मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। 2017 में अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का तलाक हो गया था। हालांकि, मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान अक्सर साथ में स्पॉट होते रहते हैं। मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का एक बेटा भी है जिसका नाम अरहान खान है। मलाइका अरोड़ा और अरबाज अक्सर अरहान को एयरपोर्ट पर ड्रॉप करने आते हैं। मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के लिए खास फोटो और वीडियो शेयर करती नजर आती हैं। मलाइका अरोड़ा ने बोल्डनेस के मामले में बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस को…
Author: A Singh
तेहरान। ईरान ने अफगानिस्तान से लगती अपनी सीमा पर फिलहाल आवागमन रोक दिया है। यह फैसला अफगानिस्तान की तालिबानी हुकूमत के सुरक्षाबलों के अकारण फायरिंग करने की वजह से लिया गया है। इस बीच जल विवाद को लेकर दोनों देशों के बीच शनिवार को कई घंटे की भीषण गोलीबारी में तीन जवानों के मारे जाने का दावा किया गया है। ईरान के उप पुलिस प्रमुख जनरल कासिम रेजाई ने कहा है कि सीमा पर फायरिंग की शुरुआत तालिबान ने अकारण की। तालिबान के सुरक्षाबलों ने ईरान के सिस्तान और बलूचेस्तान प्रांतों की सीमा पर भीषण गोलीबारी की है। इन प्रांतों…
पाकुड़। ज़िले के महेशपुर अंतर्गत बासमती ग्राम में आज सुबह एक निर्मम हत्या हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आज सुबह जब हरीशपुर के दामाद मृतक भौंरी मंदिर पूजा करने हेतु अपनी नवविवाहिता पत्नी के साथ बाइक से जा रहे थे। तो वीरू मंडल एवं उनके पुत्र देव मंडल ने मृतक के साथ हाथापाई शुरू कर दी। ज्ञात हो कि मृतक वीरू मंडल का पूर्व दामाद था। वीरू मंडल की पुत्री की भी हत्या कुछ वर्षों पूर्व हुई थी।झगड़े के दौरान ग्रामीणों ने बचाव की काफी कोशिश की पर वीरू मंडल एवं उसके पुत्र देव मंडल ने पूर्ण आवेश में चाकू व…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को नव्य-भव्य संसद भवन को राष्ट्र को समर्मित किया। इससे पूर्व उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नए संसद भवन में सेंगोल को स्थापित किया। इसके बाद उन्होंने भवन निर्माण में योगदान देने वाले श्रमजीवियों का सम्मान किया। प्रधानमंत्री सुबह-सुबह रायसीना हिल्स स्थित संसद भवन पहुंचे और सर्वप्रथम महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। नए संसद भवन में पूजा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित अन्य गण्यमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। नवनिर्मित संसद भवन के लोकार्पण के शुभ अवसर पर तमिलनाडु से आए आदिनम…
अररिया । जिला के कुर्साकांटा के कुआड़ी वार्ड संख्या आठ में शनिवार की देर रात घर में मेहमान बनकर आये बदमाशों ने महिला की तेज धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी।महिला घर में अकेली थी और उसके पति बच्चों को लेकर बाजार चाउमीन खिलाने के लिए लेकर निकले थे।इसी दौरान पति और बच्चों को अनुपस्थिति में मेहमान बनकर बदमाशों ने घर में प्रवेश किया और नगद,आभूषण सहित करीबन पांच लाख रुपये के समानों की लूटपाट करने के बाद महिला की तेज धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी।घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश छत के रास्ते…
नई दिल्ली। प्रख्यात अभिनेता रजनीकांत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संसद के नए भवन में तमिलों को गौरवान्वित करने के लिए आभार जताया है। रजनीकांत ने प्रधानमंत्री के ट्वीट संदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए खुशी जताई है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी के रायसीना हिल्स में संसद के नए भवन का औपचारिक उद्घाटन किया है। यह नया भवन पुरानी संसद के पास ही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि पूरा देश तमिलनाडु की गौरवशाली संस्कृति पर गर्व करता है। नए संसद भवन में इस महान राज्य की संस्कृति को गौरवान्वित होते…
हजारीबाग। एटीएम में कैश डालने वाले कंपनी के पांच एजेंट ने मिलकर डेढ़ करोड़ का गबन किया है। इस मामले में कंपनी सेकुलर वैल्यू इंडिया लिमिटेड के मैनेजर विश्वास राव ने शनिवार को लिखित आवेदन देकर सदर थाना में दर्ज कराया है। पुलिस ने चार आरोपितों में सबलाडिह निवासी महेंद्र यादव , सुल्ताना निवासी सुनील कुमार गुप्ता , सबलाडिह निवासी संकेत कुमार और विकास कुमार है। पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बताया गया है कि सेकुलर वैल्यू इंडिया लिमिटेड रांची कि कंपनी कैश लोडिंग का काम करती है। कंपनी का हजारीबाग में 2…
धनबाद। एक सनकी हर रोज दूसरों के घर की खिड़की से घर के भीतर झांका करता था। इसपर पास के ही रहने वाले एक युवक ने विरोध किया तो सनकी युवक ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। चाकू मारने वाला शख्स हाल ही में जेल से छूट कर अपने घर लौटा था। चोरी के आरोप में वह जेल में बंद था। जेल से छूटने के बाद वह शख्स अजीबोगरीब हरकत करने लगा था। उसकी इन हरकतों से आसपास के लोग काफी परेसान रहने लगे थे। मामला धनबाद के चिरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित कुमारडूबी शिवलीबाड़ी का है। शनिवार को शिवलीबाड़ी…
पलामू। जिले के तरहसी प्रखंड के सरइडीह जंगल के झरना छठ घाट पर शनिवार की देर शाम एक हिरण का शिकार करने के लिए उसे गोली मार दी गई। हिरण के पिछले भाग में दो गोली मारी गई।गोली लगते ही हिरण तड़पने लगा। इस बीच चरवाहे महेश भुइयां की नजर उस पर पड़ी। उसने वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष सुरेश यादव के साथ मिलकर हिरण को शिकारियों से बचाया और घर ले आए। बाद में इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना के अलोक में देर शाम वन विभाग के कर्मियों ने हिरण का रेस्क्यू किया। हिरण का इलाज…
विशेष संवाददाताजमशेदपुर। लौहनगरी में चाचा और भतीजे की राजनीति एक दशक से यहां के मतदाता बड़े ही चटकारे लेकर देखते आ रहे हैं। कब इन दोनों के बीच आपसी स्नेह हिलोरे मारने लगता है,और कब राजनीति में एक-दूसरे के जानी दुश्मन बन जायेंगे,इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। राजनीति के ये चाचा व भतीजा हैं पूर्व मंत्री और वर्तमान में जमशेदपुर पूर्व के विधायक सरयू राय और झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री व जमशेदपुर पश्चिम के विधायक बन्ना गुप्ता। फिलहाल दो माह से दोनों के बीच राजनीतिक हमला जारी है। वायरल विडियो और पिस्टल के लाइसेंस को लेकर चाचा भतीजे पर लगातार…