Author: A Singh

रामगढ़। जिले के गोला प्रखंड अंतर्गत नावाडीह पंचायत में बुधवार को डीएमएफटी मद से बने मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र का उद्घाटन विधायक सुनीता चौधरी ने किया। इस मौके पर मौजूद डीसी माधवी मिश्रा ने बताया कि आम लोगों को सुविधा देने के लिए मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण किया जा रहा है। आंगनबाडी केंद्र का उद्घाटन होने के बाद जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी, उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा, जिला परिषद सदस्यों अन्य जनप्रतिनिधियों आदि ने बच्चों को पठन सामग्री का वितरण किया गया। इस मौके पर विधायक सुनीता चौधरी ने जिला प्रशासन के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा…

Read More

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) बुधवार को रांची और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के लगभग छह ठिकानों पर जमीन घोटाले से जुड़े मामले में छापेमारी कर रही है। रांची में ईडी की छापेमारी मोरहाबादी स्थित सत्येन्द्रु अपार्टमेंट में ठेकेदार विपिन सिंह के आवास पर, खेलगांव थाना क्षेत्र के गाड़ी गांव में जमीन कारोबारी शेखर कुशवाहा और लालपुर बैंक कॉलोनी में प्रियरंजन सहाय तथा अशोक नगर में चल रही है। खबर लिखे जाने तक छापेमारी जारी है। बताया गया कि ईडी की ओर से की जा रही छापेमारी के दौरान टीम मोरहाबादी स्थित विपिन सिंह के आवास में पहुंची। इनकी ट्रैकिंग ईडी नोएडा…

Read More

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के आईईडी धमाके में डीआरजी के 10 जवान और एक वाहन चालक शहीद हो गए। बस्तर आईजी सुंदर राज पी. ने घटना की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक थाना अरनपुर क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर दंतेवाड़ा से डीआरजी बल को नक्सलियों के खिलाफ अभियान के लिए भेजा गया था। अभियान के बाद वापसी के दौरान नक्सलियों ने दंतेवाड़ा के अरनपुर मार्ग पर सुरक्षाबलों के वाहन को निशाना बनाकर आईईडी विस्फोट किया। इस शक्तिशाली विस्फोट में अभियान में शामिल रहे डीआरजी के 10 जवानों में प्रधान आरक्षक क्रमांक 74 जोगा सोढी, प्रधान आरक्षक…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 100वें एपिसोड पर बुधवार को आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में भाग लेने दिल्ली पहुंचे अभिनेता आमिर खान ने कहा कि ‘मन की बात’ का भारत के लोगों पर काफी गहरा प्रभाव पड़ा है। अभिनेता आमिर खान ने ‘मन की बात’ को एक ऐतिहासिक कार्यक्रम बताया। उन्होंने कहा कि यह संवाद का बहुत महत्वपूर्ण माध्यम है, जहां देश के नेता अपने नागरिकों से गंभीर मुद्दों पर न केवल बात करते हैं, बल्कि उनके सुझाव भी लेते हैं। साथ ही नागरिकों के अनूठे कार्यों की सराहना करते हैं। उल्लेखनीय है कि आमिर खान इस…

Read More

रांची। मिड डे मील में 100 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोपित संजय कुमार तिवारी, अजय उरांव और राजू वर्मा के खिलाफ बुधवार को आरोप गठित किया गया। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने संजय तिवारी सहित अन्य आरोपितों के खिलाफ लगे आरोपों को पढ़कर सुनाया। इस दौरान आरोपितों ने इसे गलत बताया। संजय तिवारी एवं अन्य की ओर से अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह ने पैरवी की। इससे पहले 24 अप्रैल को संजय की डिस्चार्ज याचिका को सीबीआई कोर्ट ने खारिज कर दिया था। उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने मिड डे मील घोटाले को लेकर अगस्त 2017…

Read More

जयपुर। करीब 15 दिन पहले शुरू हुई अजमेर -दिल्ली कैंट वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन पर हुई पथराव की घटनाओं ने अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है। इस ट्रेन पर गुजरे सात दिन में तीन बार पथराव हो चुका है। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक समाजकंटकों ने रविवार और सोमवार को वंदेभारत को निशाना बनाया।ट्रेन दिल्ली से जयपुर आ रही थी। शाम साढ़े छह से सात बजे के बीच इस ट्रेन पर पालम और गुरुग्राम स्टेशन के समीप पथराव हुआ। पथराव से तीनों बार वंदेभारत के कोच संख्या सी 4 और सी 5 में एक-एक विंडो के कांच टूटे हैं। अधिकारियों का…

Read More

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल (बादल) के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने शोक संदेश में कहा कि देश और पंजाब ने अपना एक संघर्षशील नेता खो दिया। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल सुखबीर सिंह बादल और उनके परिवारजनों को दुख की यह विकट घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत विविधता को विशिष्टता के रूप में जीने वाला देश है। हम अलग-अलग भाषाओं, बोलियों, कलाओं और विषयों का उत्सव मानते हैं। हमारी ये विविधता हमें बांटती नहीं, बल्कि हमारे बंधन को मजबूत बनाती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सौराष्ट्र तमिल संगमम् के समापन समारोह के संबोधन में यह उद्गार व्यक्त किए। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम जानते हैं कि अलग-अलग धाराएं जब साथ आती हैं तो संगम का सृजन होता है। हम इन परंपराओं को सदियों से पोषित करते आए हैं। उन्होंने कहा कि…

Read More

नई दिल्ली। टाटा आईपीएल 2023 के पहले भाग में सभी दस टीमों के बीच कुछ रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं। वहीं, आज शाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेले जाने वाले मैच में दर्शकों को एक और रोमांचक मुकाबला देखने की उम्मीद है। आरसीबी की टीम ने केकेआर के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेले गए पहले मैच को 81 रनों के बड़े अंतर से गंवा दिया था। आरसीबी की टीम आज अपने घरेलू मैदान पर पिछले हार का बदला और दो महत्वपूर्ण अंक हासिल करना चाहेगी। भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पंचायत चुनाव से पहले आज 109 परियोजनाओं का उद्घाटन करने वाली हैं। राज्य सचिवालय में नौकरशाहों के साथ उच्च स्तरीय बैठक करने के बाद मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम प्रस्तावित है। राज्य के विभिन्न जिलों में इन परियोजनाओं का क्रियान्वयन किया जाएगा। सचिवालय सूत्रों ने बुधवार को बताया है कि मुख्यमंत्री की इस बैठक में सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को उपस्थित होने को कहा गया है। सूत्रों के अनुसार उद्घाटन में मुख्य रूप से राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के ढांचागत विकास से जुड़े मामलों को प्राथमिकता दी जाएगी। राज्य सरकार ने इन परियोजनाओं…

Read More