Author: A Singh

मरकच्चो (कोडरमा)। रिजर्व बैंक द्वारा दो हजार के नोट को चलन से वापस लेने की घोषणा के बाद दो हजार के नोट को बैंकों में जमा करने के लिए काफी संख्या में लोग प्रखंड के विभिन्न बैंको के शाखाओं में लोग पंहुचे। सबसे अधिक दो हजार के नोट बैंक ऑफ इंडिया मरकच्चो शाखा में जमा किया गया। वहीं बैंक ऑफ इंडिया के मरकच्चो शाखा के शाखा प्रबंधक संतोष आनंद ने बताया की पहले दिन शनिवार को ग्राहकों द्वारा शाखा में दो हजार के नोट का बीस लाख रूपये जमा कराये गए। वहीं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक विवेक…

Read More

गुमला । भारत माला परियोजना के तहत रायपुर -धनबाद एक्सप्रेस वे के निर्माण के विरोध में शनिवार को अखिल भारतीय क्रांतिकारी आदिवासी महासभा के बैनर तले लोहरदगा रोड स्थित बस डीपु से एक विशाल जुलूस निकाला गया । एक हजार से अधिक महिला-पुरूष झंडे, बैनर और हाथों में तख्तियां लेकर और घंट-घड़ियाल बजाते हुए इस जुलूस में शामिल हुए। यह जुलूस कचहरी मैदान में पहुंच कर एक सभा में तब्दील हो गई। अखिल भारतीय क्रांतिकारी आदिवासी महासभा के केन्द्रीय अध्यक्ष जॉन मिरेन मुण्डा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार बिजली, पेयजल और खेतों में…

Read More

रांची। राज्य में चीन के धागे से पतंग उड़ाने पर प्रतिबंध लग गया है। चीन आयातित तेज धारदार सिंथेटिक धागे जानलेवा साबित हो रहे हैं। कई लोग, जिसमें बच्चे भी शामिल हैं, इसकी जद में आ रहे हैं। पशु-पक्षियों को भी नुकसान पहुंच रहा है। राज्य में धारदार सिंथेटिक, नायलान धागा और चीनी मांझा पर प्रतिबंध है। इसके उत्पादन, भंडारण, बिक्री, आपूर्ति और आयात पर भी पूरी तरह रोक लगा दी गयी है। पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए जा रहे उपायों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। चीनी मांझा प्रतिबंधित किया गया है। इस धागे की खूब डिमांड होती…

Read More

पलामू। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एवं प्रधान सचिव के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की पांच सदस्यीय टीम ने शनिवार को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) का निरीक्षण किया। टीम ने मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का अलग अलग जायजा लिया गया। अस्पताल की जांच के क्रम में दवा भंडारण में भारी गड़बड़ी की संभावना व्यक्त की गई है। टीम की जांच में पाया गया है कि पिछले चार वर्ष से दवा भंडारण का सही से आकलन नहीं किया जा रहा था। वहां से मिले रजिस्टर में वितरण मेनटेन नहीं किया गया था। ऐसे में टीम ने भारी वित्तीय अनियमितता…

Read More

गिरिडीह। शैलपुत्री स्टील कंपनी का ट्रेडमार्क इस्तेमाल कर डेढ़ करोड के डुप्लीकेट टीएमटी सरिया बरामदगी के बाद नेक्स्ट टीएमटी बनाने वाली रिस्कान स्टील के प्रबंधक ईरशाद अहमद खान के खिलाफ गिरिडीह मुफ्फसिल थाना पुलिस ने शनिवार को धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। इससे पहले शुक्रवार को रिस्कान फैक्टरी में छापेमारी कर करोड़ों के अन्य कंपनी के टीएमटी छड़ बरामद किया था। बताया गया कि केस के अनुसंधानकर्ता प्रमोद कुमार ने नेतृत्व में पुलिस जवानों ने रिस्कान स्टील में दूसरे बार छापेमारी कर करीब डेढ़ करोड़ का सुपर नेक्स्ट का ट्रेडमार्क इस्तेमाल कर बनाए हुए डुप्लीकेट टीएमटी को जब्त किया।…

Read More

रांची। रांची धुर्वा के तिरिल मौजा में 72 एकड़ में बने झारखंड हाई कोर्ट के नए भवन का उद्घाटन 24 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी। इसके पहले शनिवार को डोरंडा स्थित झारखंड हाई कोर्ट के पुराने भवन से धुर्वा स्थित हाई कोर्ट के नए भवन में शिफ्टिंग की तैयारी जोर-शोर से शुरू हो गई। पुराने हाई कोर्ट भवन में करीब 37 सेक्सन, जिनमें इस्टैब्लिशमेंट, जुडिशल सेक्शन, लाइब्रेरी, रिकॉर्ड रूम आदि से सामानों, संसाधनों, फाइलों, कंप्यूटर आदि को वाहनों से हाई कोर्ट के नए भवन में ले जाया जा रहा है। इन संसाधनों को धुर्वा के हाई कोर्ट के नए…

Read More

रांची। राज्य के झारखंड सरकार के कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख के नेतृत्व में अधिकारियों का एक दल केरल दौरे पर है। यहां वे खेती की नई तकनीक सीख रहे हैं। भ्रमण के दौरान शनिवार को कृषि मंत्री बादल एवं पदाधिकारी केरल के मन्नूथी स्थित कॉलेज ऑफ वेटनरी एंड एनिमल साइंस गए,जहां उन्होंने वेटनरी हॉस्पिटल के अंतर्गत पशुओं की चिकित्सा संबंधित ब्लड ट्रांसफ्यूजन, डायलिसिस केंद्र, ऑपरेशन थियेटर और बायोकेमिकल लेबोरेटरीज, गोट फार्म आदि केंद्रों का भ्रमण किया। महाविद्यालय में संचालित पशु प्रक्षेत्रों के भ्रमण के दौरान टीम ने यहां गायों की फ्रीश्वल, बछौर की नस्ल का संवर्धन के…

Read More

रांची। दशमफॉल थाना पुलिस ने दो लाख के अफीम के साथ तस्करी के तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों में मंगरा लोहरा, कुंवर मुंडा, लखन मुंडा शामिल हैं। इनके पास से दो किलो अवैध अफीम और मोबाईल फोन बरामद किया गया है। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दशम फॉल थाना के रोसेल टोला के आस-पास कुछ अफीम तस्कर अफीम की खरीद-बिक्री करने वाले हैं। सूचना के बाद एसडीपीओ अजय कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रोसेल…

Read More

रांची। रांची ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में शनिवार को पशुपति यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। पशुपति यादव की तरफ से हाई कोर्ट के अधिवक्ता जय शंकर त्रिपाठी ने दलील दी। ईडी की ओर से विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार ने बहस की। सभी पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने पशुपति यादव के जमानत याचिका पर फैसला सुनाने के लिए 26 मई की तिथि निर्धारित की है। उल्लेखनीय है कि पशुपति यादव दाहू यादव के पिता हैं। दाहू यादव साहिबगंज में हुए अवैध खनन से जुड़े मनी लांड्रिंग के केस में आरोपित है और…

Read More

कोडरमा। महिला थाना कांड संख्या 02/2019, एवं एसटी-117/2019 की सुनवाई करते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय अजय कुमार सिंह की अदालत ने शनिवार को कांड के अभियुक्त सुभाष पासवान पिता स्व. श्यामलाल पासवान ग्राम काको, जयनगर, तिलैया डैम ओपी जिला कोडरमा निवासी को 376 आईपीसी के तहत दोषी पाते हुए दस वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई, साथ ही 20 हजार रूपये जुर्माना भी लगाया, जुर्माना की राशि नहीं देने पर अभियुक्त को एक वर्ष अतिरिक्त सश्रम कारावास की सजा भुगतनी होगी। बताते चलें कि अदालत ने बुधवार 17 मई को दोषी ठहराया था तथा सजा के बिंदु…

Read More