कोडरमा। दो दिन से लापता सीसीएल अधिकारी गोरे लाल सिंह का शव लाराबाद के समीप से बरामद हुआ है। मूलरूप से सतगावां के माधोपुर निवासी और सीसीएल अधिकारी गोरेलाल सिंह दो दिनों से खलारी से लापते थे। वे खलारी में शनिवार की सुबह घर से टहलने निकले थे। अधिकारी की पत्नी और भाई ने हजारीबाग जाकर उनकी तलाश की, परंतु कुछ पता नहीं चला है। रविवार की शाम लापता अधिकारी के बेटे सुमन सिंह अपने रिश्तेदारों के साथ खलारी थाना पहुंचकर उनके लापता होने का सनहा दर्ज कराया है। खलारी थाना प्रभारी फरीद आलम ने बताया था कि कल से…
Author: A Singh
रांची। रांची के पूर्व उपायुक्त आईएएस छवि रंजन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के तीसरे समन के बाद पूछताछ के लिए सोमवार को यहां हिनू स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पहुंच गए।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आईएएस छवि रंजन से सेना के जमीन घोटाले सहित अन्य मामले में पूछताछ शुरू कर दी गई है। ईडी ने छवि रंजन को तीसरा समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है। हालांकि दो बार समन जारी करने के बावजूद आईएएस छवि रंजन ईडी कार्यालय नहीं पहुंचे थे। ईडी ने इससे पहले 13 अप्रैल को छवि रंजन सहित 18 लोगों के 22 ठिकानों पर छापेमारी की थी। ईडी…
युगाब्ध-5125, विक्रम संवत 2080, राष्ट्रीय शक संवत-1945 सूर्योदय 05.45, सूर्यास्त 06.30, ऋतु – ग्रीष्म वैशाख शुक्ल पक्ष चतुर्थी, सोमवार, 24 अप्रैल 2023 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा। कारोबार विस्तार की योजनाएं बना सकते हैं, लेकिन अपेक्षित सफलता नहीं मिलने से मन दुविधा में रहेगा। फिर भी परिवारजनों के साथ अच्छा वातावरण प्राप्त होने से आपकी प्रसन्नता में…
वेलिंगटन (न्यूजीलैंड। न्यूजीलैंड के केर्माडेक द्वीप समूह में भारतीय समयानुसार आज (सोमवार) सुबह 6 बजकर 11 मिनट पर शक्तिशाली भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.3 मापी गई है। भूकंप का केंद्र जमीन के नीचे 10 कि.मी. की गहराई में था। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। फिलहाल जनहानि की सूचना नहीं है। इससे पहले मार्च में भी न्यूजीलैंड में भूकंप से धरती हिल चुकी है।
हिसार (हरियाणा)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (सोमवार) यहां हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। कुलाधिपति एवं राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल अति विशिष्ट अतिथि और कृषिमंत्री जेपी दलाल विशिष्ट अतिथि होंगे। राष्ट्रपति करीब सवा एक बजे हेलीकॉप्टर से पहुंचेगी। राज्यपाल, मुख्यमंत्री मनोहर लाल व अन्य उनकी अगवानी करेंगे। राष्ट्रपति अपराह्न करीब तीन बजकर 50 मिनट पर दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। वो चार बजकर 50 मिनट पर समारोह स्थल से रवाना होंगी।
कोलकाता। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज (सोमवार) दोपहर कोलकाता पहुंच रहे हैं। वो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से उनके आवास पर मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री के करीबी सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। पहले नीतीश कुमार मंगलवार दोपहर पहुंचने वाले थे। दोनों की मुलाकात सचिवालय में होनी थी। नीतीश कुमार कार्यक्रम में बदलाव कर आज पहुंच रहे हैं। शाम को मुख्यमंत्री ममता और नीतीश कुमार के बीच वार्ता होगी। बैठक के बाद दोनों संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर सकते हैं। इसमें विपक्षी एकजुटता का आह्वान किया जा सकता है। इससे पहले ममता बनर्जी कोलकाता में सपा नेता अखिलेश यादव से मुलाकात…
लखनऊ। उमेश पाल मर्डर केस में नामजद आरोपित और इनामी शाइस्ता परवीन का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। विदेश भागने की आशंका में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। प्रयागराज में बीते दिनों हुई उमेश पाल और दो गनरों की हत्या के मामले में माफिया अतीक अहमद, उसकी पत्नी शाईस्ता परवीन, भाई अशरफ, बेटा असद एवं उनका शूटर गुलाम सहित कई लोगों पर मुकदमे दर्ज किए गए थे। उनकी गिरफ्तारी पर इनाम रखा गया था। झांसी में पांच-पांच लाख रुपये का इनामी अशद और शूटर गुलाम एनकाउंटर में मारा गया था। अगले दिन मेडिकल जांच को जाते…
औगाडोगू। पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के सीमावर्ती प्रांत यतेंगा के करमा गांव में सेना की वर्दी पहने अज्ञात लोगों ने हमलाकर 60 लोगों की हत्या कर दी। इस हमले में बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं। यह क्षेत्र अफ्रीकी देश माली और बुर्किना फासो की सीमा पर है। बुर्किना फासो में पिछले कुछ समय से ऐसी घटनाएं बढ़ी हैं। 15 अप्रैल को भी 40 लोगों की हत्या कर दी गई थी। सरकारी बयान में इसके लिए संदिग्ध जिहादियों को जिम्मेदार ठहराते हुए अपनी धरती की रक्षा के लिए 40 लोगों के शहीद होने की बात कही गई…
लातेहार। जिले के महुआडांड़ वन क्षेत्र के केवरकी गांव के निकट जंगल में रविवार को महुआ चुनने गए एक युवक पर जंगली भालू ने हमला कर घायल कर दिया है। को महुआडांड़ अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार केवरकी गांव निवासी संदीप टोप्पो कुछ अन्य ग्रामीणों के साथ रविवार को जंगल में महुआ चुनने गया था। इसी दौरान अचानक एक जंगली भालू ने उस पर हमला कर दिया। भालू के हमले से घबराए संदीप के शोर को सुनकर अन्य ग्रामीणों ने भी शोर मचाना आरंभ कर दिया। इस पर भालू जंगल की…
रियाद (सऊदी अरब)। सऊदी अरब ने संघर्ष प्रभावित सूडान से 12 देशों के 66 नागरिकों को सुरक्षित निकाला है। इनमें कुछ भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। भारत के विदेशमंत्री एस जयशंकर ने अपने सऊदी अरब के समकक्ष से इस बारे में बातचीत की थी। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को सूडान में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की थी। सनद रहे सूडान 15 अप्रैल से खार्तूम और अन्य क्षेत्रों में सूडानी सेना और आरएसएफ के बीच घातक सशस्त्र संघर्ष देख रहा है। सूडान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, शुक्रवार तक संघर्ष में 400 से अधिक लोग मारे गए…