हिंदू पंचांग के अनुसार, रविवार (23 मार्च) को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि पर मौजूद रहेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, रविवार (23 मार्च) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया गया है। यहां पढ़ें मेष से मीन राशि वालों का आज का दैनिक राशिफल।
मेष : (Aries)(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – )
राशि स्वामी मंगल शुभ हैं। चंद्रमा नवम गोचर करके व्यवसाय के लिए अनुकूल हैं। चंद्रमा धर्म का कारक ग्रह है। आपका मन आध्यात्मिक भावों से भरा रहेगा।कर्क व सिंह राशि के मित्रों के सहयोग से कई बिजनेस कार्य बनेंगे। लव लाइफ से आशान्वित व प्रफुल्लित रहेंगे। व्यापार करने वाले जातकों को करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों का उचित सहयोग मिलने की संभावना है। घर में किसी अच्छे काम की योजना बन सकती है। किसी अजनबी पर भरोसा न करें और न ही उनकी बातों में आएं। व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ पारिवारिक व्यवस्थाओं पर भी ध्यान देना आवश्यक है।जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं, लेकिन इस दौरान किसी न किसी प्रकार का विवाद हो सकता है। लड़ाई-झगड़े से बचने की कोशिश करें। सिंगल लोग भी रविवार को अपने रिश्ते को पक्का करने में सफल हो सकते हैं।
आज का उपाय – श्री सूक्त का पाठ करना आपके लिए हितकर रहेगा। असत्य से बचने का प्रयास करें।
शुभ रंग – लाल व सफेद।
शुभ अंक – 01 व 03।
वृष : (Taurus)(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो,ब बो) :
चंद्रमा अष्टम हैं। व्यवसाय में परिवर्तन या न्यू डील की संभावना है। द्वादश गुरु धार्मिक यात्रा के लिए अनुकूल है। कभी-कभी कुछ संयोग अपने आप अच्छा बन जाता है। सायंकाल परिवार सङ्ग यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी। मन की एकाग्रता के लिए योग व ध्यान करें। घर परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। आज आप पूरे दिन कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा। दूसरों को अपनी प्रतिभा और क्षमता दिखाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। संतान की सकारात्मक गतिविधियों के चलते आराम बना रहेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान सम्मान बड़ेगा।
आज का उपाय – गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग – हरा व आसमानी।
शुभ अंक – 01 व 03।
मिथुन : (Gemini)(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह : )
चंद्रमा सप्तम हैं। शनि व शुक्र का आशीर्वाद आपको प्राप्त है। द्वादश गुरु व्यवसाय में कई नवीन अवसरों को देने वाला है। न्यू बिजनेस डील सुंदर है। जॉब में पद परिवर्तन का अवसर हाथ से जाने मत दें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। ज्यादा यात्रा को लेकर चिंतित रहेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है।कार्यक्षेत्र में आपको नई संभावनाएं मिलेंगी। अपनी क्षमताओं पर विश्वास के साथ काम करने से आपकी कई समस्याओं का समाधान हो सकता है। किसी भी प्रकार की यात्रा करने से बचें क्योंकि कोई सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना नहीं है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए नुकसान की स्थिति बनती जा रही है। तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए जीवनसाथी को सहयोग करें।
आज का उपाय – सात अन्न का दान करें।
शुभ रंग – हरा व आसमानी।
शुभ अंक – 05 व 08।
कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
चंद्रमा षष्ठम है। स्टूडेंट्स को कॅरियर में अभी मनचाही सफलता नहीं मिल रही है। बिजनेस में भी बहुत जल्द बेहतर परिणाम पाएंगे। कॅरियर के प्रगति में नया मोड़ आ सकता है। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है। युवा उचित समय प्रबंधन का ख्याल रखें। धार्मिक यात्रा को लेकर खुश रहेंगे। अपने आत्मविश्वास से किसी खास लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहेंगे। इस समय आपका संपर्क मजबूत हो सकता है। जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। लेकिन अति आत्मविश्वास होना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। अपने व्यवहार पर विचार करने की आवश्यकता है। धार्मिक गतिविधियों में दिखावे की गतिविधि से दूर रहें। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।
आज का उपाय – श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग – लाल व नारंगी।
शुभ अंक – 01 व 03।
सिंह (Leo) (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे ) :
चंद्रमा पंचम है। छात्र कॅरियर में प्रोन्नति को लेकर खुश रहेंगे। कर्क राशि के उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें। प्रेमी संग कहीं घूमने जाएं। समय का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मित्रों की एडवाइस लें।व्यापार वृद्धि के लिए लिया गया निर्णय भविष्य में लाभकारी सिद्ध हो सकता है। धर्म और आध्यात्मिक कार्यों में विश्वास बड़ेगा। अपने अंदर अहंकार और क्रोध की स्थिति उत्पन्न न होने दें, अन्यथा इससे करीबी लोगों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। पैतृक जमीन संबंधी कार्यों में अधिक अपेक्षा न रखें। प्रेमी के साथ बातचीत से समस्याएं हल हो सकती हैं।शाम के बाद सोलमेट के साथ घूमने जाने का प्लान बन सकता है। सिंगल लोग परिवार के आशीर्वाद से रिश्ते में बंध सकते हैं।
आज का उपाय – फलों का दान करें।
शुभ रंग – सफेद व नारंगी।
शुभ अंक – 05 व 06।
कन्या (Virgo)( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो ) :
चंद्रमा चतुर्थ है। बिजनेस ग्रोथ से खुश रहेंगे। राशि स्वामी बुध सहायता करेंगे। जॉब में भी वर्क्स को टालें मत। आप वाणी के धनी व्यक्ति हैं। चंद्रमा सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। परिश्रम फल देगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।कन्या राशि के जातकों का ध्यान आज मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े कार्यों पर रहेगा। किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज करने से बचें, क्योंकि आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हो सकती है। अपने आत्मविश्वास और मनोबल को बढ़ाने की कोशिश करें। भाई-बहनों से किसी तरह की बहस हो सकती है। व्यापार में मौजूदा गतिविधियां पहले की तरह जारी रहेंगी। जीवनसाथी और रिश्तेदारों का सहयोग और सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी।
आज का उपाय – भगवान विष्णु को तुलसी अर्पित करें।
शुभ रंग – हरा व सफेद।
शुभ अंक – 01 व 02।
तुला (Libra) (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते) :
अष्टम भाव के गुरु व तृतीय चंद्रमा गोचर से आप लाभ में रहेंगे। जॉब में प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। स्टूडेंट्स की स्टडी लाइफ सुंदर, लर्निंग टेंडेंसी व अट्रैक्टिव रहेगी। आज परिवार संग कहीं धार्मिक स्थान पर घूमने जाएंगे। लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।आपका व्यक्तित्व पहले से अच्छा होगा। अगर आपके ऊपर कोई कोर्ट केस चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। संतान पक्ष के साथ कहीं बाहर घूमने जाएंगे, जिससे संतान खुश होगी। खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी है। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपकी सफलता से ईर्ष्या करके आपको बदनाम करने की कोशिश करेंगे, ऐसे लोगों से सावधान रहें।
आज का उपाय – हनुमान बाहूक का पाठ करें।
शुभ रंग – आसमानी व बैंगनी।
शुभ अंक – 03 व 06।
वृश्चिक (Scorpio) ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू ) :
मंगल धन का आगमन कराएंगे। जॉब में उन्नति के लिए प्रयास करें। छात्र उन्नति करेंगे उनका मन आत्मबल से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ अनिश्चितताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। गुप्त रूप से कोई भी कार्य करने से आपको सफलता की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई बहुत कठिन कार्य अचानक सफल हो जाने पर मन में प्रसन्नता रहेगी। अपना सामान, दस्तावेज आदि सुरक्षित रखें, चोरी या गुम होने की स्थिति बन सकती है। अपने बजट पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। व्यापार में चल रहे तनाव को अपने घर पर प्रभावित न होने दें।
आज का उपाय – सुंदरकांड का पाठ करना मंगलमय है।
शुभ रंग – लाल व नारंगी।
शुभ अंक – 05 व 07।
धनु (Sagittarius)(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे ) :
षष्ठम गुरु व इस राशि में गोचर करते चंद्रमा शुभ है। जॉब में उन्नयन से मन प्रसन्न रहेगा। जॉब वर्क को और बेहतर करें, आप अपने टाइम मैनेजमेंट को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के मार्ग में बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। हेल्थ अच्छी रहेगी।धनु राशि के जातक आज कुछ खास लोगों से मुलाकात करेंगे। जिससे आपकी सोच में सकारात्मक बदलाव आएगा। अपने कार्य के प्रति अधिक जागरूक होना और एकाग्रता बनाए रखना निश्चित रूप से आपको सफलता दिला सकता है। किसी करीबी द्वारा आपकी आलोचना आपको निराश कर सकती है। इसलिए किसी पर ज्यादा भरोसा न करें। आज आपक खर्च अधिक हो सकता है। जो जातक साझेदारी में व्यापार करते हैं, उन्हें कारोबार में पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है।
आज का उपाय – श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें व धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
शुभ रंग – पीला व नारंगी।
शुभ अंक – 03 व 09।
मकर(Capricorn) (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है ) :
कल्याणकारी गुरु पंचम व चंद्रमा द्वादश शुभ हैं। जॉब वर्क पहले से बेहतर करेंगे। नए कार्य से व्यवसाय को सही दिशा दे सकते हैं। जॉब व व्यवसाय बेहतर रहेगा। शुगर के मरीज सावधानी बरतें। लव लाइफ बेहतर रहेगा।मकर राशि के जातकों को आज आज लंबे समय से चल रही किसी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति से चर्चा कर सही समाधान निकाला जा सकता है। आपकी सकारात्मक सोच के चलते नई सफलता प्राप्त होगी। पैसों से जुड़े किसी मामले में विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम बनाए रखना होगा। बच्चे व्यापार में काम का बोझ और जिम्मेदारी बढ़ सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में विकार हो सकते हैं, सावधान रहें। घर पर सुंदरकांड के पाठ का आयोजन करवा सकते हैं।
आज का उपाय – भगवान विष्णु की उपासना आपकी सहायता करेगी। सप्त अन्न व फलों का दान करें।
शुभ रंग – नीला व हरा।
शुभ अंक – 05 व 08।
कुंभ(Aquarius)( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा ) :
चंद्रमा एकादश व सूर्य द्वितीय हैं। जॉब परिवर्तन का विचार चल रहा है। बिजनेस के लिए शुभ दिवस है। कार्यों के दबाव से परेशान रह सकते हैं। कॅरियर को लेकर सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। यात्रा कर सकते हैं। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। हेल्थ सुख मध्यम होगा।कुंभ राशि के जातकों का आज का दिन दूसरों की मदद करने और सहयोग करने में व्यतीत होगा। ऐसा करने से आपको आध्यात्मिक और मानसिक आराम मिल सकता है। आपके विनम्र स्वभाव से संबंधियों और समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा। अत्यधिक क्रोधित और चिड़चिड़े होने से बचना होगा, अन्यथा किसी से विवाद हो सकता है। जो जातक कमीशन संबंधी कार्य करते हैं, उन्हें आज सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
आज का उपाय – भगवान शंकर की उपासना करें।
शुभ रंग – लाल व बैंगनी।
शुभ अंक – 02 व 09।
मीन (Pisces)( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची ) :
चंद्रमा कर्म भाव में मंगलमय परिणाम देते हैं। आप आज व्यवसाय को नई दिशा दे सकते हैं। आईटी व मीडिया जॉब में सफलता है। जॉब में आपके उच्च अधिकारी का बहुत योगदान रहेगा। कार्यों की अधिकता परेशान कर सकता है। लव लाइफ में खूबसूरत जर्नी का आनंद उठाएंगे। वाहन लेने का संयोग बन सकता है।मीन राशि के जातक आज वाहन या कीमती वस्तु की खरीद से जुड़ी कोई योजना बना सकते हैं। अपनी मेहनत से किसी कठिन कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे। संचार के माध्यम से कई समस्याओं का समाधान कर सकते है। आपके लिए आज का दिन धैर्य रखने का है। नौकरी करने वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है।
आज का उपाय – श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग – लाल व नारंगी।
शुभ अंक – 01 व 03
नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में राशिफल 23 मार्च 2025 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।