने से थकान हो सकती है। आफिस के कार्यों में प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में पिछले आठ दिनों के दौरान पांच जगहों पर पटाखा कारखाने और घरों में हुए बम विस्फोट में 17 लोगों की मौत के बाद राज्य पुलिस सक्रिय हो गई है। राज्य भर में अवैध पटाखा कारोबार के खिलाफ छापेमारी अभियान चल रहा है और महज चार दिनों के दौरान डेढ़ लाख किलो से अधिक विस्फोटक बरामद किए गए हैं जो राज्य में अवैध विस्फोटक एकत्रीकरण के गहरे नेटवर्क को उजागर करने वाला है। राज्य पुलिस के एक सूत्र ने बताया है कि विभिन्न जिलों में तलाशी अभियान के दौरान एक लाख 14 हजार 232 किलो पटाखे बरामद…
किश्तवाड़। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के ढंगडेरू इलाके में बुधवार सुबह सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ट्वीट कर इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने किश्तवाड़ के जिला उपायुक्त से बात कर पीड़ितों की हर संभव मदद करने का आग्रह किया है। पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह पक्कलढुल पावर प्रोजेक्ट के कर्मचारी और मजदूर एक वाहन से इखाला से सिबड़भत्ती को जा रहे थे। ढंगडेरू इलाके के पास वाहन पलट कर खाई में गिर गया। हादसे में सात लोगों की जान चली गई और अन्य…
मुंबई। लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में ‘जैस्मीन’ की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री वैभवी उपाध्याय (32) की मंगलवार को हिमाचल प्रदेश में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई। निर्माता और अभिनेता जेडी मजीठिया ने इसकी पुष्टि की है। मुंबई में आज (बुधवार) उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मजीठिया ने बताया कि वैभवी की कार खाई में गिर गई थी। वैभवी के साथ उनका होने वाला पार्टनर भी था। उन्हें मामूली चोट आने की सूचना है। वैभवी उपाध्याय ने ‘सीआईडी’ और ‘अदालत’ जैसे कई सीरियल्स में काम किया था। जेडी मजेठिया ने वैभवी के निधन पर दुख जताया है।…
गिरिडीह। देवरी थाना के चतरो सीआरपीएफ कैंप के समीप मालवाहक हाईवा की चपेट में आने से स्कूली छात्रा सलाउल प्रवीण ( 15) की मौत हो गयी। बताया जाता है कि सलाउल प्रवीण बुधवार सुबह करीब छह बजे अपनी दो सहेलियो के साथ ट्यूशन पढ़ने देवरी के चतरो के एक कोचिंग सेंटर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे एक मालवाहक हाईवा गाड़ी ने छात्रा को अपने चपेट में ले लिया, जिसे वो गंभीर रूप से जख्मी हो गई। हालांकि घटना के बाद सीआरपीएफ कैंप में तैनात सीआरपीएफ जवान तुरंत छात्रा को बचाने के लिए दौड़े और अपने गाड़ियों…
रांची। हॉकी झारखंड ने पश्चिम बंगाल को छह- एक से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया है। ओडिशा के राउरकेला में बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित 13 वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में बुधवार को खेले गए अपने दूसरे मैच में हॉकी झारखंड ने हॉकी पश्चिम बंगाल को छह- एक गोल से पराजित कर क्वार्टर फ़ाइनल में पहुंच गई। इससे पूर्व झारखड ने हॉकी हिमाचल को 18- 00 से पराजित किया था। झारखंड टीम की ओर से फगुवा होरो ने दो गोल किए जबकि विक्रम सोरेंग, निकोलस टोपनो , जोलेन टोपनो और अंकित एक्का…
देवघर । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को बाबा मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि की कामना की। षोड्शोपचार विधि से बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना पुरोहितों ने कराई । पूजा के बाद राज्य के मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता विभाग मिथिलेश कुमार ठाकुर ने मंदिर श्राईन बोर्ड की तरफ से अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह समर्पित कर अभिनंदन किया गया। मंदिर परिसर में प्रवेश करते ही राष्ट्रपति का शंखनाद के साथ स्वागत किया गया। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देवघर आने वाली चौथी राष्ट्रपति हैं। इससे पहले देश के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद तथा दो बार बतौर राष्ट्रपति…
रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (बुधवार) सुबह झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर देवघर पहुंच गईं। देवघर एयरपोर्ट पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उनकी अगवानी की। राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा का कड़ा इंतजाम किया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा है-धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हार्दिक अभिनंदन स्वागत और जोहार। राष्ट्रपति के राजधानी रांची के कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। सात आईपीएस अधिकारियों समेत 50 से अधिक डीएसपी और इंस्पेक्टर्स के अलावा 3,000 जवानों को तैनात किया गया है। बड़ी…
चेन्नई। महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी करिश्माई कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स को रिकॉर्ड 10वीं बार आईपीएल के फाइनल में पहुंचा दिया। 16वें सीजन में मंगलवार रात क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस को हार का मुंह देखना पड़ा। जीत के लिए जरूरी 173 रन के जवाब में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात 157 रन पर सिमट गई। राशिद खान (16 गेंद में 30 रन) एकबार फिर अकेले लड़ते दिखे, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाये। वैसे गुजरात के पास फाइनल में पहुंचने का एक मौका और है। लखनऊ सुपरजायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले एलिमिनेटर के विजेता से 26 मई को…