मैथनः नमामि गंगे 2025 के तहत शनिवार की शाम मैथन डैम के गोगना छठ घाट में नमामि गंगे कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी इंद्रलाल ओहदार, प्रमुख संगीता महतो, उप प्रमुख विनोद दास, सांसद प्रतिनिधि प्रशांत बनर्जी, मुखिया रेनू रवानी सहित अन्य मुखियाओं ने मिलकर किया। कार्यक्रम के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम, रंगोली प्रतियोगिता, गंगा आरती एवं दीपदान का कार्यक्रम किया गया।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी इंद्रलाल ओहदार ने कहा कि नदियों को साफ रखने की आवश्यकता है। हम लोग आने वाले समय में गंगा जैसी नदियों को जैसे पूरे देश में साफ कर किया जा रहा है, उसी तरह मैथन डैम को साफ रखने की आवश्यकता है, ताकि मैथन डैम पर्यटन स्थल स्वच्छ हो सके एवं इसका पानी शुद्ध रहे। कार्यक्रम में विभिन्न छात्राओं ने कई तरह के मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं डांस प्रतियोगिता किया।
कार्यक्रम में प्रमुख फर्स्ट, सेकंड, थर्ड आने वालों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में को सफल बनाने में प्रकाश चंद्र, सूरज कुमार, रेणु कुमारी, सावित्री बावरी ,श्रीकांत मंडल, मुकेश रंजन, रीता देवी लालू रोहिदास, जयराज कुमार महादेव उपस्थित थे।