पाकुड़। झारखंड एकेडमिक काउंसिल झारखंड बोर्ड द्वारा इंटरमीडिएट साइंस 12वीं की परीक्षा फल प्रकाशित कर दी गई है। इस सत्र के परीक्षाफल में अधिकांशत छात्र-छात्राएं सफलता प्राप्त की है। मॉडल प्लस टू उच्च विद्यालय हिरणपुर के अंजना कुमारी पिताश्री राजेश साहा की पुत्री हैं ,इन्होंने 91 . 40% अंक प्राप्त कर जिले भर में प्रथम स्थान प्राप्त करने का गौरव प्राप्त किया है। अपग्रेड प्लस टू विद्यालय बरियारी पकड़िया के सतरूपा दत्ता पिता श्री राजेश नाथ दत्ता की पुत्री हैं। इन्होंने 91% अंक प्राप्त कर जिले भर में द्वितीय स्थान प्राप्त की है । पाकुड़ राज प्लस टू के प्रियांशु…
Author: A Singh
विशेष संवाददाता जमशेदपुर। टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएसएफ) में शीर्ष पर्वतारोही और वरिष्ठ प्रशिक्षक, 39 वर्षीय अस्मिता दोरजी ने 23 मई, 2023 के शुरूआती घंटों में माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ाई पूरी की। हालाँकि उसने शुरू में सप्लिमेंट्री ऑक्सीजन के बिना चढ़ाई करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी कारणों से उसे कैंप 4 (8000 मीटर ऊँचाई पर) से इसका उपयोग करना पड़ा। कम हवा, तेज हवा और अत्यधिक ठंड सहित चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के कारण कुछ लोगों ने यह उपलब्धि हासिल की है। एवरेस्ट फतह करने के बाद अस्मिता ने बेस कैंप के लिए उतरना शुरु कर दिया है।…
खबर मन्त्र ब्यूरो जमशेदपुर। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने आज 10वीं का रिजल्ट घोषित किया जिसमें पूर्वी सिंहभूम जिले की बेटी श्रेया सोनगिरी पूरे राज्य में पहले स्थान पर रहीं । उपायुक्त (डीसी) श्रीमती विजया जाधव ने चाकुलिया प्रखंड के आदिवासी उच्च विद्यालय, पुरनापानी की छात्रा श्रेया को उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें देते हुए कहा कि आज पूरे जिले को गौरवान्वित होने का अवसर प्राप्त हुआ है जिसके लिए विशेष रूप से श्रेया को बधाई देती हूं । उन्होने कहा कि समस्त जिला प्रशासन उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है। सभी अभिभावकों एवं शिक्षकों को भी हार्दिक बधाई। रिजल्ट घोषित…
धनबाद। कुमार रजत पिता रमेश ठाकुर ग्राम पोस्ट कतरास बाजार जिला धनबाद नियर एलआईसी ऑफिस ने सिविल सर्विस मैन एग्जाम में सफलता प्राप्तकर पूरे धनबाद जिला का नाम रोशन किया है। रजत के इस सफलता से पूरे कतरास में हर्ष का माहौल हैसिविल सर्विसेज मैन एग्जाम में रजत को 423 रैंक प्राप्त हुआ है।कुमार रजत ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी स्कूल कतरास से प्राप्त किया है, जिसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई राजकमल सरस्वती मंदिर धनबाद से की। जिसके बाद एनआईटी जमशेदपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद बीएसएल में सर्विस करने के दौरान ही इन्होंने आईपीएस की…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस राजेश कुमार की कोर्ट ने मंगलवार को गुमला के सिसई थाना में दर्ज एक मामले में आरोपी दीपू कुमार भूईया को जमानत मिलने के बाद भी गरीबी के कारण बेल बांड नहीं भर पाने से संबंधित मामले की सुनवाई की। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को राहत देते हुए पीआर बांड पर छोड़ने का निर्देश दिया है। इससे पहले सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता सब्यसाची ने हाई कोर्ट को बताया कि याचिकाकर्ता को 30 जनवरी 2023 को ही हाई कोर्ट से जमानत मिल गई थी। लेकिन याचिकाकर्ता और उसकी उसके पिता 10 हजार…
कोडरमा। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने मंगलवार को मैट्रिक और इंटर साइंस का रिजल्ट जारी कर दिया है। जैक के जारी रिजल्ट में कोडरमा 10वीं और 12वीं में लगातार दूसरी बार अव्वल रहा है। 10 वीं में सबसे ज्यादा 99.04 फ़ीसदी और 12वीं में 97.02 फीसदी छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं, जो पूरे राज्य में सबसे ज्यादा है। कोडरमा के बेहतर रिजल्ट को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह है। उपायुक्त आदित्य रंजन ने सफलता का श्रेय जिले के सभी शिक्षक, छात्र और अभिभावकों के अलावे शिक्षा विभाग के अधिकारियों और पीएमयू के सदस्यों को दिया है। 10वीं और 12वीं की परीक्षा…
नई दिल्ली। अडाणी ग्रुप की कंपनियों में आज लगातार तीसरे कारोबारी दिन तेजी बनी रही। ग्रुप की 10 कंपनियों में से छह कंपनियों के शेयरों पर आज एक बार फिर अपर सर्किट लग गया। शेष 4 कंपनियों के शेयर भी अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए। ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी इंटरप्राइजेज के शेयर आज 13.22 प्रतिशत मजबूती के साथ बंद हुए। आज के कारोबार के बाद अडाणी ग्रुप की 10 लिस्टेड कंपनियों का कंबाइंड मार्केट वैल्यू करीब 22 अरब डॉलर बढ़ गया। अडाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयर मूल्य में आई तेजी के कारण इस ग्रुप की कंपनी अडाणी…
खबर मन्त्र, पंकज सिंहचतरा। हंटरगंज प्रखंड के ग्राम गोदोबर निवासी मनोज कुमार सिंह के होनहार पुत्र अभिनव प्रकाश ने दुसरे प्रयास में ही संघ लोक सेवा आयोग की कठिन परीक्षा पास कर इस क्षेत्र के लिए कृतिमान स्थापित किया है।उनके इस सफलता पर दादा सुरेंद्र प्रसाद सिंह,बिहारी सिंह,रामदेव सिंह,मां शालता देवी और पुरा परिवार हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर की असीम कृपा और बच्चे की कठिन परिश्रम का परिणाम है कि महज 22 वर्ष की आयु में देश की सबसे उच्च और कठिन परीक्षा पास किया है।हंटरगंज के इतिहास में पहला व्यक्ति है जो सिविल सेवा की परीक्षा…
रांची, 23 मई (हि.स.)। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोस्त का सहयोग करने के दोषी को पॉक्सो के विशेष न्यायाधीश आसिफ इकबाल की अदालत ने 20 साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की राशि नहीं देने पर उसे छह माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। बीते शनिवार को कोर्ट ने नाबालिग को दोषी ठहराया था। मामले के मुख्य आरोपित संजय सिंह मुंडा एवं दीपक सिंह मुंडा को अदालत मार्च, 2020 में उम्रकैद की सजा सुना चुकी है। अभियोजन की ओर से मामले में आठ गवाही कराई गई। घटना…
गिरिडीह। जिले के पचंबा थाना क्षेत्र के कमर साली में नवनिर्मित मकान का छज्जा गिरने से गंभीर रूप से घायल मां-बेटे की मंगलवार को मौत हो गई। बताया गया कि सोमवार की देर रात मो. जफरुद्दीन अंसारी के नवनिर्मित मकान का छज्जा गिर गया, जिसमें उसकी पत्नी गुडिया खातुन, बहू टूसी परवीन और दो वर्षीय पोता डुग्गू गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। ले जाने के क्रम में बहु और पोते की मौत हो गई।