Author: A Singh

कोडरमा। जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नावाडीह में सोमवार की सुबह सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार बोल्डर लदे हाईवा की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मृतक की पहचान सोनू राणा (पिता बालेश्वर राणा, लालगढ़ महुगाई) के रूप में हुई है। घटनास्थल पर पहुंची मरकच्चो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

Read More

कोडरमा। जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपचो में सोमवार की अहले सुबह शादी समारोह से लौट रहे एक बाराती गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटने से एक 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी, जबकि 8 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा लाया गया। वहीं चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार बरकट्ठा थाना क्षेत्र के बुचई से नंदेडीह बारात गयी थी। शादी से लौटने के दौरान सोमवार की सुबह करीब 5 बजे यह घटना घटी। दुर्घटना…

Read More

नई दिल्ली। महान बल्लेबाज विराट कोहली ने अपनी शानदार फार्म जारी रखते हुए रविवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 61 गेंद में नाबाद 101 रन बनाकर इंडियन प्रीमियर लीग में सर्वाधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। यह कोहली का आईपीएल में सातवां शतक था, जिससे वह लीग के इतिहास में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। पिछले गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने पिछले मैच में उन्होंने शतक लगाकर वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज क्रिस गेल के छह आईपीएल शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। इसके अलावा कोहली आईपीएल में बैक-टू-बैक शतक (गुजरात के खिलाफ…

Read More

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में आज (सोमवार) तीन दिवसीय ‘जी-20 पर्यटन कार्य समूह’ की बैठक का आगाज होगा। वर्ष 1986 में क्रिकेट मैच (भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच) के बाद यह कश्मीर में पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय आयोजन है। भारत की कोशिश है कि इस आयोजन के जरिए दुनिया को कश्मीर की सुंदरता से रूबरू कराया जाए। भारत इस साल जी-20 सम्मेलन की अध्यक्षता रहा है। अब तक आतंकवाद के कारण बदनाम रही कश्मीर घाटी में हो रहे इस आयोजन पर पूरी दुनिया की नजर है। सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। इस बैठक में 60 विदेशी प्रतिनिधियों के अलावार…

Read More

नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ विपक्षी एकता को एकजुट करने में लगे हुए हैं। इसी क्रम में रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके घर पहुंचे। केजरीवाल से नीतीश की यह दूसरी मुलाकात है। नीतीश कुमार के साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे।

Read More

हरिद्वार। एक महिला की अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। महिला के पति ने फोटो वायरल होने पर आरोपितों पर सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल करने और मानसिक रूप से प्रताडि़त करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके गांव के दो लोग उससे रंजिश रखते हैं। इस कारण से आए दिन सोशल मीडिया पर वह गलत पोस्ट डालते रहते हैं। अब उन्होंने…

Read More

फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और महज सोलह दिनों में फिल्म ने 187 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। फिलहाल इस फिल्म को लेकर राजनीतिक गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। इस फिल्म से जुड़ा विवाद सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है और निर्माताओं ने दावा किया है कि पूरी फिल्म इस कहानी पर आधारित है कि कैसे केरल में हिंदू और ईसाई लड़कियों को लव जिहाद के जाल में फंसाया गया और उनका धर्म परिवर्तन कराया गया। इसलिए फिल्म को पश्चिम बंगाल में बैन कर दिया…

Read More

सैन साल्वाडोर। मध्य अमेरिका के अल साल्वाडोर की राजधानी सैन साल्वाडोर में एक फुटबॉल स्टेडियम में भगदड़ मचने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। हादसे में बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। कुछ लोगों की स्थिति नाजुक है। इसलिए हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है। हालांकि पुलिस ने पहले कहा था कि मृतकों में 18 साल से अधिक उम्र के सात पुरुष और दो महिला शामिल हैं। यह घटना कस्कटलान स्टेडियम में स्थानीय टीम एलियांजा और सांता एना स्थित टीम फास के मैच के दौरान हुई। इसके बाद मैच को स्थगित कर दिया गया।…

Read More

रांची। झारखंड में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के सुप्रीमो दिनेश गोप को एनआईए और झारखंड पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर नेपाल से गिरफ्तार किया है। उसे दिल्ली लाया जा रहा है। वह नेपाल में सरदार की वेशभूषा में रह रहा था। उस पर झारखंड सरकार ने 25 लाख का इनाम घोषित कर रखा है। पुलिस के अनुसार दिल्ली की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) और झारखंड पुलिस को बहुत बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। सुप्रीमो दिनेश गोप के कई करीबी गुर्गों के पकड़े जाने के बाद पुलिस को उसका पता चल गया था। एनआईए की विशेष…

Read More

सरायकेला। चांडिल प्रखंड के खूंटी में जंगली हाथियों के झुंड ने रविवार सुबह शौच करने निकले एक वृद्ध को कुचलकर मार डाला। हाथियों ने एक ग्रामीण का घर भी ध्वस्त कर दिया। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वन विभाग ने मृतक के आश्रित को आर्थिक मदद सौंप दी है। बताया गया कि ग्रामीण लीलकांत महतो (65) रविवार की अहले सुबह शौच करने के लिए जुड़िया की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में जंगली हाथियों ने उन्हें कुचलकर मार डाला। घटना की सूचना मिलते ही जिला परिषद सदस्य सविता मार्डी, मुखिया सुकराम…

Read More