साहिबगंज। पुलिस ने सुजय दास को देसी कट्टा, देशी राइफल और 18 चक्र गोली के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वह बोरियो जिरवावाडी थाना कांड में आरोपित है। साहिबगंज पुलिस अधीक्षक अनुरंजन केसपोट्टा ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि बोरियो जिरवावाडी थाना कांड संख्या 93 /23 मामले में जांच कमेटी गठित करते हुए एसडीपीओ राजेंद्र दुबे के नेतृत्व में टीम का गठन किया था। इसमें पांच मई को गुप्त सूचना के आधार पर सुजय दास को गिरफ्तार किया गया।
Author: A Singh
रांची। भाकपा राज्य कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को कार्ल मार्क्स की 205वीं जयंती पर उन्हें याद किया गया और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्ल मार्क्स के दर्शन एवं वर्तमान दौर की राजनीति पर भाकपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं नौजवान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखजिंदर महेश्वरी ने कहा कि कार्ल मार्क्स का दर्शन हमें हमेशा शोषित वंचित समाज को मुख्य धारा में लाने के लिए प्रेरित करता है। कार्ल मार्क्स ने विश्व को एक नई सोच दी है। कार्यालय सचिव सह जिला मंत्री अजय सिंह ने कहा कि कार्ल मार्क्स ने दुनिया को…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को महान संताली साहित्यकार और ओलचिकी लिपि के आविष्कारक गुरु गोमके पंडित रघुनाथ मुर्मू की 119वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए दांडबोस, रायरंगपुर, मयूरभंज, ओडिशा पहुंचे। उन्होंने यहां उनकी समाधि पीठ (स्मारक) और प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने समाधि पीठ परिसर का भ्रमण करने के साथ स्थानीय लोगों से संवाद भी किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि संताली भाषा और साहित्य के विकास में उनके अविस्मरणीय योगदान को हम कभी भुला नहीं सकते हैं। उन्होंने ओलचिकी के रूप में संताली को एक…
मेदिनीनगर। नेतरहाट आवासीय विद्यालय के द्वितीय आश्रम वर्ग के आनंद आश्रम के छात्र आर्यन गुप्ता ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन हैदराबाद के तत्वावधान में अखिल राष्ट्रीय स्तर पर युवा वैज्ञानिक खोज कार्यक्रम के तहत आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिता परीक्षा में राज्य का प्रतिनिधित्व करने का गौरव हासिल किया है। इस संबंध में विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि इसरो (इसरो) द्वारा आयोजित इस परीक्षा में आर्यन ने नवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। “होनहार बिरवान के होत हैं चिकने पात” मुहावरे को चरितार्थ करते हुए यह छात्र अपने कक्षा का भी सर्वोत्कृष्ट छात्र रहा…
रामगढ़ । बजरंग दल के खिलाफ विवादित बयान देने पर हिंदू संगठन के नेताओं ने कांग्रेसी नेता इरफान अंसारी का जमकर विरोध किया। शुक्रवार को रामगढ़ के सुभाष चौक पर कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी का पुतला फूंका गया। मौके पर दीपक मिश्रा ने कहा कि केरल स्टोरी नाम से जो फिल्म रिलीज हुई है, उसमे हजारों हिंदू युवतियों के लव जिहाद में फंसने और जीवन बर्बाद होने का पूरा वृतांत बताया गया है, जो सच्ची घटनाओं और आज के परिवेश पर आधारित है। इसीलिए फिल्म की लोकप्रियता से बौखलाए हुए हिंदू विरोधी मानसिकता वाले लोग उल जुलूल बयान दे रहे…
रांची। झारखंड में भी मोचा चक्रवात का असर दिखेगा। सात मई तक चक्रवात की तीव्रता का निर्धारण होने और कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद ही राज्य में इसका असर होगा। बंगाल के कुछ हिस्सों में और उत्तर पूर्वी राज्यों में इसका असर अधिक देखने को मिलेगा। रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि बंगाल की खाड़ी में नौ मई के आसपास चक्रवात बनने की संभावना है, जिसका असर झारखंड समेत आसपास के कई राज्यों में देखने को मिल सकता है। झारखंड में बंगाल से सटे इलाकों में मोचा का असर ज्यादा…
रांची। जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार किए गए रांची के पूर्व डीसी आईएएस छवि रंजन को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पूरे घोटाले से पर्दा उठाने के लिए ईडी आईएएस छवि रंजन को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। ईडी की जांच में कई खुलासा हुआ है। ईडी सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि वर्ष 2020-2022 तक तक रांची डीसी रहे छवि रंजन ने पद का दुरुपयोग कर भू-माफियाओं को लाभ पहुंचाया। कई निजी लोग को फर्जीवाड़े में मदद की। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि चर्चित प्रेम प्रकाश के माध्यम से बारगेन मौजा स्थित…
रांची। डॉ सुशील कुमार अंकन की फिल्म “अमीबा से बिम्बिसार तक- प्रयोग और इतिहास की बेजोड़ गाथा” की प्रथम स्क्रीनिंग शुक्रवार को करमटोली स्थित ‘द रांची प्रेस क्लब’ में हुई। डॉ अंकन ने फिल्म के बारे में बताया कि रांची के वरिष्ठ संस्कृतिकर्मियों, साहित्यकारों, समाजसेवियों एवं विशिष्ट व्यक्तियों पर बनाए जाने वाले धारावाहिक “अपने शहर का आदमी” की यह नौवीं कड़ी है। इस कड़ी में प्रसिद्ध नाट्यकर्मी एवं कवि, स्मृतिशेष अशोक पागल के जीवन वृत्त, उनके लिखे नाटकों, नाट्य वक्तव्यों, शोध आलेख, संपादित पत्रिकाएं और कविताओं को समेटा गया है। फ़िल्म प्रदर्शन के बाद अशोक पागल की पत्नी उषा साहू…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की कोर्ट में शुक्रवार को साइबर फ्रॉड से अर्जित राशि के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपित संतोष यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने ईडी को जवाब दाखिल करने के लिए चार सप्ताह का समय दिया। संतोष यादव के पास से पुलिस ने 15 लाख रुपये की राशि बरामद की थी। यह मामला देवघर मधुपुर थाना में अपराध संख्या 351/ 2017 पर साइबर क्राइम के तहत दर्ज किया गया था, जिसके आधार पर बाद में ईडी ने भी ईसीआईआर 6-2022 दर्ज किया। ईडी कोर्ट ने संतोष यादव को जमानत…
राजौरी। राजौरी जिले के केसरी क्षेत्र के जंगली इलाके कंडी में शुक्रवार सुबह से जारी मुठभेड़ के दौरान सेना के 5 जवान बलिदान हो गए, सेना की ओर से बताया गया कि एनकाउंटर के दौरान हुए आईईडी ब्लास्ट में दो जवान मौके पर ही शहीद हो गए, जबकि तीन जवानों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं कुछ अन्य जवान घायल बताए जा रहे हैं। घायल कर्मियों को उधमपुर के कमांड अस्पताल ले जाया गया है। मुठभेड़ में फंसे आतंकियों के भी हताहत होने की संभावना है। ऑपरेशन अभी जारी है। आगे के विवरण का पता लगाया जा रहा…