Author: A Singh

मेदिनीनगर। नक्सलियों और उग्रवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पलामू पुलिस को सफलता मिली है। जिले के पलामू में पड़वा थाना क्षेत्र के माधुरी जंगल से विशेष पुलिस दल ने खुफिया सूचना पर प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमिटी (टीएसपीसी) के दो उग्रवादियों को 50 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किया। नगदी के अलावा पॉवर बैंक, चार नक्सल पर्चा, दो मोबाइल और एक बाइक बरामद की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने शनिवार को बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि नकुल सिंह (25) और सुरेन्द्र सिंह (32) नामक टीएसपीसी उग्रवादी बाइक…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को नागरिकों के वॉयसओवर के साथ नई संसद का वीडियो साझा किया है, जिनमें प्रधानमंत्री के अनुरोध पर नागरिकों ने अपने विचार व्यक्त किये हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का वॉयसओवर वीडियो भी साझा किया है। प्रधानमंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल से वीडियो को रीट्वीट करते हुए कहा, “कई लोग #MyParliamentMyPride पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त कर रहे हैं। बहुत ही भावुक वॉयसओवर के जरिये वे इस बात पर गर्व की भावना व्यक्त कर रहे हैं कि हमारे देश को एक नई संसद मिल रही है, जो लोगों की आकांक्षाओं को और…

Read More

रांची। 13 वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2023 के लिए झारखंड टीम का चयन ट्रायल शनिवार को रांची में संपन्न हो गया। ओडिशा के राऊलकेला में 12से 22 जून तक हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है। इसे लेकर हॉकी खिलाड़ियों का चयन ट्रायल रांची के बरियातू स्थित एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम गर्ल्स हाई स्कूल में किया गया। चयन ट्रायल में झारखंड के कई जिला के कई खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान कई टीम बनाकर आपस में मैच कराया गया और उनमें से बेहतर 30 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इन 30 खिलाड़ियों का…

Read More

रांची। आदिवासी सेंगल अभियान के अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने सरना धर्म कोड को मान्यता देने सहित कई मांगों को लेकर 15 जून भारत बंद का की घोषणा की है। सरना समिति के सदस्यों और आदिवासी समाज के साथ बैठक करने के बाद आदिवासी सेंगल अभियान के अध्यक्ष सह पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने कहा कि भारत बंद के बाद 30 जून विश्व सरना धर्म जनसभा का आयोजन कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में किया जाएगा। इसमें पांच लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे।उन्होंने कहा कि 2011 की जनगणना में जैन धर्म को मानने वालों की संख्या 44 लाख है जबकि…

Read More

धनबाद। कतरास थाना क्षेत्र स्थित गुहीबांध के समीप लगी मोबाइल टावर शनिवार सुबह आचनक गिर गया। इसकी चपेट में आकर छह घर क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके साथ ही घर में रखे सामान भी बर्बाद हो गए हैं। इस घटना में घायल एक व्यक्ति को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अचानक हुए इस घटना में कई लोग बाल बाल बच गए। मोबाइल टावर के आचनक गिरने से मौके पर अफरा तफरी मच गया। इस घटना से लोग डरे हुए है। घटना स्थल से चंद फिट को दूरी पर ही एक और मोबाईल टावर है, लोगों को भय…

Read More

बेगूसराय। मुफस्सिल थाना की पुलिस ने शनिवार की सुबह कमरे में फंदे से लटकी एक महिला का शव बरामद किया है। घटना संत नगर एघु की है। मृतका बलहपुर निवासी अमित कुमार की पत्नी है।मृतका के परिजन ने पति पर ही हत्या कर शव को फंदे से लटकाए जाने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि बलहपुर निवासी अमित कुमार संत नगर में मकान बनाकर रहता है। अमित कुमार का अपनी पत्नी के साथ बराबर विवाद होते रहता था। जिसमें वह पत्नी को प्रताड़ित करता था। पत्नी के मायके वाले हमेशा किसी खतरा से सशंकित रहते थे। शुक्रवार…

Read More

कांकेर/ रायपुर । छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र में आज (शनिवार) तड़के नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया है। पखांजुर अनुविभागीय अधिकारी रवि कुजूर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घायल जवान मेंड्रा कैंप बीएसएफ 178 बीएन का है। इस कैंप के जवान सर्चिंग के लिए निकले थे। उन्होंने बताया कि इस दौरान घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया। जवानों ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। मुठभेड़ में एक महिला नक्सली के भी घायल होने की सूचना है। यह महिला…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिकी कांग्रेस की एक समिति ने भारत को नाटो प्लस का हिस्सा बनाने की सिफारिश की है। समिति का कहना है कि भारत को इसमें शामिल किए जाने से नाटो प्लस को मजबूती मिलेगी। नाटो प्लस पांच देशों का गठबंधन है। इसे वैश्विक रक्षा सहयोग के लिए बनाया गया है। इसके सदस्य देश ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, जापान, इजरायल और दक्षिण कोरिया हैं। भारत को नाटो प्लस का छठा सदस्य बनाने की सिफारिश की गई है। समिति ने कहा है कि अगर नाटो प्लस का छठा हिस्सा भारत बनता है तो इन देशों के बीच खुफिया जानकारी साझा करने में सुविधा…

Read More

जबलपुर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार रात करीब 11 बजे शहर के मुस्लिम बहुल क्षेत्र में रहने वाले हाई कोर्ट के वरिष्ठ वकील ए. उस्मानी के घंटाघर (बड़ी ओमती) स्थित घर और ऑफिस पर दबिश दी। पांच अन्य लोगों के घरों पर भी छापा मारा। एनआईए ने वकील उस्मानी को हिरासत में लिया है। अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। जांच एजेंसी को घर से कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। यह कार्रवाई विदेशी हथियार और टेरर फंडिंग से जुड़े मामले में की गई है। इसका इनपुट अन्य शहरों से गिरफ्तार किए गए संदिग्धों से पूछताछ में हुआ है। इस मुस्लिम…

Read More

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और अभिनेत्री अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर 2’ जल्द ही पर्दे पर दस्तक देगी। इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है और सबका खूब ध्यान खींच रहा है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई है। फैंस भी इस फिल्म के लिए उत्साहित हैं। ‘गदर 2’ के ट्रेलर की शुरुआत में तारा, सकीना और उसका बेटा अशरफ अली की ओर बढ़ते हुए नज़र आते हैं। हालांकि एक बार फिर तारा के मुंह से ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है और जिंदाबाद रहेगा’ डायलॉग सुनाई दे रहा है। मेकर्स…

Read More