Author: A Singh

नैनीताल। नगर निवासी डिजिटल कंटेंट निर्माता डॉली सिंह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले कान्स फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर नजर आई हैं। डॉली अपने ब्लॉग ‘स्पिल द सैस के माध्यम से देश भर के अपने करीब 1.6 मिलियन प्रशंसकों को लगातार नए फैशन ट्रेंड के साथ अपडेट करती हैं और खासकर युवा पीढ़ी में अपनी बड़ी पहचान रखती हैं। 2023 के फिल्म फेस्टिवल के चौथे दिन 29 वर्षीय डॉली सिंह ने डिजाइनर जोड़ी-अबू जानी और संदीप खोसला का तैयार एक प्राचीन सफेद पहनावा पहना। उसके पहनावे में सामने की ओर मोतियों के अलंकरण के साथ एक लिपटी हुई…

Read More

रांची। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पीएलएफआई के सुप्रीमो दिनेश गोप को सोमवार को एनआईए के विशेष न्यायाधीश एमपी वर्मा की अदालत में पेश किया। एनआईए ने दिनेश गोप को 14 दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की इजाजत कोर्ट से मांगी। लेकिन अदालत ने सिर्फ आठ दिनों की रिमांड की मंजूरी दी है। दिनेश गोप से एनआईए आठ दिनों तक पूछताछ करेगी। उल्लेखनीय है कि पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप को एनआईए ने रविवार को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। इसके बाद ट्रांजिट रिमांड पर विमान से रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट लाया गया था। दिनेश गोप के खिलाफ…

Read More

पलामू। पलामू जिला व्यवहार न्यायालय के प्रथम जिला और अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रथम सन्तोष कुमार की अदालत ने सोमवार को झारखंड सरकार के पूर्व आप्त सचिव अरविंद कुमार के माता-पिता के हत्यारे शिवम पाण्डेय को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। शिवम पांडे को अदालत ने 50 हजार का अर्थदंड भी लगाया हैं।अर्थदंड की राशि जमा नहीं करने पर दोषी को दो साल अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी। शिवम पांडेय कुंड मोहल्ला, डालटनगंज का निवासी है। इस मामले में पलामू आइपीआरडीकर्मी और पूर्व आप्त सचिव अरविंद कुमार के बड़े भाई अरूण कुमार ने 12 अगस्त 2021 को शहर थाना…

Read More

पलामू। पलामू जिले के तरहसी, थाना क्षेत्र के पतरा में अमानत नदी तट पर स्थित ईट भट्टे के व्यवसायी से लेवी-रंगदारी मांगने के आरोप में अपराधी संगठन झारखंड क्रांति मोर्चा (जेकेएम) के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से लेवी के रूप में वसूले गए 3000 रुपये, लेवी मांगने में इस्तेमाल मोबाइल फोन और झारखंड क्रांति मोर्चा का पर्चा बरामद किया गया है। लेस्लीगंज के एसडीपीओ आलोक टूटी ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि 13 मई को चार की संख्या में अपराधियों ने तरहसी थाना क्षेत्र के पतरा में अमानत नदी किनारे संतोष कुमार और इस्लाहुल…

Read More

पलामू। पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के जोरकट से कौड़िया पंचायत की मुखिया कुमारी अंजना देवी के देवर सत्येंद्र सिंह पिता फौजदारी सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बताते चलें कि गत 16 मई को सत्येंद्र सिंह ने जोरकट इलाके में एक 26 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किया था। 2 दिनों तक मामले को पंचायत के माध्यम से दबाकर रखा गया था। बाद में महिला के द्वारा तीसरे दिन सदर थाना में मामला दर्ज कराया गया था। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा…

Read More

पलामू। जिले के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (सिविल सर्जन) डा. अशोक कुमार (32) की पुत्री अमृता सुरभि की मौत हो गई। अगले महीने 22 जून को उसकी शादी होने वाली थी। दोपहर में शव का अंतिम संस्कार राजा हरिश्चन्द्र घाट कोयल नदी तट पर किया गया। अंतिम संस्कार में कई चिकित्सक, चिकित्साकर्मी एवं गण्मान्य लोग शामिल हुए। बताया जाता है कि सिविल सर्जन डा. अशोक की पुत्री अमृता सुरभि को सोमवार की सुबह अचानक पेट दर्द हुआ और फिर शौच होने लगा। घर पर कुछ दवा दी गई, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ तो आनन फानन में उसे इलाज के लिए…

Read More

रांची। सोनाहातू थाना पुलिस ने एक गांजा तस्कर गोकुल दास को गिरफ्तार किया है। वह सोनाहातू के होटलो गांव का रहनेवाला है। इसके पास से तीन किलो 400 ग्राम गांजा, एक बाइक और एक मोबाईल फोन बरामद किया गया है। जब्त गांजा का बाजार मूल्य 75 हजार रुपये बताया गया है। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि राहे ओपी के चंदनडीह के पास गांजा तस्कर आये है। सूचना के बाद एसडीपीओ अजय कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम अविलंब चंदनडीह स्कूल के पास पहुंचा…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सोमवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी लि. (जुडको) के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जुडको के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तावित “जोनल ब्यूटीफिकेशन एंड डेवलपमेंट ऑफ एक्जिस्टिंग स्ट्रीट एंड रिलेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर फ्रॉम अल्बर्ट एक्का चौक टू कचहरी चौक एंड सराउंडिंग एरियाज इन रांची” के मास्टर प्लान का पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन रखा। जुडको की ओर प्रस्तावित इस कार्य योजना के तहत रांची के अल्बर्ट एक्का चौक से कचहरी चौक और आसपास के क्षेत्र में मौजूदा सड़क और बुनियादी ढांचे का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। बैठक…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को 3 देशों की यात्रा के अंतिम पड़ाव सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) के लिए पापुआ न्यू गिनी से रवाना हो गए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इसकी जानकारी देते हुए ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी की पपुआ न्यू गिनी की बेहद प्रभावशाली पहली यात्रा संपन्न हुई। इस दौरान उन्होंने प्रशांत द्वीपीय मित्र देशों के साथ संबंधों को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। अब प्रधानमंत्री का अगला गंतव्य सिडनी है। अपने विदाई संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि पापुआ न्यू गिनी की यात्रा ऐतिहासिक रही। वह इस अद्भुत राष्ट्र के लोगों…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस डॉ एसएन पाठक की कोर्ट ने सोमवार को फॉरेस्ट गार्ड नियुक्ति मामले में मेरिट के अनुसार अन्य सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति की तिथि के अनुसार वरिष्ठता सूची में स्थान देने एवं अन्य वेतन वृद्धि सहित सुविधा देने का आग्रह करने वाली याचिका पर सुनवाई की। कोर्ट ने याचिकाकर्ता की याचिका को स्वीकार करते हुए उसे अन्य सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति की तिथि के अनुसार ही उसके मेरिट के अनुसार वरीयता देने का निर्देश दिया है। फॉरेस्ट गार्ड की नियुक्ति को लेकर वर्ष 2014 में 2204 पदों के लिए विज्ञापन संख्या 3/2014 झारखंड स्टाफ सिलेक्शन…

Read More