गिरिडीह। शैलपुत्री स्टील कंपनी का ट्रेडमार्क इस्तेमाल कर डेढ़ करोड के डुप्लीकेट टीएमटी सरिया बरामदगी के बाद नेक्स्ट टीएमटी बनाने वाली रिस्कान स्टील के प्रबंधक ईरशाद अहमद खान के खिलाफ गिरिडीह मुफ्फसिल थाना पुलिस ने शनिवार को धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। इससे पहले शुक्रवार को रिस्कान फैक्टरी में छापेमारी कर करोड़ों के अन्य कंपनी के टीएमटी छड़ बरामद किया था। बताया गया कि केस के अनुसंधानकर्ता प्रमोद कुमार ने नेतृत्व में पुलिस जवानों ने रिस्कान स्टील में दूसरे बार छापेमारी कर करीब डेढ़ करोड़ का सुपर नेक्स्ट का ट्रेडमार्क इस्तेमाल कर बनाए हुए डुप्लीकेट टीएमटी को जब्त किया।…
Author: A Singh
रांची। रांची धुर्वा के तिरिल मौजा में 72 एकड़ में बने झारखंड हाई कोर्ट के नए भवन का उद्घाटन 24 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी। इसके पहले शनिवार को डोरंडा स्थित झारखंड हाई कोर्ट के पुराने भवन से धुर्वा स्थित हाई कोर्ट के नए भवन में शिफ्टिंग की तैयारी जोर-शोर से शुरू हो गई। पुराने हाई कोर्ट भवन में करीब 37 सेक्सन, जिनमें इस्टैब्लिशमेंट, जुडिशल सेक्शन, लाइब्रेरी, रिकॉर्ड रूम आदि से सामानों, संसाधनों, फाइलों, कंप्यूटर आदि को वाहनों से हाई कोर्ट के नए भवन में ले जाया जा रहा है। इन संसाधनों को धुर्वा के हाई कोर्ट के नए…
रांची। राज्य के झारखंड सरकार के कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख के नेतृत्व में अधिकारियों का एक दल केरल दौरे पर है। यहां वे खेती की नई तकनीक सीख रहे हैं। भ्रमण के दौरान शनिवार को कृषि मंत्री बादल एवं पदाधिकारी केरल के मन्नूथी स्थित कॉलेज ऑफ वेटनरी एंड एनिमल साइंस गए,जहां उन्होंने वेटनरी हॉस्पिटल के अंतर्गत पशुओं की चिकित्सा संबंधित ब्लड ट्रांसफ्यूजन, डायलिसिस केंद्र, ऑपरेशन थियेटर और बायोकेमिकल लेबोरेटरीज, गोट फार्म आदि केंद्रों का भ्रमण किया। महाविद्यालय में संचालित पशु प्रक्षेत्रों के भ्रमण के दौरान टीम ने यहां गायों की फ्रीश्वल, बछौर की नस्ल का संवर्धन के…
रांची। दशमफॉल थाना पुलिस ने दो लाख के अफीम के साथ तस्करी के तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों में मंगरा लोहरा, कुंवर मुंडा, लखन मुंडा शामिल हैं। इनके पास से दो किलो अवैध अफीम और मोबाईल फोन बरामद किया गया है। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दशम फॉल थाना के रोसेल टोला के आस-पास कुछ अफीम तस्कर अफीम की खरीद-बिक्री करने वाले हैं। सूचना के बाद एसडीपीओ अजय कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रोसेल…
रांची। रांची ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में शनिवार को पशुपति यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। पशुपति यादव की तरफ से हाई कोर्ट के अधिवक्ता जय शंकर त्रिपाठी ने दलील दी। ईडी की ओर से विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार ने बहस की। सभी पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने पशुपति यादव के जमानत याचिका पर फैसला सुनाने के लिए 26 मई की तिथि निर्धारित की है। उल्लेखनीय है कि पशुपति यादव दाहू यादव के पिता हैं। दाहू यादव साहिबगंज में हुए अवैध खनन से जुड़े मनी लांड्रिंग के केस में आरोपित है और…
कोडरमा। महिला थाना कांड संख्या 02/2019, एवं एसटी-117/2019 की सुनवाई करते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय अजय कुमार सिंह की अदालत ने शनिवार को कांड के अभियुक्त सुभाष पासवान पिता स्व. श्यामलाल पासवान ग्राम काको, जयनगर, तिलैया डैम ओपी जिला कोडरमा निवासी को 376 आईपीसी के तहत दोषी पाते हुए दस वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई, साथ ही 20 हजार रूपये जुर्माना भी लगाया, जुर्माना की राशि नहीं देने पर अभियुक्त को एक वर्ष अतिरिक्त सश्रम कारावास की सजा भुगतनी होगी। बताते चलें कि अदालत ने बुधवार 17 मई को दोषी ठहराया था तथा सजा के बिंदु…
रांची। जमीन कारोबारी अनिल कुमार उर्फ कल्लू यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपित सुनील यादव ने शनिवार को रांची के सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि बीते तीन मार्च को टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के आरा गेट के पास स्थित एक हार्डवेयर दुकान में कल्लू यादव की हत्या जमीन विवाद में करवायी गयी थी। कल्लू यादव की हत्या बिहार स्थित फुलवारी शरीफ के रहने वाले अपराधी अभिषेक कुमार पासवान उर्फ छोटू ने की थी। छोटू को इसके लिए तीन लाख रुपये मिले थे। टेक्निकल सेल की मदद से शूटर अभिषेक…
नई दिल्ली। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने दो हजार रुपये के नोट को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के वापस लेने के फैसले को सही कदम करार दिया है। कैट ने कहा कि आरबीआई का आदेश नागरिकों को अपनी दैनिक खरीदारी में डिजिटल भुगतान को स्वीकारने, अपनाने और प्रोत्साहित करने की दिशा में उठाया गया सहरानीय कदम है। कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने शनिवार को कहा कि आरबीआई के इस कदम से छोटे व्यापारियों के व्यापार पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन निश्चित रूप से बड़े और संपन्न वर्ग को झटका लगेगा, जिन्होंने बड़ी मात्रा में दो…
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने दो हजार रुपये का नोट बंद किए जाने को लेकर केन्द्र सरकार की आलोचना की है और इसे दूसरी नोटबंदी करार दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को ट्वीट कहा कि केन्द्र सरकार ने नोटबंदी से अर्थव्यवस्था को एक गहरा जख्म दिया था। जिससे पूरा असंगठित क्षेत्र तबाह हो गया। छोटे व्यापार ठप्प हो गए और करोड़ों लोगों ने रोजगार खोए दिए थे।खड़गे ने कहा कि केन्द्र सरकार ने अब 2000 रुपये के नोट वाली “दूसरी नोटबंदी” कर रही है। क्या ये गलत निर्णय के ऊपर पर्देदारी नहीं है? उन्होंने कहा कि इस…
भाषा मानव जीवन की सर्वोत्तम उपलब्धि है। दुनिया के सभी समाजों के गठन में भाषा ही संवाद का माध्यम होती है। भाषा के प्रयोग का उद्देश्य संवाद होता है अपनी बात को समझाना होता है। भाषा वाक्यों से बनती है और वाक्य शब्दों से। शब्द भाषा के घटक होते हैं। प्रत्येक शब्द के भीतर उसका अर्थ छुपा होता है। पतंजलि ने महाभाष्य में बताया है, ‘एक ही शब्द किसी वाक्य में विशेष स्थान में प्रयुक्त होकर भिन्न भिन्न अर्थ देता है। शब्द का सम्यक ज्ञान और सम्यक प्रयोग ही अपेक्षित परिणाम देता है। शब्द की शक्ति बड़ी होती है।’ भारत…