औरंगजेब की मौत के 32 साल बाद 22 मार्च 1739 को नादिरशाह ने अपनी सेना के 40 हजार सैनिकों को दिल्ली में खुलेआम कत्लेआम का आदेश दिया। उस समय औरंगजेब के परपोते रंगीन मिजाज मुहम्मद शाह का शासन था।
दरअसल, फ़ारस (अब ईरान) के बादशाह नादिरशाह ने मार्च 1739 में भारत पर हमला कर दिया। करनाल में हुई लड़ाई में मुगलिया सेना की बुरी तरह से शिकस्त हुई। मुगलों की हार के बाद नादिरशाह का दिल्ली पर कब्जा हो गया। नादिरशाह जब अपने लाव-लश्कर के साथ लालकिला पर पहुंचा तो यहां दंगे भड़क गए। लोगों ने नादिरशाह की सेना के कई सिपाहियों को मार दिया। इससे गुस्साए नादिरशाह ने दिल्ली में ‘कत्लेआम’ का आदेश दिया।
आज की पुरानी दिल्ली के कई इलाकों में उसकी फौज ने हजारों लोगों को मौत के घाट उतार दिया। दिल्ली ही नहीं, मुगल सल्तनत का खजाना तक लूट लिया। करोड़ों के हीरे जवाहरात, सोना-चांदी के साथ नादिरशाह ने मुग़ल दरबार का तख़्त-ए-ताऊस भी लूट लिया। इस तख़्त-ए-ताऊस में कोहिनूर और माणिक जड़े थे । साथ ही साढ़े तीन सौ साल में जुटाया गया दिल्ली सल्तनत का सारा वैभव भी खत्म हो गया। इस घटना को इतिहास में ‘कत्ले आम’ के तौर पर जाना जाता है।
अन्य अहम घटनाएंः
1739 – मुग़लों की राजधानी दिल्ली में नादिरशाह की सेना ने कत्लेआम किया।
1890 – रामचंद्र चटर्जी पैराशूट से उतरने वाले पहले भारतीय व्यक्ति बने।
1942 – दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान जापानी नौसेना और वायुसेना ने पोर्ट ब्लेयर में कदम रखा।
1947 – लॉर्ड माउंटबेटन आखिरी वायसराय के तौर पर भारत आए।
1964 – कलकत्ता में पहली विंटेज कार रैली का आयोजन हुआ।
1969 – भारतीय पेट्रोकेमिकल्स निगम लिमिटेड का उद्घाटन हुआ।
1977 – आपातकाल के बाद हुए आम चुनाव में कांग्रेस की जबरदस्त हार के बाद प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने राष्ट्रपति को इस्तीफा सौंपा।
1993 – पहली बार विश्व जल दिवस मनाया गया।
1995 – रूसी अंतरिक्ष यात्री वालेरी पेलियाकोव साढ़े चौदह माह के रिकार्ड अंतरिक्ष प्रवास के पश्चात् पृथ्वी के लिए रवाना।
1999 – भारतीय शेखर कपूर की फ़िल्म ‘एलिजाबेथ’को सर्वश्रेष्ठ मेकअप का आस्कर पुरस्कार।
– जार्डन के शाह अब्दुल्ला ने अपनी पत्नी राजकुमारी रानिया को आधिकारिक रूप से महारानी नामित किया।
2003 – पाकिस्तान सरकार ने इराक पर अमेरिकी हमले के मद्देनजर सैफ सेल प्रतियोगिता स्थगित की।
-गठबंधन सेनाओं ने फरात नदी के किनारे स्थित नासिरिया शहर पर कब्ज़ा किया और बसरा की घेराबंदी कर दक्षिणी इराक में अपने आगे बढ़ने का सिलसिला जारी रखा।
2005 – हिकिपुन्ये पोहांबा ने नामीबिया के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
2007 – पाकिस्तान ने हत्फ़-7 मिसाइल का परीक्षण किया।
2010- केरल सरकार द्वारा गठित 14 सदस्यी समिति ने कोला के पलक्कड स्थित प्लांट से पर्यावरण नुक़सान की पुष्टि करते हुए 218 करोड़ का हर्जाना माँगने की तथा इसके लिए क़ानूनी लड़ाई लड़ने के लिए प्राधिकरण गठन की सिफारिश की।
-एनएचएआई की स्वर्ण चतुर्भुज परियोजना में कार्यरत युवा इंजीनियर सत्येंद्र दुबे की हत्या मामले में तीन लोगों मंटू कुमार,उदय कुमार तथा पिंकू रविदास को पटना की एक अदालत ने दोषी ठहराया।
2020- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड-19 महामारी के प्रकोप को देखते हुए ‘जनता कर्फ्यू’लगाने का ऐलान किया था।
जन्म
1877 – टी.वी.सुन्दरम अयंगर – भारतीय उद्योगपति और ऑटोमोबाइल क्षेत्र के अग्रणी उद्यमी थे।
1882 – मुंशी दयानारायण निगम – उर्दू के प्रसिद्ध पत्रकार और समाज सुधारक।
1885 – गुलाम याज़दानी – भारतीय पुरातत्त्व वैज्ञानिक थे।
1894 – सूर्य सेन – चटगांव विद्रोह का नेतृत्व करने वाले महान क्रांतिकारी।
1922 – चिन्तामणि पानिग्रही – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और उड़ीसा के राजनीतिज्ञों में से एक थे।
1929 – अनिसेत्ति रघुवीर – असम के भूतपूर्व राज्यपाल थे।
1961 – जुएल उरांव- 16वीं लोकसभा सांसद एवं वर्तमान जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री।
1960 – रागिनी त्रिवेदी – भारतीय शास्त्रीय संगीतकार हैं।
निधन
1971 – हनुमान प्रसाद पोद्दार- स्वतंत्रता सेनानी।
1977 – ए.के.गोपालन – केरल के प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेता और भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।
2000 – वमुज़ो फेसाओ – नागालैंड के आठवें मुख्यमंत्री रहे।
2007 – उप्पलुरी गोपाल कृष्णमूर्ति- भारतीय दार्शनिक।
2021 – सागर सरहदी – हिन्दी सिनेमा के दिग्गज पटकथा लेखक थे।
महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
विश्व जल दिवस