Author: A Singh

बोकारो। जिले के चास थाना क्षेत्र में छह साल की मासूम बच्ची के साथ पड़ोसी दुकानदार ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि चास थाना क्षेत्र में कपड़े की दुकान चलाने वाले एक दुकानदार ने पड़ोस में दुकान चला रहे एक महिला की बेटी के साथ उस समय दुष्कर्म किया जब वो मकान मालिक के घर से खेलकर नीचे उतर रही थी। बच्ची की मां के अनुसार जब बच्ची हल्ला करने लगी तो उसका मुंह दबा दिया गया और उसके साथ गलत…

Read More

हजारीबाग। बडकागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत एनटीपीसी कार्यालय के समीप विगत 9 मई को बरवाडीह गांव में चट्टी बरियातु कोल माइंस ऋत्विक कम्पनी में कार्यरत प्रोजेक्ट को-ऑडिनेटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनका अंगरक्षक राजेन्द्र प्रसाद महतो भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में बडकागांव थाना में कांड संख्या156/23 दर्ज कर इस कांड का उद्भेदन एवं गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे के निर्देशन पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार सिंह बडकागांव के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। दल ने कांड में शामिल शूटर तथा रेकी करने…

Read More

रांची। रांची के भाजपा विधायक सीपी सिंह ने शुक्रवार को राज्य में व्याप्त बिजली संकट को लेकर हेमंत सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता भयंकर बिजली संकट झेल रही है। यहां नियमित अंतराल में बिजली कट रही है। कुछ इलाकों में घंटों में बिजली गुल रहती है। सिंह ने हेमंत सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इतनी भीषण गर्मी में राजधानी रांची में उत्पन्न घोर बिजली-पानी संकट से जनता के बीच हाहाकार मचा हुआ है लेकिन सरकार सोई हुई है। राज्य सरकार ने बिजली न्यूनतम दर पर देने का वायदा किया था लेकिन राज्य…

Read More

पलामू। जिला मुख्यालय मेदिनीनगर से सटे चैनपुर थाना क्षेत्र के गांधीपुर इलाके में चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिए जुटे तीन में से दो आरोपित पकड़े गए। बाद में उनकी निशानदेही पर चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद हुई। इनमें से एक बाइक शहर थाना क्षेत्र के छहमुहान से सटे रंकाराज कॉम्पलेक्स में स्थित एचडीएफसी बैंक से चोरी की गई थी। गिरफ्तार आरोपितों में चैनपुर के बंजारी निवासी सैफ अंसारी एवं गांधीपुर के रहने वाले अमन कुमार शामिल हैं, जबकि फरार आरोपित की पहचान गांधीपुर निवासी अभिषेक विश्वकर्मा के रूप में हुई है। एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को बताया…

Read More

राजस्थान। राजस्थान में गुरुवार देर रात तेज अंधड़ के साथ आई बारिश ने जबरदस्त कहर बरपाया। राजधानी जयपुर और आसपास के जिलों में 96 किलोमीटर की प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चली। तेज आंधी के कारण कई इलाके में बिजली के खंभे गिरने और पेड़ उखड़ने से कई इलाके अंधेरे में डूब गए। तूफान बारिश के कारण टोंक जिले में 12 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार टोंक शहर में दादा, पोता और पोती समेत तीन की और जिले के निवाई में दो बच्चों समेत तीन की मौत हुई। इसके अलावा देवली के टोकरावास और आवां…

Read More

पूर्वी चंपारण। जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र में एक महिला जनप्रतिनिधि को उसके दबंग पड़ोसियों ने पीट पीट कर अधमरा कर दिया।वहीं मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने गयी एक अन्य महिला को भी इन लोगों ने हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। महिला का बाल पकड़ पिटाई करते वीडियो सोशल मीडिया में भी तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद घायल दोनों महिलाओं का तुरकौलिया के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना तुरकौलिया पूर्वी पंचायत के कवलपुर कान्ही टोला का है। बताया जा रहा है,कि इस पूरी घटना के दौरान यहां के…

Read More

रांची। राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स), रांची और सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ साइकेट्रिक (सीआईपी), रांची के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर शुक्रवार को हस्ताक्षर हुआ। इस एमओयू का उद्देश्य दोनों संस्थानों के चिकित्सकों और कर्मियों के साथ नैदानिक सेवाओं, जनशक्ति प्रशिक्षण और उच्च अनुसंधान के उन्नयन के लिए आपसी सहयोग सुनिश्चित करना है। रिम्स के निदेशक डॉ. कामेश्वर प्रसाद और सीआईपी के निदेशक डॉ. बासुदेब दास ने संबंधित संस्थानों के नोडल अधिकारियों डॉ. अजय बाखला और डॉ. संजय कुमार मुंडा की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन को निष्पादित किया। इस मौके पर डॉ अनिल कुमार, डॉ प्रदीप भट्टाचार्य, डॉ अविनाश…

Read More

चाईबासा। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित कोल्हान के जंगलों में करीब 20 दिन में आईईडी ब्लास्ट में एक व्यक्ति की मौत हो रही है। पिछले छह महीने के दौरान आईईडी ब्लास्ट में नौ निर्दोष ग्रामीण की मौत हो गई और 15 से अधिक सुरक्षाबल के जवान और ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कब-कब हुई आईईडी ब्लास्ट में मौत 25 मई: चाईबासा जिला के टोंटों थाना क्षेत्र के लूइया जंगल में कांडे लागूरी की मौत। 18 मई: चाईबासा के टोंटों थाना क्षेत्र के रेंगडाहातू में नारा कोड़ा की मौत। 28 अप्रैल: चाईबासा के ही गोईलकेरा थाना…

Read More

लोहरदगा । लोहरदगा जिला के भंडरा प्रखंड के टोटो गांव स्थित डोभा में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों सगे भाई थे। कार्तिक उरांव के पुत्र श्रीनाथ उरांव ( 10) और श्रीकांत उरांव (08) गांव में स्थित डोभा में शुक्रवार को नहाने गए थे। लेकिन किनारे से अचानक पानी में फिसल कर बीच में आ गए , जहां गहरे पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गई। आसपास के लोगों को जब इसकी सूचना मिली तो लोगों ने दोनों बच्चों को डोभा से निकाला और अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर…

Read More

रांची। बाल मजदूरी की रोकथाम और उन्मूलन के लिए एक से 30 जून तक चाइल्ड लेबर रेस्क्यू ड्राइव चलेगा। यह अभियान रेलवे एरिया में चलेगा। इस संबंध में राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग के चेयरमैन प्रियांक कानूनगो ने बताया कि बाल श्रम के मामले में चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) के स्टेटमेंट के आधार पर ही पुलिस प्राथमिकी दर्ज करेगी। अलग से पुलिस को किसी भी तरह का बयान लेने की जरूरत नहीं होगी। इस संबंध में एनसीपीसीआर डीजीपी को पत्र लिखेगा। पुलिस के साथ ही आम लोग भी चाइल्ड लेबर का रेस्क्यू कर सकते हैं। इसमें किसी भी प्रकार की परमिशन…

Read More