खार्तुम/नई दिल्ली। सूडान में हिंसा के बीच ऑपरेशन कावेरी के तहत 278 भारतीय नागरिकों का पहला जत्था आईएनएस सुमेधा से जेद्दा के लिए रवाना हो गया है। इसके साथ ही सूडान में 72 घंटे के युद्ध विराम के दौरान वहां फंसे भारतीय नागरिकों को आवश्यक राहत सामग्री भी पहुंचाई गई। आधिकारिक जानकारी के अनुसार ऑपरेशन कावेरी के तहत तीन हजार भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी शुरू किया है। नौ सेना का दूसरा जहाज आईएनएस तेग भी सूडान के तट पर पहुंच गया है। भारत ने सूडान में फंसे भारतीयों को को निकालने व राहत सामाग्री पहुंचाने के…
Author: A Singh
टोक्यो। जापान की प्राइवेट कंपनी आई स्पेस की चंद्रमा पर अपना अंतरिक्ष यान उतारने की कोशिश बुधवार तड़के विफल हो गई। कंपनी का मून लैंडर से संपर्क टूट गया। आशंका जताई जा रही है कि मून लैंडर क्रैश हो गया। अब तक सिर्फ रूस, अमेरिका और चीन को ही चंद्रमा की सतह पर अंतरिक्ष यान उतारने में सफलता मिल पाई है। आई स्पेस के संस्थापक ताकेशी हाकामादा ने कहा है उम्मीद जिंदा है। अगले साल फिर कोशिश करेंगे।
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। फिलहाल ब्रेंट क्रूड 81 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 78 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं किया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक बुधवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है।…
रांची। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में कोरोना विस्फोट हुआ है। पूर्वी सिंहभूम में 76 नए मरीज मिले है। राज्य में कोरोना के 366 एक्टिव केस है। 44 मरीज स्वस्थ हुए हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य में 115 कोरोना के नए मरीज मिले है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में रांची में नौ , बोकारो,गोड्डा में दो और सरायकेला में दो, देवघर में छह, लातेहार में छह, धनबाद में पांच, पूर्वी सिंहभूम में 76, गढ़वा में एक, गिरिडीह में तीन और हजारीबाग में तीन मरीज मिले हैं। हालांकि 13 जिले में कोरोना का एक भी मरीज नहीं…
रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मोरहाबादी के ठेकेदार विपिन सिंह पर शिकंजा कस दिया है। ईडी ने आज (बुधवार) उसके ठिकाने पर छापा मारा। वह और उनका परिवार फ्लैट में नहीं मिला। ईडी ने फ्लैट मालिक प्रभात पांडेय को बुलाया है। साथ ही फ्लैट सील कर दिया है। इससे पहले ईडी को विपिन के नोएडा में होने की सूचना मिली थी। मगर वह ईडी के जाल में नहीं फंस सका।विपिन को आज सुबह 10:30 बजे तक दिल्ली ईडी कार्यालय में आत्मसमर्पण करने और परिवार को रांची ईडी कार्यालय में रिपोर्ट करने के लिए कहा है। यह मामला जमीन के गलत…
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी बंगले के रेनोवेशन पर 45 करोड़ रुपये खर्च होने का खुलासा होने पर भाजपा ने मोर्चा खोल दिया। भाजपा प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में केजरीवाल से फौरन मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग की। भाजपा प्रवक्ता पात्रा ने कहा यह केवल एक महाराज और उनके महल के रेनोवेशन की कहानी नहीं है। यह महाराज की मानसिकता के रेनोवेशन की कहानी है। यह कुछ नहीं लूंगा से सब कुछ लूट लूंगा, कुछ नहीं छोडूंगा का सफर है। यहर महाराज में आए परिवर्तन की कहानी है। उन्होंने…
गढ़वा। विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर मंगलवार को मलेरिया से बचाव के लिए सदर अस्पताल से जागरूकता रैली निकाली गई। रक्त कोष प्रभारी डॉ वीरेंद्र कुमार, गढ़वा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार सिंह एवं मलेरिया सलाहकार अरविंद द्विवेदी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली सदर अस्पताल से निकलकर रंका मोड़ पहुंची। वहां से पुन: सदर अस्पताल आकर समाप्त हो गई। रैली में उपस्थित पदाधिकारियों ने बताया कि मलेरिया दिवस का उद्देश्य है जन समुदाय को मलेरिया से मुक्त एवं बचाव के प्रति जागरूक करना। उन्होंने कहा कि सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग…
गढ़वा। डीएलएड सत्र 2020-22 में इंदिरा सिंह बीएड कॉलेज गढ़वा का छात्र प्रदीप गुप्ता प्रमंडल टॉपर रहा।प्रदीप ने कुल 1225 अंक प्राप्त किया। इसकी जानकारी देते हुए कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य अजय पांडेय ने बताया कि प्रदीप काफी मेधावी छात्र है। उसमें मेहनत करने की काफी छमता है। अपनी मेहनत के बदौलत पलामू प्रमंडल में प्रथम स्थान प्राप्त कर कॉलेज एवं अपने परिजनों का नाम रौशन किया है। उसकी इस सफलता पर महाविद्यालय के सचिव गिरिनाथ सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए उसे सम्मानित करने का निर्णय किया है। उन्होंने कहा कि छात्र के मेहनत का परिणाम एवं शिक्षकों के…
गढ़वा। राजकीय श्री बंशीधर महोत्सव 2023 का आयोजन आगामी 3 व 4 मई को किया जाएगा। मंगलवार को समाहरणालय के सभाकक्ष में श्री बंशीधर महोत्सव आयोजन के लिए उपायुक्त शेखर जमुआर ने जिला पर्यटन संवर्धन परिषद की बैठक आयोजित की। इस बैठक में राज्य सरकार प्राप्त निर्देश के आलोक में तीन व चार मई को काफी धूमधाम एवं भव्य तरीके से महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया गया। जानकारी देते हुए डीसी श्री जमुआर ने बताया कि महोत्सव के कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आमजनों को पास की अनिवार्यता नहीं होगी। महोत्सव की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियो को…
खबर मन्त्र ब्यूरो जमशेदपुर। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता वायरल वीडियो की जांच साइबर थाना बिसपुर की ओर से कोलकाता के फॉरेंसिक लैब में कराई जाएगी। जांच से पता चल पाएगा कि वीडियो एडिटेड है अथवा नहीं। मंत्री की शिकायत पर और सीनियर एसपी के निर्देश पर साइबर थाना विष्णुपुर में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है । साइबर थाने की डीएसपी जयश्री कुजूर के निर्देश पर इंस्पेक्टर दीपक कुमार मामले की जांच कर रहे हैं। जमशेदपुर के एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले का अनुसंधान जारी है। फिलहाल इस मामले में कुछ नहीं…