Author: A Singh

जमशेदपुर। जमशेदपुर स्थित कदमा के शास्त्रीनगर में सांप्रदायिक हिंसा को लेकर प्रदेश भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में बुधवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाक़ात की। राज्यपाल से मिले प्रतिनिधिमंडल ने 8 और 9 अप्रैल को जमशेदपुर के कदमा क्षेत्र में सांप्रदायिक हिंसा के संबंध में उन्हें विस्तृत जानकारी दी और पूरे मामले की सीबीआई या न्यायिक जांच कराने की मांग की। भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने गिरफ्तार नेताओं को जल्द रिहा कराए जाने का भी आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदीप वर्मा सहित अन्य ने कहा कि राज्य सरकार के इशारे पर…

Read More

लातेहार। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने लातेहार जिले के रूप पंचायत जंगल में हथियार बरामदगी मामले में भाकपा माओवादी कमांडर अघनू गंझू को मोस्ट वांटेड घोषित करते हुए उस पर तीन लाख रुपये का ईनाम घोषित किया है। अघनू गंझू मूल रूप से लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के मड़मा गांव का रहने वाला है। इसके उपर झारखंड पुलिस ने भी पांच लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। उल्लेखनीय है कि एनआईए ने 23 अप्रैल 2021 को लातेहार के गारू थाना क्षेत्र स्थित रूप पंचायत के जंगल में माओवादियों की मौजूदगी की जांच को टेकओवर किया था।…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की ओर से रमजान-उल- मुबारक के अवसर पर बुधवार को दावत -ए- इफ्तार का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित दावत- ए -इफ्तार में सभी धर्मों के लोग शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने सभी रोजेदारों को रमजान की मुबारकबाद दी। मौके पर सभी ने राज्य की प्रगति, प्रेम- भाईचारा, खुशहाली और अमन-चैन के साथ सुरक्षित जनता- सुरक्षित झारखंड की भी दुआ की। इफ्तार दावत में राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, बन्ना गुप्ता, मिथिलेश कुमार ठाकुर, बादल और हफीजुल हसन, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, राज्यसभा सांसद महुआ माझी, मुख्य सचिव…

Read More

गुमला। झारखंड में 1932 आधारित खतियान के आधार पर स्थानीय नियोजन नीति लागू करने को लेकर विभिन्न छात्र संगठनों की ओर से बुधवार को आहूत झारखंड बंद बिशुनपुर प्रखंड में असरदार रहा । बॉक्साइट ट्रकों का परिचालन पूरी तरह ठप रहा । वहीं व्यापारिक प्रतिष्ठान भी बंद रहें। सरकारी कामकाज में भी बंद का असर देखने को मिला। बंद की सफलता के लिए छात्र सुबह के नौ बजे सड़कों पर उतरे और शांतिपूर्ण तरीके से घाघरा – नेतरहाट मुख्य मार्ग जाम कर दिया । जिससे सड़क की दोनों ओर बॉक्साइट ट्रकों की लंबी लाइन लगी रही । बंद के कारण…

Read More

दुमका: हंसडीहा में सरैयाहाट प्रखंड के बढ़ैत पंचायत के मुखिया सुरेश मुर्मू की हत्या हंसडीहा पंचायत की वर्तमान मुखिया आशा हेम्ब्रम और उसकी मां पूर्व मुखिया तालोको सोरेन ने कराई थी। आशा ने ही हत्या की सुपारी हंसडीहा के पारा शिक्षक राहुल कुमार वर्मा को दी। पांच लाख में राहुल से सौदा हुआ था और एक लाख रुपया एडवांस किया था। राहुल ने हत्या में मुखिया के वाहन चालक संतोष यादव, दोस्त रोहित कुमार और दो अन्य युवकों को शामिल किया। पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्या का कारण चुनावी रंजिश और ठेकेदारी…

Read More

रांची। पलामू जिले के बकोरिया में 8 जून 2015 को हुई मुठभेड़ की जांच कर रही सीबीआई ने मामले में क्लोजर रिपोर्ट न्यायालय में पेश कर दी है। इसकी जानकारी मुठभेड़ में मारे गये पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के बकोरिया निवासी उदय यादव के पिता जवाहर यादव को दी है। जवाहर यादव ने सीबीआई की जांच पर भी सवाल उठाया है। उनका कहना है कि सीबीआई की ओर से मामले की सही तरीके से जांच नहीं करने, मामले की लीपापोती करने तथा सच्चाई को छुपाने के निर्णय से मैं तथा मेरा परिवार काफी असंतुष्ट हैं। हम लोग इस…

Read More

पाकुड़। राजमहल लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद विजय हांसदा के सौजन्य से पाकुड़ जिले के बैंक कॉलोनी स्थित मैरेज हॉल में आज 27वें रमजान के दिन इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इफ्तार पार्टी में जिले के उप विकास आयुक्त शाहिद अख्तर सहित दूर दराज ग्रामीण क्षेत्रो के हजारों रोजदारों के अलावा विभिन्न समुदायों के लोगों ने हिस्सा लिया व समाज में भाईचारे का संदेश दिया। सांसद विजय हांसदा ने कहा कि पवित्र रमजान एक इबादत का महीना है जो रोजेदारों को बुराइयों से बचने की सीख देता है रमजान समाज में भाईचारे और समरसता की सीख देता है जिसको…

Read More

लोहरदगा। उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में सर्वप्रथम कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में अंशकालिक (पार्ट टाइम) शिक्षकों की नियुक्ति हेतु प्रकाशित विज्ञापन के उपरांत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई और निर्देश दिया गया कि विषयानुसार शिक्षकों की आवश्यकता का आकलन करने के बाद ही आगे की प्रक्रिया पूरी की जाय। बैठक में झारखण्ड बालिका आवासीय विद्यालय में कक्षा 6-8 में लैंग्वेज, मैथ, साइंस व सोशल साइंस और कक्षा 9-12 में लैंग्वेज, मैथ, साइंस, सोशल साइंस, इकोनॉमिक्स व फिजिकल टीचर की नियुक्ति प्रक्रिया अंतर्गत परीक्षा संचालन हेतु परीक्षा समिति…

Read More

मेदिनीनगर: नक्सलियों के समूल नाश को लेकर जिला बल एवं सीआरपीएफ के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिससे नक्सली भयभीत होकर समर्पण कर रहे हैं या संगठन छोड़ कर अन्य रोजगार में लग रहे हैं। पुलिस द्वारा उग्रवादियों के उन्मूलन को लेकर नक्सलियों के माद में घुसकर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।वहीं दूसरी ओर झारखंड सरकार के आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति का प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर प्रतिबंधित भाकपा माओवादी के दो सब जोनल कमांडर सन्तु भुइयाँ एवं राजेश ठाकुर ने पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा के कार्यालय में पलामू क्षेत्र के…

Read More

न्यूयॉर्क। चीन को पछाड़ कर भारत दुनिया में सर्वाधिक आबादी वाला देश हो गया है। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक भारत की जनसंख्या 142 करोड़ 86 लाख पार कर गयी है, जबकि चीन की जनसंख्या 142 करोड़ 57 लाख है। पूरी दुनिया की जनसंख्या पर नजर रखने वाले संयुक्त राष्ट्र संघ के संगठन संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक भारत अब दुनिया का सर्वाधिक आबादी वाला देश है। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष ने हाल ही में द स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट 2023 जारी की है। इसमें कहा गया है कि भारत की…

Read More