कोडरमा। कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन के तत्वावधान में मंगलवार को होली व रमजान पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन डीसीपओ सन्तोष कुमार ठाकुर, जिप सदस्य महेंद्र प्रसाद यादव और मुखिया पिंटू यादव ने संयुक्त रूप से किया।
वहीं कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डीसीपओ ने कहा कि होली और रमजान का त्यौहार आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारा का सन्देश देता है, हमारे देश की सुंदरता विविधता में एकता का रहा है, जहां सभी धर्मों के लोग एक दूसरे के साथ प्रेम भाव से रहते हैं। कार्यक्रम को जीप सदस्य महेंद्र प्रसाद यादव, मो मोबारक, प्रदीप शर्मा, चाइल्ड लेबर फ्री माइका कार्यक्रम के परियोजना पदाधिकारी शुभाशीष राय, प्रेस क्लब के अध्यक्ष सतीश कुमार आदि ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान सभी लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दिया।
मौके पर मनोज कुमार, अख्तर अंसारी, देवन्ति देवी, मो साजिद, मो आरिफ अंसारी, रागिनी रंजन, अफजल अंसारी, ज्योति कुमारी, सुमन देवी, दशरथ कुमार, छाया कुमारी, राधा पांडेय आदि मौजूद थे।