Author: A Singh

पटना। पटना से कोलकाता के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट (संख्या 6ई736) की आज (बुधवार) सुबह अचानक रांची एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई। दरअसल, खराब मौसम के कारण इसे रांची में उतारना पड़ा। इस विमान के यात्रियों ने क्विड कार इंडिगो प्रबंधन की जमकर आलोचना की है। इंडिगो ने कहा है कि कोलकाता में मौसम खराब होने के कारण विमान को रांची डायवर्ट करना पड़ा। इंडिगो प्रबंधन ने यात्रियों से सहयोग की अपेक्षा की है।

Read More

कोडरमा। जयनगर थाना क्षेत्र के नवादा गांव में दहेज के लिए नव विवाहिता रुएदा की हत्या कर दी गयी। इस बाबत ससुराल वालों पर मामला दर्ज कराया गया है। ससुराल के सभी लोग फरार हैं। मृतका के पिता मोइन मियां ग्राम ताराटांड थाना नवलसाही ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि पुत्री रुएदा प्रवीण की शादी गत वर्ष मेराज अंसारी ग्राम नवादा के साथ हुई थी। शादी बाद बेटी से उसका पति मेराज अंसारी, सास जेतूना खातून, देवर तोहिद अंसारी, मोकिम अंसारी, गोतनी माजदा खातून एक अपाची बाइक एवं एक लाख पचास हजार रुपये मांगने लगे। इस दौरान…

Read More

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के हिट मशीन खेसारीलाल यादव का नया गाना ”मुरब्बा” आज रिलीज कर दिया गया, जिसकी मिठास उनके फैंस को भी पसंद आ रही है। इस गाने को आज सारेगामा हम भोजपुरी से रिलीज किया गया। इस गाने को रिलीज के महज कुछ देर बाद ही 5 लाख से अधिक लोगों ने देखा। खेसारीलाल यादव के फैंस इस गाने को लेकर उनकी वाहवाही करते नजर आए हैं। सारेगामा हम भोजपुरी लगातार खेसारीलाल यादव के साथ मिलकर एक से बढ़ कर एक रॉकिंग से लेकर दिल को छूने वाले गाने लेकर आ रही है, जिसे भोजपुरी म्यूजिक लवर्स के…

Read More

कोडरमा। कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत घाटी में बुधवार सुबह वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गयी जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान रक्षेपाल राणा (26) जबकि घायल की पहचान सुजीत कुमार राणा (25) ग्राम चतरा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों युवक जमुई से चतरा जा रहे थे। कोडरमा घाटी में हाईवा ने उन्हें रौंद दिया। दोनों को ग्रामीणों की मदद से कोडरमा सदर अस्पताल लाया गया, जहां रक्षपाल को मृत घोषित कर दिया गया जबकि एक युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल…

Read More

युगाब्ध-5125, विक्रम संवत 2080, राष्ट्रीय शक संवत-1945 सूर्योदय 05.29, सूर्यास्त 06.45, ऋतु – ग्रीष्म ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष पंचमी, बुधवार, 24 मई 2023 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलेंगे। मेहनत करने वालों को सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार अच्छा रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। कार्यभार अधिक रहने से थकान हो सकती है। आफिस के कार्यों में प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में पिछले आठ दिनों के दौरान पांच जगहों पर पटाखा कारखाने और घरों में हुए बम विस्फोट में 17 लोगों की मौत के बाद राज्य पुलिस सक्रिय हो गई है। राज्य भर में अवैध पटाखा कारोबार के खिलाफ छापेमारी अभियान चल रहा है और महज चार दिनों के दौरान डेढ़ लाख किलो से अधिक विस्फोटक बरामद किए गए हैं जो राज्य में अवैध विस्फोटक एकत्रीकरण के गहरे नेटवर्क को उजागर करने वाला है। राज्य पुलिस के एक सूत्र ने बताया है कि विभिन्न जिलों में तलाशी अभियान के दौरान एक लाख 14 हजार 232 किलो पटाखे बरामद…

Read More

किश्तवाड़। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के ढंगडेरू इलाके में बुधवार सुबह सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ट्वीट कर इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने किश्तवाड़ के जिला उपायुक्त से बात कर पीड़ितों की हर संभव मदद करने का आग्रह किया है। पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह पक्कलढुल पावर प्रोजेक्ट के कर्मचारी और मजदूर एक वाहन से इखाला से सिबड़भत्ती को जा रहे थे। ढंगडेरू इलाके के पास वाहन पलट कर खाई में गिर गया। हादसे में सात लोगों की जान चली गई और अन्य…

Read More

मुंबई। लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में ‘जैस्मीन’ की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री वैभवी उपाध्याय (32) की मंगलवार को हिमाचल प्रदेश में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई। निर्माता और अभिनेता जेडी मजीठिया ने इसकी पुष्टि की है। मुंबई में आज (बुधवार) उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मजीठिया ने बताया कि वैभवी की कार खाई में गिर गई थी। वैभवी के साथ उनका होने वाला पार्टनर भी था। उन्हें मामूली चोट आने की सूचना है। वैभवी उपाध्याय ने ‘सीआईडी’ और ‘अदालत’ जैसे कई सीरियल्स में काम किया था। जेडी मजेठिया ने वैभवी के निधन पर दुख जताया है।…

Read More

गिरिडीह। देवरी थाना के चतरो सीआरपीएफ कैंप के समीप मालवाहक हाईवा की चपेट में आने से स्कूली छात्रा सलाउल प्रवीण ( 15) की मौत हो गयी। बताया जाता है कि सलाउल प्रवीण बुधवार सुबह करीब छह बजे अपनी दो सहेलियो के साथ ट्यूशन पढ़ने देवरी के चतरो के एक कोचिंग सेंटर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे एक मालवाहक हाईवा गाड़ी ने छात्रा को अपने चपेट में ले लिया, जिसे वो गंभीर रूप से जख्मी हो गई। हालांकि घटना के बाद सीआरपीएफ कैंप में तैनात सीआरपीएफ जवान तुरंत छात्रा को बचाने के लिए दौड़े और अपने गाड़ियों…

Read More

रांची। हॉकी झारखंड ने पश्चिम बंगाल को छह- एक से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया है। ओडिशा के राउरकेला में बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित 13 वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में बुधवार को खेले गए अपने दूसरे मैच में हॉकी झारखंड ने हॉकी पश्चिम बंगाल को छह- एक गोल से पराजित कर क्वार्टर फ़ाइनल में पहुंच गई। इससे पूर्व झारखड ने हॉकी हिमाचल को 18- 00 से पराजित किया था। झारखंड टीम की ओर से फगुवा होरो ने दो गोल किए जबकि विक्रम सोरेंग, निकोलस टोपनो , जोलेन टोपनो और अंकित एक्का…

Read More