रांची। जगन्नाथपुर थाना पुलिस ने एक अपहृत किशोरी को बरामद कर लिया है। नाबालिग से दुष्कर्म होने आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस अपहरणकर्ता की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापे मारी कर रही है। इस संबंध में जगन्नाथपुर थाने की पुलिस ने सीडब्ल्यूसी रांची को भी सूचना दे दी है। पुलिस में आसिफ नामक युवक के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी नाबालिग के पिता ने 22 मई को दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में बताया गया था कि नाबालिग पुत्री 21 मई से लापता है। वह अपनी बड़ी बहन के साथ कबाड़ चुनती थी। 21 मई को भी वह कबाड़ चुन…
Author: A Singh
खूंटी (झारखंड)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड दौरे के दूसरे दिन खूंटी के बिरसा मुंडा कॉलेज में गुरुवार को आयोजित महिला स्वयं सहायता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि भारत की राष्ट्रपति का समस्त झारखंड राज्यवासियों की ओर से बिरसा मुंडा की इस पावन भूमि पर हार्दिक स्वागत व अभिनंदन करता हूं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संवाद स्थापित करने का काम किया है। वे लोगों के लिए प्रेरणास्रोत रही हैं। महिलाओं के लिए बेहतर काम किया है। आज के इस कार्यक्रम में इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति बहुत गर्व की…
चित्रकूट। भगवान राम की तपोभूमि, धर्मनगरी चित्रकूट को एक होटल मालिक ने कलंकित कर दिया। चित्रकूट थाना पुलिस ने बुधवार रात को होटल राम दरबार में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सेक्स रैकेट में संलिप्त दो युवतियों को हिरासत में लिया है। साथ ही पुलिस ने होटल के मैनेजर भूपेंद्र सिंह परिहार को भी गिरफ्तार किया है, जबकि एक युवक राजू पाल होटल से फरार होने में कामयाब हो गया, जिसकी तलास में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पकड़ी गई युवतियां पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं, पुलिस को इस…
मुंबई। हिंगोली जिले में हिंगोली-नांदेड़ हाइवे पर मालेगांव के पास गुरुवार तड़के चार बजे ट्रक- टेंपो की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति को कलमनुरी स्थित जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के अनुसार बीती रात टेंपो चालक कलमनुरी से भेड़ लादकर नांदेड़ की ओर जा रहा था। तड़के चार बजे टेंपो चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सामने जा रहे ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। हादसे की जानकारी मिलने पर कलमनुरी पुलिस…
कुआलालंपुर। भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय और पीवी सिंधु ने गुरुवार को कुआलालंपुर में चल रहे मलेशिया मास्टर्स 2023 के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। डबल ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने प्री-क्वार्टर में जापान की अया ओहोरी को आसानी से 40 मिनट तक चले मुकाबले में 21-16, 21-11 से हराया। क्वार्टर फाइनल में सिंधु का सामना चीन की झांग यी मैन से होगा। बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 500 इवेंट में अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए, प्रणय ने राउंड ऑफ़ 16 में चीन के ऑल इंग्लैंड चैंपियन ली शी फेंग को 13-21, 21-16, 21-11 से…
भोजपुरी भाषा की फिल्म और गानों के विकास के उद्देश्य से शुरू किया ‘सारेगामा हम भोजपुरी खेसारी नाइट’ दर्शकों में लोकप्रिय हो रहा है। भोजपुरी अभिनेता और ट्रेंडिंग मशीन के नाम से मशहूर खेसारीलाल यादव ने दर्शकों को अपने गानों पर झूमने को मजबूर कर दिया। ‘सारेगामा हम भोजपुरी खेसारी नाइट’ में खेसारीलाल यादव भी झूमकर नाचे और वहां मौजूद अपने फैंस को भी खूब नचाया। इससे पहले उन्होंने अपना हाल में रिलीज गाना “मुरब्बा” का भी प्रमोशन किया और कहा कि दर्शकों के प्यार और आशीर्वाद ने हमें आज इस मुकाम तक पहुंचाया है। उम्मीद है हमारे नए गाने…
युगाब्ध-5125, विक्रम संवत 2080, राष्ट्रीय शक संवत-1945 सूर्योदय 05.29, सूर्यास्त 06.45, ऋतु – ग्रीष्म ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष षष्ठी, गुरुवार, 25 मई 2023 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- आज के दिन काफी अच्छा महसूस करेंगे। मानसिक रूप से खुशी की अनुभूति होगी। नई जगहों पर भ्रमण पर जाएंगे। मित्रों का साथ उत्साहित रखेगा। प्रतिस्पर्धा में आगे रहेंगे। आपके विचारों में काल्पनिकता का समावेश हो सकता है, बेहतर होगा इसका इस्तेमाल आप रचनात्मक कार्यों में…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देहरादून से दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल) के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इससे पहले प्रधानमंत्री ने ‘उत्तराखंड में रेलवे पटरियों का 100 प्रतिशत विद्युतीकरण’ राष्ट्र को समर्पित किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तराखंड को आज देहरादून से दिल्ली के लिए अपनी पहली वंदे भारत एक्सप्रेस मिल रही है। यह ट्रेन उत्तराखंड के नागरिकों के लिए ‘यात्रा में आसानी’ के साथ-साथ अधिक सुविधा सुनिश्चित करेगी। यह एक्सप्रेस लोगों के यात्रा समय को कम करेगी। उन्होंने कहा कि भारत को बड़ी उम्मीद…
पटना। बिहार के 300 प्रखंड अंतर्गत 593 पंचायतों में उपचुनाव को लेकर मतदान आज (गुरुवार को) सुबह सात बजे से जारी हैं। 605 सीटों के लिए मतादाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। राजधानी पटना के 11 प्रखंडों के 86 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं।पटना में सुबह के 9:00 बजे तक 11.16 प्रतिशत मतदान हुआ । कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। मतदान शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। कड़ी सुरक्षा के बीच सभी पदों के लिए अलग-अलग वोट डाले जा रहे है। 27 मई को संबंधित प्रखंड मुख्यालय पर मतों की गिनती की जायेगी।…
नई दिल्ली। अमेरिका में कर्ज संकट की वजह से ग्लोबल मार्केट में कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। पिछले कारोबारी सत्र में वॉल स्ट्रीट गिरावट के साथ बंद हुआ। यूरोपीय बाजार भी करीब 2 प्रतिशत तक गिर गए। एशियाई बाजारों में भी आज आमतौर पर गिरावट का रुख बना हुआ है। हालांकि निक्केई और ताइवान वेटेड इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं। अमेरिका में डेट डीलिंग क्राइसिस (कर्ज भुगतान का संकट) अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए तनाव की एक बड़ी वजह बनता जा रहा है, जिसके वजह से पिछले कारोबारी सत्र में वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांक…