नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति द्वारा ही संसद की नई बिल्डिंग के उद्घाटन की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। जस्टिस जेके माहेश्वरी की अध्यक्षता वाली बेंच ने जब याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया तब याचिकाकर्ता और वकील सीआर जया सुकीन ने याचिका वापस ले ली। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने याचिकाकर्ता से पूछा कि आपका अधिकार हित कैसे प्रभावित हो रहा है। तब याचिकाकर्ता ने कहा कि कार्यपालिका का मुखिया राष्ट्रपति होते हैं, उन्हें उद्घाटन करने देना चाहिए। तब कोर्ट ने कहा कि धारा 32 के तहत हम आपकी याचिका…
Author: A Singh
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस के ‘सेंगोल के माध्यम से सत्ता के हस्तांतरण’ के इतिहास को नकारने को शर्मनाक बताया है और पूछा है कि कांग्रेस पार्टी भारतीय परंपराओं और संस्कृति से इतनी नफरत क्यों करती है। केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि अब कांग्रेस ने एक और शर्मनाक अपमान किया है। एक पवित्र शैव मठ, थिरुवदुथुराई अधीनम ने स्वयं भारत की स्वतंत्रता के समय सेंगोल के महत्व के बारे में बात की थी। कांग्रेस अधीनम के इतिहास को झूठा बता रही है। कांग्रेस को अपने व्यवहार पर विचार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा…
संयुक्त राष्ट्र। विश्व के 20 सबसे अमीर देशों में जबरन मजदूरी को बढ़ावा दिया जा रहा है और लगभग पांच करोड़ लोगों में से आधे से अधिक की आधुनिक दासता के लिए देश ही जिम्मेदार है। बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। मानवाधिकार संगठन वॉक फ्री फाउंडेशन की रिपोर्ट में कहा गया है कि जी-20 समूह के छह देशों में सर्वाधिक संख्या में लोग आधुनिक दासता का सामना कर रहे हैं। उनसे या तो जबरन मजदूरी कराई जा रही है, या उन्हें विवाह के लिए मजबूर किया जा रहा है। इस सूची में 1.1 करोड़…
कानपुर (कान्हापुर)। स्वस्थ्य रहने के लिए और बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए गर्मी के मौसम में दही व छाछ का सेवन फायदेमंद है। दही का सेवन करने से शरीर में होने वाली कई समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। इतना ही नहीं इसके सेवन से शरीर को भरपूर मात्रा में पोषक तत्व भी मिलते हैं। चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय(सीएसए) के गृह वैज्ञानिक डॉक्टर निमिषा अवस्थी ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि दही में कैल्शियम, विटामिन बी-12,विटामिन बी-2, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं। प्रतिदिन दही का सेवन करने से पेट की समस्या नहीं होती…
रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने तीन दिवसीय दौरे का शुक्रवार को समापन कर रांची से नई दिल्ली के लिए रवाना हुईं। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कई गणमान्य लोगों ने उन्हें विदा किया। इस क्रम में राष्ट्रपति ने हाथ हिलाकर जोहार बोलते हुए सभी का अभिवादन स्वीकार किया और दिल्ली रवाना हो गईं। इससे पहले शुक्रवार सुबह राजभवन में राष्ट्रपति कई गणमान्य लोगों से मिलीं। उन्होंने 25 मई को देवघर में पूजा-अर्चना कर अपने तीन दिवसीय दौरे की शुरुआत की थी। इस दौरान रांची में नवनिर्मित झारखंड हाई कोर्ट भवन का उद्घाटन किया था। दूसरे दिन उन्होंने…
कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में आसन्न पंचायत चुनाव से पहले तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी को घेरने की तैयारी में जुट गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जून महीने के पहले हफ्ते में बंगाल आ रहे हैं। प्रदेश भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि नड्डा की जनसभा के अलावा कई अन्य कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं। भाजपा के प्रदेश प्रभारी और केंद्रीय पर्यवेक्षक अमित मालवीय, सुनील बंसल, मंगल पांडेय भी नड्डा के साथ होंगे। बंगाल के आरामबाग, नदिया, श्रीरामपुर, कृष्णानगर, मालदा दक्षिण सहित जिन सीटों पर भाजपा बहुत कम अंतर से हारी थी,…
‘बिग बॉस 16’ फेम गोरी नागौरी को लेकर एक बड़ी खबर आई है । ‘राजस्थान की शकीरा’ कही जाने वाली एक्ट्रेस नागौरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर अपना अनुभव शेयर किया। गोरी ने बताया है कि कैसे अपनी बहन की शादी में अजमेर के किशनगढ़ पहुंचने के बाद उस पर हमला किया गया था। जब वह इस मामले में शिकायत दर्ज कराने पुलिस के पास गई तो स्थानीय पुलिस ने सेल्फी लेकर उसे वापस घर भेज दिया। गोरी नागौरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। हालांकि वीडियो ज्यादा साफ नहीं है, लेकिन…
नई दिल्ली। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इंस्टाग्राम पर 250 मिलियन फॉलोअर्स को पार करने वाले पहले और एकमात्र भारतीय बन गए हैं। वह सबसे अधिक इंस्टाग्राम फॉलोअर्स वाले एथलीटों की सूची में क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी के बाद तीसरे स्थान पर हैं। कोहली इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं। उन्होंने हाल ही में चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए बतौर सलामी बल्लेबाज लगातार दो शतक बनाए हैं। विराट का आईपीएल 2023 सीज़न बहुत अच्छा रहा था, आईपीएल 2023 के 14 मैचों में, उन्होंने 53.25 के औसत और 139 से ऊपर…
बेगूसराय। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच के अनुरूप नीति आयोग द्वारा चयनित आकांक्षी जिलों में कई ऐसे कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, जो बदलाव और सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। इसी कड़ी में बेगूसराय सहित बिहार के सभी छह आकांक्षी जिलों में खुशहाल बचपन अभियान शुरू किया गया है। ”खुशहाल बचपन अभियान” समेकित बाल विकास सेवाएं एवं पीरामल फाउंडेशन की एक संयुक्त पहल है। जो प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा (ईसीसीई) के सिद्धांतों पर आधारित है। यह सुरक्षात्मक और सक्षम वातावरण के भीतर देखभाल, स्वास्थ्य, पोषण, खेल और प्रारंभिक शिक्षा के तत्वों को शामिल करता है।…
गिरिडीह। हार्ट अटैक आने के बाद इलाज के क्रम में शुक्रवार को एक एएसआई की मौत हो गयी। मृतक एएसआई वर्ष 2016-17 में गिरिडीह में पोस्टेड थे। वह जिले के गावां थाना इलाके के ही रहने वाले थे। मृतक एएसआई दरोगी सिंह फिलहाल देवघर में पोस्टेड थे और ट्रेंनिग कर रहे थे। शुक्रवार की सुबह ड्यूटी के दौरान ही अचानक दरोगी सिंह की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर लाया गया। चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया। इसी दौरान देवघर से रांची जाने के क्रम में गिरिडीह बेंगाबाद टोल…