ग्रहों की चाल के अनुसार, शुक्रवार (21 मार्च 2025) को मेष और कन्या राशि वालों का दिन आज जीवनसाथी के साथ रोमांस भरा बीतेगा। मिथुन राशि वालों को आज आर्थिक लाभ पर ध्यान देने की जरूरत है। कुंभ वालों की पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। 5 राशि वालों का दिन आज उतार-चढ़ाव भरा बीत सकता है। वहीं कुछ राशियों का दिन खुशखबरी भरा बीतेगा।
हिंदू पंचांग के अनुसार, शुक्रवार (21 मार्च) को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। चंद्रमा का गोचर वृश्चिक राशि पर मौजूद रहेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, शुक्रवार (21 मार्च) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया गया है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का राशिफल।
मेष : (Aries)(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – )
इस राशि से अष्टम चंद्रमा तथा एकादश शनि जॉब प्रोमोशन में लाभ देंगे। आज आपका मन चंचल रह सकता है, ध्यान व योग करें। छात्र अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। आईटी, फिल्म व बैंकिंग से जुड़े लोग लाभ में रहेंगे। धार्मिक यात्रा के संयोग हैं। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी।आज आज अपने दिमाग को किसी जरूरी काम में व्यस्त रखेंगे। जिसकी वजह से आपको मनपसंद कार्य के लिए भी समय कम मिलेगा। पैसे के निवेश से बचने का प्रयास करें। नहीं तो हानि हो सकती है। जीवनसाथी के साथ दिन आपका रोमांस भरा बीतेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
- आज का उपाय – सूर्य के द्रव्य गुड़ व गेंहू का दान करें। गाय को पालक खिलाइए।
- शुभ रंग – लाल व पीला।
- शुभ अंक – 02 व 09।
वृष : (Taurus)(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो,ब बो) :
बिजनेस फील्ड के जातक लाभ में रहेंगे। सप्तम चंद्रमा बैंकिंग जॉब में सफलता देगा। राशि स्वामी शुक्र व बुध आईटी व मैनेजमेंट जॉब में सफलता देंगे। गुरु व चंद्रमा शिक्षा को शुभ बनाएंगे। किसी प्रिय मित्र का आगमन हो सकता है। फेमिली में विवाद हो सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी।आज का दिन आपके फेवर में रहेगा। चिंताएं कम होंगी। आर्थिक लाभ होने की संभावना है, लेकिन पैसों के खर्च पर ध्यान देने की जरूरत है। अपने विचारों में सकारात्मकता लाएं। परिवार को समय दें। कार्यस्थल पर कड़ी मेहनत का लाभ मिलेगा। शादी का प्रस्ताव आ सकता है।
- आज का उपाय – उड़द व गुड़ का दान करें।
- शुभ रंग – पीला व नारंगी रंग।
- शुभ अंक – 02 व 03।
मिथुन : (Gemini)(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह : )
षष्ठम चंद्रमा व द्वादश गुरु आर्थिक सुख में प्रगति देंगे। जॉब परिवर्तन संबंधित कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। धार्मिक यात्रा शुभ है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी। स्किन रोग की संभावना रहेगी। बड़े भाई के सहयोग से व्यवसाय में लाभ होगा।आज आप अपने अच्छे स्वास्थ्य का आनंद ले पाएंगे। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती पर समय बिता सकते हैं। आर्थिक स्थिति पर फोकस करने की जरूरत है। अकेलापन खत्म होगा। परिवार के साथ ज्यादातर समय बिताने से चिंता भी दूर होगी। जीवनसाथी आपकी प्रशंसा करेगा।
- आज का उपाय – उड़द व गुड़ का दान करें। बड़े भाई का आर्शीवाद लें।
- शुभ रंग – नारंगी व बैगनी।
- शुभ अंक – 05 व 08।
कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज का दिन कॅरियर में सफलता का है। राशि स्वामी चंद्रमा वृश्चिक व सूर्य मीन में है। ऑफिस वर्क को लेकर तनाव रह सकता है। आईटी, मीडिया व बैंकिंग के लोग कॅरियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। शुभ यात्रा का संयोग है। कोई रुका सरकारी कार्य पूर्ण होगा।आत्मविश्वास का भरपूर फायदा उठाएं। व्यस्त दिनचर्या के बीच अपने लिए समय जरूर निकालें। वित्तीय लाभ होने की प्रबल संभावना है। दोस्त आज आपकी मदद करने के लिए आगे आएंगे। रिश्ते पर ध्यान देने की जरूरत है नहीं तो गलतफहमी की वजह से आपके रिश्तों में दरार आ सकती है।
- आज का उपाय – भगवान विष्णु की उपासना करें, रुका कार्य पूर्ण होगा। सात अन्न का दान करें।
- शुभ रंग – सफेद व नारंगी।
- शुभ अंक – 02 व 09।
सिंह (Leo) (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे ) :
चतुर्थ भाव का चंद्रमा व अष्टम सूर्य गोचर आज आपको व्यवसाय व जॉब में सफलता देगा। किसी शिव मंदिर में पीपल का पेड़ लगाएं। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। लव लाइफ में तनाव सम्भावित है। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे। लीवर प्रॉब्लम हो सकती है।आज का सेहत के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। कई ओर से आज के दिन आपको वित्तीय लाभ मिल सकता है। परिवार में कोई खुशखबरी भी आज मिल सकती है। वरिष्ठ व्यक्ति आपका सहयोग कर सकता है, वहीं आपकी तारीफ भी करेगा। परिवार और दोस्तों के लिए पर्याप्त समय निकालें।
- आज का उपाय – श्री सूक्त का पाठ करें व फलों का दान करें।
- शुभ रंग – नारंगी व लाल।
- शुभ अंक – 02 व 03।
कन्या (Virgo)( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो ) :
वृष के गुरु व वृश्चिक के चंद्रमा परिवार में किसी नवीन कार्य के शुभारंभ में सफलता देंगे। व्यावसायिक कार्यों में उन्नति से प्रसन्नता होगी। शुक्र व बुध बैंकिंग जॉब में सफलता दे सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ संभव है। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ सुंदर होगी।आज के दिन आपके लिए वित्तीय चिंताएं उत्पन्न हो सकती हैं। लेन-देन में सावधानी बरतें। भागदौड़ के बीच आपको आराम की जरूरत है। प्रेमी के साथ रोमांटिक पलों को बिताएं। करियर को लेकर आपका दिन काफी अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य पर सुधार की संभावना है।
- आज का उपाय – भगवान हनुमान की पूजा करते रहें। तिल व गुड़ का दान करें।
- शुभ रंग – हरा व बैगनी।
- शुभ अंक – 05 व 06।
तुला (Libra) (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते) :
राशि स्वामी शुक्र व द्वियीय चन्द्रमा जॉब में दायित्व परिवर्तन को लेकर सहायक रहेंगे। आर्थिक सुख में वृद्धि है। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। पिता के सपोर्ट से घर क्रय करने का सुंदर संयोग बहुत जल्द बन सकता है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा।अपने स्वभाव को काबू में रखने का प्रयास करें। नहीं तो आपके कुछ लोगों से रिश्ते खराब हो सकते हैं। कहीं भी निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। बेवजह किसी से बहस करने और कमियां निकालने से बचें। आत्मविश्वास आपके पेशेवर जीवन में फायदेमंद रहेगा। दिनभर ऊर्जावान बने रहेंगे। वैवाहिक जीवन बेहतर बीतेगा।
- आज का उपाय – मिष्ठान व जल का दान लाभदायी रहेगा। सुंदरकांड का पाठ करें।
- शुभ रंग – आसमानी व हरा।
- शुभ अंक – 04 व 06।
वृश्चिक (Scorpio) ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू ) :
आज चंद्रमा इसी राशि में है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब चेंज के संयोग बन सकते हैं।प्रेम जीवन में विश्वास को कायम रखें। जमीन क्रय करने के संकेत हैं। शुक्र लव लाइफ को बेहतर करेंगे। हेल्थ बेहतर होगा। स्किन प्रॉब्लम हो सकती है।आज आपका दिन काफी खुशमिजाज भरा बीतेगा। आप दिनभर आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। परिवार के साथ अगर कहीं घूमने-फिरने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। पैसे खर्च हो सकते हैं। रोमांस के मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। दोस्त के साथ खुलकर एंजॉय करने का प्रयास करें।
- आज का उपाय – हनुमानबाहुक का पाठ लाभदायक है। सप्त अन्न व फलों का दान करें।
- शुभ रंग – लाल व नारंगी।
- शुभ अंक – 04 व 08।
धनु (Sagittarius)(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे ) :
षष्ठम गुरु व द्वादश चंद्रमा छात्रों के लिए शुभ है। जॉब में प्रोमोशन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं। मित्रों संग यात्रा शुभ है। स्वास्थ्य सुख में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ में बहुत ज्यादा बहस से बचें।अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रख किसी नए कार्य की शुरुआत करें। जिसको लेकर आप काफी समय से विचार कर रहे हैं। कुछ चीजें आपके जीवन में स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। वित्तीय निर्णय आपको अच्छा लाभ दे सकता है। बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें।
- आज का उपाय – विष्णु सहस्रनाम का पाठ तथा चने की दाल का दान करें व पिता का आशीर्वाद लें।
- शुभ रंग – नारंगी व पीला।
- शुभ अंक – 04 व 07।
मकर(Capricorn) (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है ) :
सूर्य इसी राशि से द्वितीय गोचर में व चंद्रमा एकादश भाव में हैं। शुक्र व बुध व्यवसाय में लाभ देंगे। शनि कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। चंद्र व बुध बैंकिंग व मीडिया जॉब में लाभ दे सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। असत्य व ज्यादा बहस से दूर रहें। लव लाइफ में तनाव हो सकता है।आज आपको अपने ऊपर कार्य करने की जरूरत है। अतिरिक्त पैसे कमाने के नए-नए तरीके खोज सकते हैं। वित्तीय योजनाओं में निवेश करने का प्लान बनेगा। आज का दिन छोटे बच्चों के साथ बिताएं। प्रेम जीवन सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेगा। यात्रा आपकी मनोरंजक रहेगी। जीवनसाथी के साथ कीमती समय बिताएं।
- आज का उपाय – भगवान हनुमान की उपासना करें। फलों व लड्डू का दान करना पुण्यदायी है।
- शुभ अंक – 05 व 06।
- शुभ रंग – नीला व हरा।
कुंभ(Aquarius)( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा ) :
इस राशि के शनि व दशम चंद्रमा आपको सफल करेंगे। आज जॉब में सफलता के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। न्यू बिजनेस डील शुभ है। परिवार से संबंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगा। लव लाइफ अब विवाह की तरफ जा रही है। बीपी के रोगी सतर्क रहें।आज आपको कार्यों में जीत मिलेगी। दोस्तों के साथ इस पल का जश्न मना सकते हैं। पैसे उधार देने से बचें। नहीं तो आपकी आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ सकता है। जीवनसाथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।
- आज का उपाय – श्री विष्णु उपासना करें। मसूर का दान करें।पिता का चरण स्पर्श करें।
- शुभ रंग – सफेद व आसमानी।
- शुभ अंक – 03 व 09।
मीन (Pisces)( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची ) :
भाग्य भाव का चंद्रमा तथा इस राशि में गोचर करते सूर्य व्यवसायिक उन्नति को मार्ग देंगे। शुक्र व बुध रुके धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि से तृतीय गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा। छात्र धार्मिक पुस्तकों का दान करें। बिजनेस में सफलता के संकेत हैं। स्वास्थ्य सुख से खुश रहेंगे। लव लाइफ में सुखद यात्रा होगी।आज आपका कोई पुराना दोस्त आर्थिक मदद मांगने आपके पास आ सकता है। आपका व्यवहार उसके प्रति हल्का सा बदला हुआ दिख सकता है। सोच-समझकर किया गया निवेश आपको लाभ देगा। व्यापारियों को आज धन को लेकर थोड़ा सा सावधान रहनने की जरूरत है।
- आज का उपाय – कनकधारा स्तोत्र का पाठ व अनार का दान करें।
- शुभ रंग – नारंगी व पीला।
- शुभ अंक – 01 व 03।
नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में राशिफल 21 मार्च 2025 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।