रांची। जमीन कारोबारी अनिल कुमार उर्फ कल्लू यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपित सुनील यादव ने शनिवार को रांची के सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि बीते तीन मार्च को टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के आरा गेट के पास स्थित एक हार्डवेयर दुकान में कल्लू यादव की हत्या जमीन विवाद में करवायी गयी थी। कल्लू यादव की हत्या बिहार स्थित फुलवारी शरीफ के रहने वाले अपराधी अभिषेक कुमार पासवान उर्फ छोटू ने की थी। छोटू को इसके लिए तीन लाख रुपये मिले थे। टेक्निकल सेल की मदद से शूटर अभिषेक…
Author: A Singh
नई दिल्ली। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने दो हजार रुपये के नोट को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के वापस लेने के फैसले को सही कदम करार दिया है। कैट ने कहा कि आरबीआई का आदेश नागरिकों को अपनी दैनिक खरीदारी में डिजिटल भुगतान को स्वीकारने, अपनाने और प्रोत्साहित करने की दिशा में उठाया गया सहरानीय कदम है। कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने शनिवार को कहा कि आरबीआई के इस कदम से छोटे व्यापारियों के व्यापार पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन निश्चित रूप से बड़े और संपन्न वर्ग को झटका लगेगा, जिन्होंने बड़ी मात्रा में दो…
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने दो हजार रुपये का नोट बंद किए जाने को लेकर केन्द्र सरकार की आलोचना की है और इसे दूसरी नोटबंदी करार दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को ट्वीट कहा कि केन्द्र सरकार ने नोटबंदी से अर्थव्यवस्था को एक गहरा जख्म दिया था। जिससे पूरा असंगठित क्षेत्र तबाह हो गया। छोटे व्यापार ठप्प हो गए और करोड़ों लोगों ने रोजगार खोए दिए थे।खड़गे ने कहा कि केन्द्र सरकार ने अब 2000 रुपये के नोट वाली “दूसरी नोटबंदी” कर रही है। क्या ये गलत निर्णय के ऊपर पर्देदारी नहीं है? उन्होंने कहा कि इस…
भाषा मानव जीवन की सर्वोत्तम उपलब्धि है। दुनिया के सभी समाजों के गठन में भाषा ही संवाद का माध्यम होती है। भाषा के प्रयोग का उद्देश्य संवाद होता है अपनी बात को समझाना होता है। भाषा वाक्यों से बनती है और वाक्य शब्दों से। शब्द भाषा के घटक होते हैं। प्रत्येक शब्द के भीतर उसका अर्थ छुपा होता है। पतंजलि ने महाभाष्य में बताया है, ‘एक ही शब्द किसी वाक्य में विशेष स्थान में प्रयुक्त होकर भिन्न भिन्न अर्थ देता है। शब्द का सम्यक ज्ञान और सम्यक प्रयोग ही अपेक्षित परिणाम देता है। शब्द की शक्ति बड़ी होती है।’ भारत…
जैकलीन फर्नांडीज न सिर्फ एक खूबसूरत एक्ट्रेस हैं, बल्कि वह एक बेहद खूबसूरत इंसान भी हैं। सनशाइन गर्ल जैकलीन अपने योलो फाउंडेशन के साथ अक्सर समाज सेवा करती नजर आ जाती हैं। इस फाउंडेशन के दो साल पूरे होने पर जैकलीन ने स्ट्रे एनिमल्स की नसबंदी और एडॉप्शन में मदद करने और एनिमल वेलफेयर को लेकर जश्न मनाया। एनिमल लवर होने के नाते जैकलीन स्ट्रे एनिमल्स की नसबंदी और एडॉप्शन में मदद करने के लिए पूरे दिल से काम कर रही हैं। वह अक्सर इस चिलचिलाती धूप में स्ट्रे एनिमल्स और बर्ड्स को खाना खिलाती और मिट्टी के बर्तनों में…
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हमने कर्नाटक की जनता से जो पांच वादे किए थे, उसे पूरा करके दिखाएंगे। सूबे की जनता को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि हम जो कहते हैं, वह कर के दिखाते हैं। राहुल गांधी ने शनिवार को कर्नाटक में सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक की जनता से जो पांच वादे किए हैं, उसे पूरा किया जाएगा। अगले एक दो घंटे में कर्नाटक की नई सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक होनी है। बैठक में हमारे जो पांच वादे हैं, वे…
नई दिल्ली: दिल्ली में सरकारी अधिकारियों के तबादले से जुड़े मामले में केन्द्र सरकार के अध्यादेश को आम आदमी पार्टी की सरकार ने‘असंवैधानिक’ और सेवा संबंधी मामलों में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिल्ली सरकार को दी गई शक्तियों को छीनने के लिए उठाया गया कदम बताया है। केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए शनिवार को दिल्ली की मंत्री आतिशी ने प्रेसवार्ता में कहा कि केंद्र सरकार ने यह अध्यादेश लाने के लिए जानबूझकर ऐसा समय चुना, जब सुप्रीम कोर्ट अवकाश के कारण बंद हो गया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार को हमारे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से डर लगता है। अध्यादेश…
रोम। विंबलडन चैंपियन एलेना रयबाकिना ने इटैलियन ओपन 2023 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। एलेना ने सेमीफाइनल में 20वीं वरीयता प्राप्त येलेना ओस्टापेंको को शिकस्त दी। रयबाकिना ने शुक्रवार को एक घंटे 33 मिनट तक चले मैच में 6-2, 6-4 से जीत दर्ज कर सीजन के अपने तीसरे डब्ल्यूटीए 1000 फाइनल में प्रवेश किया। मैच जीतने के बाद रयबाकिना ने डब्ल्यूटीए के हवाले से कहा, “मैंने दूसरे सेट में उतनी अच्छी शुरुआत नहीं की। ऊर्जा में थोड़ी कमी आई, मेरी सर्विस छूट गई। इसलिए यह मुश्किल था। फिर उसने कुछ अच्छे शॉट्स खेले व अच्छी सर्विस की। हालांकि…
टोक्यो। जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने हिरोशिमा पहुंचे भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की मुलाकात गर्मजोशी से भरी रही। जो बाइडन स्वयं मोदी के पास आए और फिर दोनों नेता गले मिले। जापान के हिरोशिमा में हो रहे जी-7 सम्मेलन में भारत को बतौर मेहमान देश के रूप में आमंत्रित किया गया है। भारत के अलावा इस सम्मेलन में इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, वियतनाम और ऑस्ट्रेलिया भी बतौर मेहमान देश शामिल हो रहे हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब इस शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए पहुंचे, उसी समय अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भी…
चतरा। जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के लूटा फाटा इलाके से सुरक्षाबलों ने इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किया है। शनिवार को नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे सर्च अभियान के दौरान इस इलाके से सुरक्षाबलों ने आईईडी बरामद किया है। इसके बाद आईईडी को बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया। झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सलियों की ओर से सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए आईईडी लगाया गया है। मिली सूचना के आधार पर शनिवार को हंटरगंज थाना क्षेत्र के लूटा फाटा इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसी क्रम…