खूंटी (झारखंड)। झारखंड दौरे के दूसरे दिन गुरुवार पूर्वाह्न 10:00 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू खूंटी पहुंचीं। उन्होंने सबसे पहले स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार सामग्रियों का अवलोकन किया और एक-एक स्टॉल पर जाकर हर उत्पाद की जानकारी ली। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हो, मुंडा भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाए। इनकी सभ्यता, संस्कृति को आगे बढ़ाने में मदद करें। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में लगभग 225 महिला हेल्प ग्रुप हैं लेकिन महिलाओं को इसका सही लाभ नहीं मिल पा रहा है। 14 हजार से अधिक गांव हैं, जो…
Author: A Singh
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया की अपनी तीन देशों की यात्रा के बाद गुरुवार सुबह दिल्ली के पालम हवाई अड्डे पर पहुंचे तो लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री के गवर्नेंस मॉडल को दुनिया ने सराहा है। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि वे दुनिया के देशों में जाकर वहां के महापुरुषों से मिलते हैं और हिन्दुस्तान के सामर्थ्य की बातें करते हैं। हिंदुस्तान की युवा पीढ़ी के टैलेंट की…
खबर मन्त्र ब्यूरोजमशेदपुर। समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में आयोजित जिला स्तरीय सम्मान समारोह में खअउ 10वीं की स्टेट टॉपर श्रेया सोनगिरी, जिला के टॉपर में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले कुणाल पाल एवं तीसरे स्थान पर रहीं सोनल कुमारी को उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया । इस अवसर पर बच्चों के माता पिता को भी शॉल ओढ़ाकर एवं बुके देकर सम्मानित किया गया । समारोह में एसडीएम धालभूम पीयूष सिन्हा, निदेशक डीआरडीए सौरभ सिन्हा, एडीसी जयदीप तिग्गा, निदेशक एनईपी श्रीमती ज्योत्सना सिंह, डीटीओ दिनेश रंजन, डीपीओ अरूण द्विवेदी, स्थापना उप समाहर्ता अभिषेक कुमार, डीईओ…
सिडनी/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया की यात्रा के बाद बुधवार को सिडनी से भारत के लिए उड़ान भरी। विदेश मंत्रालय ने इस बाबत जानकारी दी। मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक ट्वीट में कहा, “तीन देशों की सफल यात्रा संपन्न हुई। जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली के लिए रवाना हुए।” तीन देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री मोदी अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज के साथ व्यापक बातचीत करने और यहां एक विशेष सामुदायिक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद स्वदेश…
रामगढ़। जैक इंटर साइंस की स्टेट टॉपर दिव्या कुमारी को बधाई देने के लिए रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी बुधवार को उसके आवास पहुंची। गांधी स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय में पढ़ रही छात्रा दिव्या कुमारी 479 अंक प्राप्त कर स्टेट टॉपर बनी है। विधायक सुनीता चौधरी ने दिव्या को बुके देकर और मिठाई खिलाकर उसके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। साथ ही साथ कहा कि दिव्या ने पूरे राज्य में रामगढ़ जिले को एक अलग पहचान दिलाई है। पूरा रामगढ़ गौरवान्वित महसूस कर रहा है। विधायक ने कहा कि उच्च शिक्षा के लिए आजसू पार्टी आपके साथ खड़ी है।…
रांची । रांची सिविल कोर्ट के अपर न्यायायुक्त दिनेश कुमार की अदालत ने बुधवार को विमल महतो हत्याकांड मामले में दोषी प्रिंस सोनी को आजीवन कारावास की सजा सुनायी है। साथ ही पांच हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। यह मामला नगड़ी थाना के कांड संख्या 157/21से जुड़ा है। अभियोजन पक्ष की ओर से 11 गवाहों की गवाही हुई। गवाहों के बयान और पुलिस के साक्ष्य के आधार पर कोर्ट ने प्रिंस सोनी को सजा सुनाई है। इस मामले में एक अन्य आरोपित सूरज सोनी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। मामले में पुलिस ने एक बेकसूर सूरज…
रांची। जमीन घोटाला मामले में निलंबित आईएएस छवि रंजन की याचिका ईडी कोर्ट ने खारिज कर दी है। आईएएस छवि रंजन ने याचिका दाखिल कर कोर्ट से पत्नी और बच्चों से सप्ताह में दो दिन मिलने की इजाजत मांगी थी लेकिन ईडी कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दिनेश राय की कोर्ट ने उन्हें अनुमति देने से इंकार कर दिया है। छवि रंजन पत्नी-बच्चों से जेल मेनुअल के मुताबिक ही मिल पायेंगे। इससे पूर्व 18 मई को हुई सुनवाई के दौरान छवि रंजन के अधिवक्ता ने कोर्ट से आग्रह किया था कि उन्हें सप्ताह में दो दिन परिवारवालों से मिलने दिया जाये।…
कोडरमा। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय तरुण कुमार की अदालत ने बुधवार को अवैध रूप से विस्फोटक रखने एवं खरीद बिक्री करने के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास तथा 25 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना की राशि नहीं दिए जाने पर आरोपी को एक वर्ष अतिरिक्त सश्रम कारावास की सजा भुगतनी होगी। कोडरमा थाना कांड संख्या 176/14 अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री रखने उसका खरीद बिक्री करने के मामले के दोषी महादेव यादव के मामले की सुनवाई के पश्चात अदालत ने अंडर सेक्शन 3 (ए) एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत दोषी पाते हुए सजा सुनाई। वही अंडर…
भागलपुर। जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित भूतनाथ मंदिर में बुधवार को राजद नेता ने एक महिला के साथ छेड़खानी की। इसके बाद वहां मौजूद महिलाओं ने नेता की जमकर धुनाई कर दी।बताया जा रहा है कि राजद के प्रदेश सचिव तिरूपति यादव मंदिर में महिलाओं के साथ अश्लील हरकत कर रहा था। मंदिर में पूजा करने के दौरान महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की। जिससे आग बगूला होकर महिलाओं ने राजद नेता की जमकर पिटाई कर दी। महिला ने सबसे पहले राजद नेता का कॉलर पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। राजद नेता की…
रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को रांची एयरपोर्ट से बिरसा चौक पहुंची। यहां उन्होंने भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद थे। राष्ट्रपति ने हाथ हिलाकर वहां मौजूद लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद उन्होंने अल्बर्ट एक्का चौक स्थित परमवीर चक्र विजेता लांस नायक अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहां से राष्ट्रपति के राजभवन पहुंचने पर राज्यपाल और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।