Author: A Singh

हुसैनाबाद: भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सह किसान ब्रिगेड संरक्षक कर्नल डॉ संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जिसमें मनोज शर्मा ,भुनेश्वर प्रसाद सिंह,अजय सिंह ,सुधीर सिंह पूर्व सैनिक,लालधन ठाकुर ,सत्यनारायण यादव आज राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात कर गरीबों के लिए बालू की किल्लत और पलामू जिला में प्रशासन के सहयोग से हो रहे बालू तस्करी से अवगत कराया। प्रतिनिधिमण्डल ने महामहिम से गुहार लगाया कि पलामू जिला अन्तर्गत हजारों प्रधानमंत्री योजना के लाभुक उक्त योजना का पैसा लेने के बाद भी अपने आवास का निर्माण कार्य बालू नहीं मिलने की वजह से पूर्ण नहीं…

Read More

रांची। मिडडे मील की करोड़ों रुपये के घोटाले में आरोपित संजय तिवारी की डिस्चार्ज पिटीशन पर ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की ओर से बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब कोर्ट 24 अप्रैल को अपना फैसला सुनाएगी। सरेंडर करने के बाद संजय तिवारी फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। इससे पूर्व 15 अप्रैल को कोर्ट में तिवारी की ओर से डिस्चार्ज पिटिशन दाखिल किया गया था। उल्लेखनीय है कि मिडडे मील के करीब 100 करोड़ एसबीआई धुर्वा ब्रांच से भानू कंस्ट्रक्शन के 34…

Read More

खूंटी। कभी घोर उग्रवाद का दंश झेल चुके तोरपा प्रखंड का एक अति पिछड़ा गांव है गुफू, जहां जाने के लिए आज भी एक भी पक्कीे सड़क तक नहीं है। आज इस गांव ने मेहनत के बल पर आम उत्पादन में खूंटी जिला और झारखंड ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बना ली है। गुफू गांव खूंटी जिले का सबसे बड़ा आम उत्पादक गांव बन गया है। आज भी गांव में 20-25 एकड़ में बाग आम की खुशबू से महक रहे हैं। गांव में मालदा, आम्रपाली सहित अन्य किस्मों के सैकड़ों पेड़ों पर आम इस तरह लटके हुए…

Read More

लखनऊ। गौ आधारित कृषि व पंचगव्य उत्पाद के प्रशिक्षक राधेश्याम सोनी ने बताया कि देशी गाय का घी से मानसिक तनाव सहित तमाम बीमारियों से छुटकारा मिल जाता है। जो लोग सोते समय नाक में घी का उपयोग करते हैं, उन्हें माइग्रेन होने का खतरा कम हो जाता है। उत्तर प्रदेश के उरई, झांसी जैसे जनपदों में अपने गौ सेवा व पंचगव्य उत्पाद के लिए पहचाने जाने वाले राधेश्याम सोनी ने बताया कि देशी गाय के घी को नाक में डालना चाहिए। इससे एलर्जी कम होती है, लकवा का उपचार हो जाता है, कान का पर्दा बिना आपरेशन ठीक हो…

Read More

सूरत/अहमदाबाद। मानहानि केस में दोषी करार दिए गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सूरत सेशन कोर्ट से गुरुवार को झटका लगा है। कोर्ट ने इस सजा के खिलाफ दी गई राहुल गांधी की याचिका गुरुवार को खारिज कर दी। मोदी सरनेम को लेकर दिए गए राहुल गांधी के बयान के खिलाफ सूरत पश्चिम के विधायक पुरनेश मोदी ने आपराधिक मानहानि का केस दर्ज कराया था। इस केस में राहुल गांधी को सूरत कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई थी। जिसके बाद लोकप्रतिनिधित्व कानून के तहत राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द हो गई। इस सजा को लंबित रखने के…

Read More

रांची। पांच इनामी नक्सलियों के मुठभेड़ में मारे जाने के विरोध में भाकपा माओवादी संगठन ने दो दिवसीय बिहार-झारखंड बंद का आज पहला दिन है। नक्सलियों के बंद को देखते हुए पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। पूर्वी बिहार पूर्वोत्तर झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के प्रवक्ता प्रतीक ने एक बयान जारी कर 20 व 21 अप्रैल 2023 को 48 घंटे का बिहार-झारखंड बंद की घोषणा की है। बयान में बताया गया कि 3 अप्रैल 2023 को झारखंड राज्य के पलामू चतरा बोर्डर क्षेत्र के लावालौंग थाना अंतर्गत गरहे जंगल में पांच साथियों की निर्ममतापूर्वक हत्या…

Read More

रांची। झारखंड में कोरोना के मरीज दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। राज्य में 51 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। राज्य में कुल एक्टिव केस 264 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग से गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार कोरोना के नए मामलों में रांची में 14, धनबाद और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) में आठ- आठ, बोकारो, गढ़वा, गिरिडीह एवं गोड्डा में एक एक, देवघर में नौ, हजारीबाग में तीन, लातेहार, रामगढ़ पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा में एक-एक मरीज मिले है। जबकि राज्य में कोरोना के 13 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में सबसे अधिक 72 केस राजधानी रांची में एक्टिव…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि बुद्ध का मार्ग भविष्य का मार्ग है। इस मार्ग पर चलने से संघर्ष के स्थान पर समन्वय और अशांति के स्थान पर शांति प्राप्त होती है। अगर दुनिया पहले से ही भगवान बुद्ध के मार्ग पर चलती तो जलवायु परिवर्तन जैसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को दिल्ली स्थित अशोक होटल में प्रथम दो दिवसीय वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में अपने विचार साझा कर रहे थे। इस दौरान दुनिया भर से आए बौद्ध धर्मावलंबियों का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि युद्ध…

Read More

मुंबई। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के सुसाइड मामले की पुलिस जांच कर रही है। ऐसे में एक्ट्रेस का मौत से पहले का एक और वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में वह रोती नजर आ रही हैं। उसने इस वीडियो में समर सिंह पर गंभीर आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो आकांक्षा दुबे की आत्महत्या करने के पहले का है। आत्महत्या के 24 दिन बाद आकांक्षा का 38 सेकंड का ये वीडियो सामने आया है और यह वीडियो उनके इंस्टाग्राम लाइव का है। ये वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है। जिसमें आकांक्षा रोते हुए कह…

Read More

कीव। यूक्रेन पर रूस का हमला शुरू हुए एक साल से ज्यादा हो गया है। अब भी यूक्रेन के लोग हमले की संभावना से डरे रहते हैं। यह दहशत एक बार फिर उस समय नजर आई, जब उपग्रह की रोशनी देखकर यूक्रेन की हवाई सुरक्षा अलर्ट मोड में आ गयी। यूक्रेन की राजधानी कीव के लोग उस समय दहशत में आ गए, जब उन्हें बीती रात अचानक आसमान में तेज रोशनी दिखाई दी। तेज रोशनी देखकर यूक्रेन की सेना और वायु सेना सक्रिय हो गयीं। यूक्रेन की संपूर्ण हवाई सुरक्षा अलर्ट मोड में आ गयी। चाक-चौबंद तैयारियों के बीच पता…

Read More