हिंदू पंचांग के अनुसार, शनिवार (22 मार्च) को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि पर मौजूद रहेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, शनिवार (22 मार्च) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया गया है। यहां पढ़ें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि वाले अपना आज का दैनिक राशिफल।
मेष- सूर्य द्वादश व चन्द्रमा नवम हैं। आज का दिवस व्यावसायिक सफलता प्राप्ति का है। अब जॉब में प्रमोशन के लिए प्रयास करें। टाइम मैनेजमेंट ही महत्वपूर्ण है। छात्रों के लिए दिवस मंगलमय है। लव लाइफ में शुभता व सफलता के लिए समय अनुकूल है।आज का दिन अपने प्रियजनों के साथ बिताने का आप प्रयास करेंगे। मुलाकात आपकी खुखद रहेगी। प्रेमी के लिए भी दिन को यादगार बनाने के लिए समय अच्छा है। आय में वृद्धि होगी। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। खान पान पर ध्यान दें नहीं तो स्वास्थ्य पर बुरा असर देखने को मिल सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को अच्छी खबर मिलने की संभावना है।
आज का उपाय –भगवान विष्णु जी की उपासना करें। फलों का दान करें। शुभ रंग -नारंगी व पीला। शुभ अंक –02 व 03
वृष- सूर्य एकादश तथा चन्द्रमा अष्टम है। आज का दिन जॉब में नवीन अवसरों के उम्मीदों से भरे रहने की सम्भावना है। जल्दबाजी से बचें। स्टूडेंट्स परिश्रम करें। पारिवारिक विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।आपको अपनी दिनचर्या पर ध्यान देने के साथ ही बदलाव करने की जरूरत है। निवेश के लिए आप कोई ऑनलाइन माध्यम खोजेंगे। निवेश से पहले अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। कहीं से आज आपको अत्यधिक धन प्राप्त हो सकता है। वाणी पर ध्यान दें। परिवार के साथ समय बिताएं।
आज का उपाय — आज सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें। तिल दान करना श्रेयस्कर है। शुभ रंग –बैगनी व हरा। शुभ अंक -04 व 06
मिथुन- सूर्य दशम व चन्द्रमा सप्तम हैं। व्यवसाय के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। जॉब को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।सुखद यात्रा संभावित है।आज आपको निजी जीवन में लाभ की संभावना है। वहीं अगर आपका कोई कार्य काफी समय से किसी कारणवश रुका हुआ था तो वह भी आज पूरा हो सकता है। इसके लिए आपको धैर्य की जरूरत है। जल्दबाजी से बचें। परिवार के किसी सदस्य से आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा।
आज का उपाय –श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। शुभ रंग –असमानी व हरा। शुभ अंक –03 व 06
कर्क- सूर्य नवम तथा चन्द्रमा खष्ठम हैं। जॉब में लगातार अच्छे परफार्मेंस देने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। अपना वर्क आनेस्टली करें। यदि आप शेयर बाजार के पावर सेक्टर में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।आज आपके जीवन में अचानक से कोई बदलाव देखने को मिल सकता है। पैसे को लेकर तंगी हो सकती है। इसलिए खर्च पर लगाम लगाने की जरूरत है। शारीरिक व्यायाम जरूरी है। नहीं तो पेट संबंधित कोई बीमारी आपको परेशान कर सकती है। ऊर्जावान बने रहेंगे। घूमने की योजना बना सकते हैं।
आज का उपाय –हनुमान जी के मंदिर जाएं और उनकी 03 परिक्रमा करें। फलों का दान करें। शुभ रंग -पीला व नारंगी। शुभ अंक -04 व 07
सिंह- सूर्य अष्टम तथा चन्द्रमा पंचम हैं। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। मित्रों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में प्रयास करें। स्वास्थ्य में ज्यादा भाग दौड़ से बचें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।आज आपका किसी को लेकर बहुत अच्छा मूड हो सकता है। खुशमिजाज व्यवहार आपका लोगों को काफी पसंद आएगा। आज आप जो भी चुनाव करेंगे, उसके दूरगामी परिणाम देखने को मिलेंगे। निर्णय सोच-समझकर लेने की जरूरत है। आपका कोई खास आदमी ही आपको धोखा दे सकता है। उससे बचकर रहें। वित्तीय परिस्थितियों पर नजर रखें।
आज का उपाय –भगवान शंकर जी की उपासना करें। अन्न व विद्या दान सबसे श्रेष्ठ दान है। घर से निकलने के पहले माता-पिता का आशीर्वाद अवश्य लें। शुभ रंग –लाल व पीला। शुभ अंक -02 व 03
कन्या- सूर्य सप्तम तथा चन्द्रमा चतुर्थ हैं। जॉब में आपकी वर्क स्किल चमत्कारिक है। बिजनेस में सही दिशा में मेहनत ही आपको सफल करेगी। किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा।आज आपका प्रेम जीवन काफी अच्छा बीतेगा। माता-पिता भी आपका भरपूर साथ देंगे। दिन का खुलकर आनंद उठाएं। वैवाहिक जीवन सुखमय गुजरेगा। चुनौतियों का डटकर सामना करने की जरूरत है। तनाव लेने से बचें। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा।
आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ तथा गेंहू व गुड़ का दान करें। गाय को गुड़ खिलाएं। शुभ रंग –लाल व बैगनी। शुभ अंक –05 व 08
तुला-व्यवसाय को लेकर थोड़ा टेंशन में रहेंगे। सूर्य खष्ठम व चन्द्रमा तृतीय हैं। व्यवसाय बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। लीवर के पेशेंट लोगों को खान पान में परहेज करना होगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है।आज आपको अपने पेशेवर कार्यों में लाभ मिलेगा। आपका जीवनसाथी आपसे काफी जुड़ाव रखने का प्रयास करेगा। ऑफिस या घर बदलने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। सेहत को लेकर चिंता कर सकते हैं लेकिन आपको शारीरिक गतिविधियाों में ध्यान देने की जरूरत है।
आज का उपाय –भगवान विष्णु जी की उपासना करें। घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करके ही बाहर निकलें। गाय को पालक खिलाएं। शुभ रंग –हरा व बैगनी। शुभ अंक -04 व 09
वृश्चिक- सूर्य पंचम तथा चन्द्रमा द्वितीय हैं। रुके धन का आगमन होगा। कहीं दूर धार्मिक यात्रा का मन होगा , जिससे मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।आज आपको कागजी कार्यवाही में सावधानी बरतने की जरूरत है। कार्यों को बाद के लिए न टालें। संभव हो सके तो आज ही पूरा करने का प्रयास करें। काम के प्रति ईमानदारी दिखाएं। कहीं से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिसको लेकर आप काफी खुश रहेंगे। आर्थिक स्थिति आपके पक्ष में रहने की संभावना है।
आज का उपाय –भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें। तिल का दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। शुभ रंग –नारंगी व लाल। शुभ अंक –04 व 07
धनु- परिवार में कोई रुका कार्य सफल रहेगा। सूर्य चतुर्थ तथा चन्द्रमा इसी राशि में हैं। टाइम मैनेजमैन्ट को और बेहतर करें। जॉब को लेकर खुश रहेंगे। बिजनेसमैन सफलता की प्राप्ति करेंगे। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। प्रेम में असत्य से बचें।आज आपको कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। जिसको आप काफी समय से टालते आ रहे हैं। जीवनसाथी से सुखद समाचार मिल सकता है। परिवार के साथ समय बिताने से तनाव दूर होगा। इसलिए परिवार के लोगों को जरूर समय दें।
आज का उपाय -ॐ नमो भगवते वासुदेवायः महामन्त्र का जप करें। शुभ अंक –02 व 03। शुभ रंग –लाल व पीला
मकर-सूर्य तृतीय व चन्द्रमा द्वादश हैं। छात्रों का करियर और बेहतर होगा।आप विद्वान व आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं। छात्र अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। मित्रों की सलाह आपकी सहायता करेगी। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। धन के अनायास व्यय पर नियंत्रण रखें।आपके खास लोग ही आपकी भावनाओं को गलत समझ सकते हैं। इससे वाद-विवाद की स्थिति भी निर्मित हो सकती है। प्रेमी के साथ अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का सही समय है। विवाहित लोगों का दिन काफी अच्छा गुजरेगा। अगर आप काफी दिनों से किसी कार्य को लगातार कर रहे हैं। उसमें निराशा मिल रही है तो आज वह कार्य पूरा हो सकता है।
आज का उपाय -महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। शुभ रंग-बैगनी व हरा। शुभ अंक -05 व 08
कुम्भ- सूर्य द्वितीय व चन्द्रमा एकादश हैं। बिजनेस प्रोग्रेस से खुश रह सकते हैं। जॉब में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। जॉब में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे, पुराने पेंडिंग कार्य प्रॉब्लम दे सकते हैं। हेल्थ बेहतर रह सकता है। सुदूर धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।आज आपकी वित्तीय स्थिति में काफी सुधार होने की संभावना है। दिन में कार्यों को लेकर व्यस्तता बनी रह सकती है। स्वास्थ्य को लेकर आपको आराम करने की जरूरत है। परिवार की खुशहाली के लिए आप कोई निर्णय ले सकते हैं। प्रेमी का साथ भरपूर मिलेगा।
आज का उपाय –श्री विष्णुसहस्रनाम व सुंदरकांड का पाठ करें। शुभ रंग –बैगनी व सफेद। शुभ अंक –02 व 07
मीन- सूर्य इसी राशि में तथा चन्द्रमा दशम हैं। व्यवसाय को लेकर सफल रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। आत्मबल कार्य की शुभता को बढ़ाता है जिससे आप यशस्वी होते हैं। लव लाइफ बेहतर रहेगी।आज का दिन आपके लिए अवसरों से भरा रह सकता है। निजी जीवन में सफलता मिलेगी। कहीं से धन आने की संभावना है। छात्रों के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। स्वास्थ्य और धन संबंधी मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। गुस्से पर रखें काबू, कुल मिलाकर दिन आपके फेवर में रहने वाला है।
आज का उपाय –श्री आदित्यह्र्दय स्तोत्र का 03 पाठ कर गुड़ का दान करें। शुभ रंग –पीला व नारंगी। शुभ अंक –01 व 03
नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में राशिफल 22 मार्च 2025 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।