20 मार्च से 01 मई 2003 तक अमेरिका और सहयोगी देशों ने इराक के खिलाफ युद्ध की शुरुआत की, इराक की स्वतंत्रता के नाम पर शुरू की गई इस सैन्य मुहिम का मुख्य मकसद सद्दाम हुसैन को सत्ता से हटाना था। 21 दिनों तक चले इस सैन्य मुहिम में संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया और पोलैंड के सैनिकों की एक संयुक्त सेना ने इराक पर हमला किया और सद्दाम हुसैन की बाथिस्ट सरकार को हटा दिया। पहले इराक पर लगातार हवाई हमले किये गए और बाद में जमीनी लड़ाई शुरू हुई। इराकी सेना लगातार हार रही थी और 9 अप्रैल को अमेरिकी सेना ने राजधानी बगदाद पर नियंत्रण कर लिया।
अमेरिका का आरोप था कि इराक के पास सामूहिक विनाश के हथियार हैं और यह अंतरराष्ट्रीय शांति के लिए खतरा है, लेकिन ज्यादातर देशों ने इसके खिलाफ सैन्य कार्रवाई का समर्थन करने से इनकार कर दिया। बाद में इराक में विनाशक हथियारों की मौजूदगी का अमेरिकी दावा आखिरकार निर्मूल निकला।
अन्य अहम घटनाएंः
1602- यूनाइटेड ईस्ट इंडिया कंपनी ऑफ नीदरलैंड की स्थापना।
1739 – नादिरशाह ने दिल्ली सल्तनत पर कब्ज़ा किया।
1916- अल्बर्ट आइंसटीन के सापेक्षता के सिद्धांत का प्रकाशन।
1920 – लंदन से दक्षिण अफ्रीका के बीच पहली उड़ान शुरू हुई थी।1956 – सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया था।1956- ट्यूनीशिया को फ्रांस से स्वतंत्रता मिली।1977 – तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।1982 – फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।1990 – अर्धरात्रि में नामीबिया की स्वतंत्रता की घोषणा, साउथ अफ्रीका के 75 साल के शासन से मिली आजादी।1991 – बेगम ख़ालिदा जिया बांग्लादेश की राष्ट्रपति निर्वाचित।
1999 – प्रख्यात ब्रिटिश अमूर्त चित्रकार पैट्रिक हेरोन का निधन।
2002 – नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा 6 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे, जिम्बाब्वे राष्ट्रमंडल से निलम्बित।
2003 – इराक पर अमेरिकी हमला शुरू।
2006 – अफ़ग़ानिस्तान के विदेश मंत्री ने दावा किया कि ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान में है।
2009 – न्यायमूर्ति चन्द्रमौली कुमार प्रसाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश नियुक्त हुए।
2016- अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा क्यूबा पहुंचे।
जन्म
1782 – कर्नल टॉड – अंग्रेज़ अधिकारी एवं इतिहासकार, जिसे राजस्थान के इतिहास का मार्ग सर्वप्रथम प्रशस्त करने का श्रेय दिया जाता है।
1966 – अलका याग्निक – ख्यातिप्राप्त भारतीय पार्श्वगायिका हैं।
1952 – आनंद अमृतराज- भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी।1982 – निशा मिलेट – भारतीय की जानी-मानी तैराक हैं।
1973 – अर्जुन अटवाल – भारतीय पहले गोल्फ खिलाड़ी।
1987 – कंगना रनौत- सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री।
1615 – दारा शिकोह – शाहजहाँ और मुमताज़ महल का सबसे बड़ा पुत्र।
निधन
1943 – एस. सत्यमूर्ति – भारत के क्रांतिकारी नेता।
1943 – शशिभूषण रथ – ‘उड़िया पत्रकारिता के जनक’ और स्वतंत्रता सैनानी थे।
1970 – जयपाल सिंह – भारतीय हॉकी के प्रसिद्ध खिलाड़ियों में से एक।
1972 – प्रेमनाथ डोगरा – जम्मू-कश्मीर के नेता थे।
2008 – सोभन बाबू- भारतीय अभिनेता।
2014 – खुशवंत सिंह – भारत के प्रसिद्ध पत्रकार, लेखक, उपन्यासकार और इतिहासकार।
2015 – मैल्कम फ्रेजर – ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री।
2011 – बॉब क्रिस्टो – भारतीय फ़िल्मों के जाने-माने खलनायक।
1995 – रोहित मेहता – प्रसिद्ध साहित्यकार, विचारक, लेखक, दार्शनिक, भाष्यकार और स्वतंत्रता सेनानी थे।
महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस
सामाजिक अधिकारिता स्मृति दिवस
विश्व गौरैया दिवस