Author: A Singh

रांची। आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) ने गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को छह दिन के पूछताछ के बाद बुधवार को कोर्ट में पेश किया। एटीएस के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में अमन की पेशी हुई। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार भेज दिया। एटीएस ने 19 मई को पूछताछ के लिए अमन श्रीवास्तव को रिमांड पर लिया था। अमन श्रीवास्तव की गिरफ्तारी 16 मई को हुई थी। अमन श्रीवास्तव को एटीएस टीम ने महाराष्ट्र एटीएस के सहयोग से वासी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे मुंबई कोर्ट में प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमांड…

Read More

कोडरमा। जिले में छात्रों को अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति देने के नाम पर डेढ़ करोड़ से अधिक के घोटाले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में कल्याण विभाग के रिटायर्ड क्लर्क मो. मोबिन और कम्पयूटर ऑपरेटर मो. हैदर का नाम शामिल है। अल्पसंख्यक छात्रों को भारत सरकार की ओर से दिए जाने वाले छात्रवृत्ति का लगभग 1.5 करोड़ रुपए गबन मामले में जिला कल्याण पदाधिकारी नीली सरोज कुजूर ने कोडरमा थाना में दिसम्बर 2022 में प्राथमिकी दर्ज कराया था। कल्याण विभाग ने जिले में फ्री मैट्रिक अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाले के आरोप में 10 विद्यालय…

Read More

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के करीबियों के ठिकानों पर बुधवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी हुई तो वे अपना आपा खो बैठे और भारतीय जनता पार्टी पर तीखा निशाना साधा। राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बुधवार को ट्वीट के जरिए छापेमारी की पुष्टि करते हुए कहा कि शराब घोटाले में मेरे खिलाफ चार्जशीट में नाम डाल दिया गया, लेकिन जब मैंने केस किया तो कहा गया कि मेरा नाम गलती से आ गया। यह कहकर माफी मांग ली गई। आगे उन्होंने कहा कि “ईडी की फर्जी जांच को पूरे देश के सामने उजागर…

Read More

रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर बुधवार को झारखंड पहुंची। वे सबसे पहले देवघर बाबा बैद्यनाथ के दरबार में गईं। मंदिर परिसर में प्रवेश करते ही राष्ट्रपति का शंखनाद के साथ स्वागत किया गया। यहां पुरोहितों ने षोडोषोपचार विधि से बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कराई। राष्ट्रपति ने बाबा से देश की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के बाद राज्य के मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता विभाग मिथिलेश कुमार ठाकुर ने मंदिर श्राईन बोर्ड की तरफ से अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर राष्ट्रपति का अभिनंदन किया। इसके बाद राष्ट्रपति देवघर एयरपोर्ट से एयरफोर्स के विशेष विमान से दोपहर 12:00 बजे…

Read More

इटखोरी। भ्रष्टाचार के विरोध एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ईटखोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बीएएम ( ब्लॉक अकाउंट मैनेजर) शम्भू कुमार रवि को चार हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार ब्लॉक अकाउंट मैनेजर शम्भू कुमार रवि हजारीबाग के पेलावल थाना क्षेत्र अंतर्गत छड़वा का रहने वाला है। इटखोरी प्रखंड के लोरम गांव निवासी पन्ना लाल राणा की शिकायत पर एसीबी ने यह कार्रवाई की। पन्ना लाल राणा ने ममता वाहन राशि का बिल भुगतान करने के नाम पर घूस मांगे जाने की शिकायत की थी। ब्लॉक अकाउंट मैनेजर शम्भू कुमार रवि द्वारा विभाग…

Read More

वाशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका यात्रा को लेकर यहां जबर्दस्त उत्साह सामने आ रहा है। अमेरिका में हर कोई प्रधानमंत्री मोदी से मिलना चाहता है और इसके लिए लोग अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को फोन कर रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति आवास व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव काराइन जीन पियरे ने जानकारी दी कि अमेरिका में लोग भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यात्रा को लेकर खासे उत्साहित हैं। हर कोई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलना चाहता है। इसके लिए लोग हर संभव प्रयास कर रहे हैं, यहां तक कि लोग अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को फोन करके भी नरेन्द्र मोदी…

Read More

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास का कहना है कि महंगाई के खिलाफ लड़ाई जारी है लेकिन ब्याज दरों में बदलाव हमारे कंट्रोल में नहीं है। यह फैसला मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) स्थिति को देखते हुए लेती है। दास ने कहा कि भारतीय बैंकिंग प्रणाली स्थिर बनी हुई है। शक्तिकांत दास ने बुधवार को यहां भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के सालाना सत्र 2023 को संबोधित करते हुए यह बात कही। आरबीआई गवर्नर ने महंगाई को लेकर कहा कि इसके खिलाफ लड़ाई जारी है। उन्होंने कहा कि ब्याज दर में वृद्धि को रोकना उनके हाथ में…

Read More

पटना। पटना से कोलकाता के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट (संख्या 6ई736) की आज (बुधवार) सुबह अचानक रांची एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई। दरअसल, खराब मौसम के कारण इसे रांची में उतारना पड़ा। इस विमान के यात्रियों ने क्विड कार इंडिगो प्रबंधन की जमकर आलोचना की है। इंडिगो ने कहा है कि कोलकाता में मौसम खराब होने के कारण विमान को रांची डायवर्ट करना पड़ा। इंडिगो प्रबंधन ने यात्रियों से सहयोग की अपेक्षा की है।

Read More

कोडरमा। जयनगर थाना क्षेत्र के नवादा गांव में दहेज के लिए नव विवाहिता रुएदा की हत्या कर दी गयी। इस बाबत ससुराल वालों पर मामला दर्ज कराया गया है। ससुराल के सभी लोग फरार हैं। मृतका के पिता मोइन मियां ग्राम ताराटांड थाना नवलसाही ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि पुत्री रुएदा प्रवीण की शादी गत वर्ष मेराज अंसारी ग्राम नवादा के साथ हुई थी। शादी बाद बेटी से उसका पति मेराज अंसारी, सास जेतूना खातून, देवर तोहिद अंसारी, मोकिम अंसारी, गोतनी माजदा खातून एक अपाची बाइक एवं एक लाख पचास हजार रुपये मांगने लगे। इस दौरान…

Read More

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के हिट मशीन खेसारीलाल यादव का नया गाना ”मुरब्बा” आज रिलीज कर दिया गया, जिसकी मिठास उनके फैंस को भी पसंद आ रही है। इस गाने को आज सारेगामा हम भोजपुरी से रिलीज किया गया। इस गाने को रिलीज के महज कुछ देर बाद ही 5 लाख से अधिक लोगों ने देखा। खेसारीलाल यादव के फैंस इस गाने को लेकर उनकी वाहवाही करते नजर आए हैं। सारेगामा हम भोजपुरी लगातार खेसारीलाल यादव के साथ मिलकर एक से बढ़ कर एक रॉकिंग से लेकर दिल को छूने वाले गाने लेकर आ रही है, जिसे भोजपुरी म्यूजिक लवर्स के…

Read More