–बीमारी के इलाज से सम्बंधित आर्थिक मदद की अनुशंसा जिला स्तर पर होती है: अनिल रंजन
कोडरमा। सिविल सर्जन डाॅ. अनिल कुमार की अध्यक्षता में झारखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड अंतग संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं व चिकित्सा सुविधा से सम्बंधित बैठक हुई।
बैठक में श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए सीएस ने कहा कि निर्माण क्षेत्र के श्रमिक यदि किसी बीमारी के दौरान 5 या इससे अधिक दिन अस्पताल में भर्ती होतें है तो उन मजदूरों को भर्ती रहने के अवधि के दौरान का न्यून्त मजदूरी श्रम विभाग से दिया जाता है, योजना के तहत अधिकतम 40 दिनों तक का न्यून मजदूरी देने का प्रावधान है, साथ ही हार्ट, कैंसर, लिवर सर्जरी समेत अन्य गम्भीर बीमारी के इलाज के लिए ढाई लाख तक कि आर्थिक मदद इलाज के लिए दिया जाता है। इसके पूर्व श्रम अधीक्षक अनिल रंजन ने कहा कि बीमारी के इलाज से सम्बंधित आर्थिक मदद की अनुशंसा जिला स्तर पर होती है। जिला स्तरीय अनुशंसा के बाद ही गम्भीर बीमारी के इलाज हेतु विभाग द्वारा आर्थिक मदद किया जाता है। उन्होंने बताया कि मातृत्व प्रसुविधा योजना का प्रथम दो प्रसूतियों के लिए 15 हजार की प्रदान की जाती है।
मौके पर एसीएमओ सह डीएस डाॅ. रंजीत कुमार, डीटीओ डाॅ. रमण कुमार, डीपीएम महेश कुमार समेत चिकित्सा पदाधिकारी व कर्मी आदि मौजूद थे।